आपूर्ति पदाधिकारी ने डीलरों के साथ की समीक्षा बैठक, संदिग्ध राशनकार्ड धारियों को लेकर निर्देश

/गोपालगंज: सोमवार को प्रखंड सभागार में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्रीनिवास शर्मा ने जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें संदिग्ध राशन कार्डधारियों की सूची पर चर्चा करते हुए सभी डीलरों को अंतिम सत्यापन करने का निर्देश दिया गया।

आपूर्ति पदाधिकारी ने डीलरों के साथ की समीक्षा बैठक, संदिग्ध राशनकार्ड धारियों को लेकर निर्देश

फुलवरिया/गोपालगंज: सोमवार को प्रखंड सभागार में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्रीनिवास शर्मा ने जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें संदिग्ध राशन कार्डधारियों की सूची पर चर्चा करते हुए सभी डीलरों को अंतिम सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। फुलवरिया प्रखंड में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन उठाव करने वाले 1171 संदिग्ध राशन कार्डधारियों के नामों का सत्यापन किया जाएगा।

सत्यापन के बाद अपात्र पाए जाने वाले कार्डधारियों के नाम राशन कार्ड की सूची से हटाए जाएंगे। इसको लेकर बैठक में बताया गया कि प्रखंड की सभी 12 पंचायतों में नए और पुराने मिलाकर कुल 1171 राशन कार्डधारी संदिग्ध सूची में शामिल हैं। इनमें सरकारी अथवा गैर सरकारी स्तर पर कार्यरत लोग, मृत राशन कार्डधारी और लंबे समय से राशन का उठाव नहीं करने वाले लाभुक शामिल हैं। ऐसे कार्डधारियों की पात्रता को लेकर विभाग की ओर से सत्यापन कराया जा रहा है।

सत्यापन के बाद हटेंगे अपात्रों के नाम...

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्रीनिवास शर्मा ने डीलरों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सूचीबद्ध सभी संदिग्ध राशन कार्डधारियों की स्थिति की जांच कर अंतिम रिपोर्ट विभाग को सौंपें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सत्यापन के दौरान वास्तविक स्थिति का पता लगाना जरूरी है, ताकि पात्र लाभुकों को सरकारी राशन योजना का लाभ मिलता रहे।

 फुलवरिया/गोपालगंज से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
Nov 02, 2026, 6:54:00 PM
 गोरखपुर में विजयीपुर के 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, दो दोस्तों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज
गोरखपुर में विजयीपुर के 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, दो दोस्तों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज
Nov 02, 2026, 6:46:00 PM
बिहार के हित में फरक्का जल संधि पर पुनर्विचार जरूरी, सूखा व बाढ़ झेल रहा बिहार: जदयू
बिहार के हित में फरक्का जल संधि पर पुनर्विचार जरूरी, सूखा व बाढ़ झेल रहा बिहार: जदयू
Nov 02, 2026, 6:39:00 PM
उपायुक्त-SSP के निर्देश पर अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास विफल
उपायुक्त-SSP के निर्देश पर अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास विफल
Nov 02, 2026, 6:32:00 PM
छठ महापर्व 2026: तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण
छठ महापर्व 2026: तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण
Nov 02, 2026, 6:29:00 PM
डीएसपी का जल्द होगा अपने भवन में कार्यालय, डीआईजी ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
डीएसपी का जल्द होगा अपने भवन में कार्यालय, डीआईजी ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
Nov 02, 2026, 6:17:00 PM
आपूर्ति पदाधिकारी ने डीलरों के साथ की समीक्षा बैठक, संदिग्ध राशनकार्ड धारियों को लेकर निर्देश
आपूर्ति पदाधिकारी ने डीलरों के साथ की समीक्षा बैठक, संदिग्ध राशनकार्ड धारियों को लेकर निर्देश
Nov 02, 2026, 5:58:00 PM
 पुलिस और एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार से अधिक कारतूस के साथ तीन धराये
पुलिस और एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार से अधिक कारतूस के साथ तीन धराये
Nov 02, 2026, 5:38:00 PM
 बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक और इंटरमीडिएट सेंट-अप परीक्षा 2027 का कार्यक्रम, जानें कब से शुरू होंगी परीक्षाएं
बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक और इंटरमीडिएट सेंट-अप परीक्षा 2027 का कार्यक्रम, जानें कब से शुरू होंगी परीक्षाएं
Nov 02, 2026, 5:19:00 PM
कच्छा गैंग से मशहूर गिरोह की चर्चा, चोरी का प्रयास  CCTV में कैद
कच्छा गैंग से मशहूर गिरोह की चर्चा, चोरी का प्रयास CCTV में कैद
Nov 02, 2026, 5:02:00 PM