बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक और इंटरमीडिएट सेंट-अप परीक्षा 2027 का कार्यक्रम, जानें कब से शुरू होंगी परीक्षाएं

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए सेंट-अप परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

 बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक और इंटरमीडिएट सेंट-अप परीक्षा 2027 का कार्यक्रम, जानें कब से शुरू होंगी परीक्षाएं

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए सेंट-अप परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है।  इंटरमीडिएट की सेंट-अप परीक्षा 19 नवंबर से, जबकि मैट्रिक की सेंट-अप परीक्षा 23 नवंबर 2026 से आयोजित की जाएगी।

इंटरमीडिएट सेंट-अप परीक्षा 19 नवंबर से

बिहार बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, इंटरमीडिएट की सैद्धांतिक सेंट-अप परीक्षा 19 नवंबर से 28 नवंबर 2026 तक आयोजित होगी। वहीं, प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा।

मैट्रिक सेंट-अप परीक्षा 23 नवंबर से

मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की सेंट-अप परीक्षा 23 नवंबर से 27 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। वहीं, प्रायोगिक परीक्षा 28 नवंबर 2026 को होगी।

इन विद्यार्थियों को सेंट-अप परीक्षा से छूट

बिहार बोर्ड के अनुसार, पूर्ववर्ती (Ex.), कंपार्टमेंटल (Compartmental) एवं समुन्नत (Improvement) कोटि के विद्यार्थियों को सेंट-अप परीक्षा में शामिल होने की आवश्यकता नहीं है।

सेंट-अप परीक्षा में फेल या अनुपस्थित रहने पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड

बिहार बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सेंट-अप परीक्षा में अनुपस्थित रहने या अनुत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। ऐसे में नियमित विद्यार्थियों के लिए सेंट-अप परीक्षा में शामिल होना और उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

23 नवंबर को मातृभाषा की परीक्षा

बिहार बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 23 नवंबर को पहली पाली में मातृभाषा की परीक्षा होगी। इसमें हिंदी, बंगला, उर्दू और मैथिली विषय शामिल हैं। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी। वहीं, दूसरी पाली में संस्कृत, हिंदी, अरबी, फारसी और भोजपुरी सहित द्वितीय भारतीय भाषा की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी।

25 और 26 नवंबर को विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और गणित की परीक्षा

25 नवंबर को पहली पाली में विज्ञान की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। इसी पाली में दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए संगीत विषय की परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:45 बजे तक होगी।

26 नवंबर को पहली पाली में गणित की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित होगी। दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए इसी पाली में गृह विज्ञान की परीक्षा होगी। वहीं, दूसरी पाली में सामान्य अंग्रेजी की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

27 नवंबर को ऐच्छिक और व्यावसायिक विषयों की परीक्षा

27 नवंबर को पहली पाली में उच्च गणित, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, फारसी, संस्कृत, अरबी, मैथिली, ललित कला, गृह विज्ञान, नृत्य और संगीत सहित ऐच्छिक विषयों की परीक्षा होगी।

वहीं, दूसरी पाली में सुरक्षा, ब्यूटीशियन, टूरिज्म, रिटेल मैनेजमेंट, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, ब्यूटी एंड वेलनेस, टेलीकॉम तथा आईटी/आईटीईएस जैसे व्यावसायिक विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

28 नवंबर को होगी प्रायोगिक परीक्षा

बिहार बोर्ड के कार्यक्रम के अनुसार, 28 नवंबर 2026 को प्रायोगिक परीक्षा आयोजित होगी। पहली पाली में ललित कला, गृह विज्ञान, नृत्य और संगीत सहित संबंधित ऐच्छिक विषयों की प्रायोगिक परीक्षा होगी। वहीं, दूसरी पाली में व्यावसायिक ट्रेड से जुड़े विषयों की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Trending News

डीएसपी का जल्द होगा अपने भवन में कार्यालय, डीआईजी ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
डीएसपी का जल्द होगा अपने भवन में कार्यालय, डीआईजी ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
Nov 02, 2026, 6:17:00 PM
आपूर्ति पदाधिकारी ने डीलरों के साथ की समीक्षा बैठक, संदिग्ध राशनकार्ड धारियों को लेकर निर्देश
आपूर्ति पदाधिकारी ने डीलरों के साथ की समीक्षा बैठक, संदिग्ध राशनकार्ड धारियों को लेकर निर्देश
Nov 02, 2026, 5:58:00 PM
 पुलिस और एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार से अधिक कारतूस के साथ तीन धराये
पुलिस और एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार से अधिक कारतूस के साथ तीन धराये
Nov 02, 2026, 5:38:00 PM
 बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक और इंटरमीडिएट सेंट-अप परीक्षा 2027 का कार्यक्रम, जानें कब से शुरू होंगी परीक्षाएं
बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक और इंटरमीडिएट सेंट-अप परीक्षा 2027 का कार्यक्रम, जानें कब से शुरू होंगी परीक्षाएं
Nov 02, 2026, 5:19:00 PM
कच्छा गैंग से मशहूर गिरोह की चर्चा, चोरी का प्रयास  CCTV में कैद
कच्छा गैंग से मशहूर गिरोह की चर्चा, चोरी का प्रयास CCTV में कैद
Nov 02, 2026, 5:02:00 PM
बिहार में जल्द शुरू होगी भारत टैक्सी सेवा, यात्रियों , टैक्सी चालकों को मिलेगा परिवहन का नया विकल्प
बिहार में जल्द शुरू होगी भारत टैक्सी सेवा, यात्रियों , टैक्सी चालकों को मिलेगा परिवहन का नया विकल्प
Nov 02, 2026, 4:32:00 PM
गोबरसही में JCB से खुदाई के दौरान PNG पाइप फटने से बड़ा हादसा, 2 की मौत
गोबरसही में JCB से खुदाई के दौरान PNG पाइप फटने से बड़ा हादसा, 2 की मौत
Nov 02, 2026, 4:28:00 PM
सिल्क सिटी भागलपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल हुए नितिन नवीन
सिल्क सिटी भागलपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल हुए नितिन नवीन
Nov 02, 2026, 4:22:00 PM
12 वर्षीय किशोरी का अपहरण और हत्या, कोर्ट ने मुख्य आरोपी को सुनाई उम्रकैद की सजा
12 वर्षीय किशोरी का अपहरण और हत्या, कोर्ट ने मुख्य आरोपी को सुनाई उम्रकैद की सजा
Nov 02, 2026, 4:09:00 PM
MLA अनंत सिंह को बिहार विधानसभा ने जारी किया नोटिस , एक सप्ताह के अंदर देना है जवाब
MLA अनंत सिंह को बिहार विधानसभा ने जारी किया नोटिस , एक सप्ताह के अंदर देना है जवाब
Nov 02, 2026, 4:04:00 PM