12 वर्षीय किशोरी का अपहरण और हत्या, कोर्ट ने मुख्य आरोपी को सुनाई उम्रकैद की सजा

पश्चिम चंपारण के बगहा पुलिस जिले के गोबरहिया थाना क्षेत्र में हुए 12 वर्षीय किशोरी के सनसनीखेज अपहरण और हत्या मामले में स्थानीय अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्य आरोपी ज्ञांति देवी को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

12 वर्षीय किशोरी का अपहरण और हत्या, कोर्ट ने मुख्य आरोपी को सुनाई उम्रकैद की सजा

पश्चिम चंपारण के बगहा पुलिस जिले के गोबरहिया थाना क्षेत्र में हुए 12 वर्षीय किशोरी के सनसनीखेज अपहरण और हत्या मामले में स्थानीय अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मानवेंद्र मिश्र की अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद मुख्य आरोपी ज्ञांति देवी को आजीवन कारावास (उम्रकैद) और कुल 1 लाख 10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

न्यायालय द्वारा इस सनसनीखेज मामले में दो अलग-अलग धाराओं के तहत सजा तय की गई है, जिसके तहत अपहरण के मामले में 7 साल की जेल और 10,000 रुपये का जुर्माना, तथा हत्या के मामले में उम्रकैद और 1,00,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अदालत के स्पष्ट निर्देशानुसार ये दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी, और जुर्माना राशि का भुगतान न करने पर दोषी को क्रमशः 3 और 6 महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। 

यह पूरी घटना 4 नवंबर 2025 की है, जिसके संबंध में मृतका के पिता शंकर मांझी ने 7 नवंबर 2025 को गोबरहिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, उनकी लगभग 12 वर्षीय बेटी को अनिल कुमार उर्फ ओरल नामक युवक घटना से करीब 3 महीने पहले शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर ले गया था, और बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद लड़की को वापस नहीं किया गया।

मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने डॉक्टर संजय कुमार गुप्ता और जांच अधिकारी दुर्गेश कुमार समेत कुल 7 पुख्ता गवाहों के बयान दर्ज कराए और पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तथा पेनड्राइव में घटनास्थल के वीडियो फुटेज जैसे अहम डिजिटल साक्ष्य पेश किए। जिसके आधार पर अदालत ने ज्ञांति देवी को दोषी करार देते हुए यह दंड दिया है।

पश्चिम चंपारण/बगहा से सौरभ चौहान की रिपोर्ट 

Trending News

 बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक और इंटरमीडिएट सेंट-अप परीक्षा 2027 का कार्यक्रम, जानें कब से शुरू होंगी परीक्षाएं
बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक और इंटरमीडिएट सेंट-अप परीक्षा 2027 का कार्यक्रम, जानें कब से शुरू होंगी परीक्षाएं
Nov 02, 2026, 5:19:00 PM
कच्छा गैंग से मशहूर गिरोह की चर्चा, चोरी का प्रयास  CCTV में कैद
कच्छा गैंग से मशहूर गिरोह की चर्चा, चोरी का प्रयास CCTV में कैद
Nov 02, 2026, 5:02:00 PM
बिहार में जल्द शुरू होगी भारत टैक्सी सेवा, यात्रियों , टैक्सी चालकों को मिलेगा परिवहन का नया विकल्प
बिहार में जल्द शुरू होगी भारत टैक्सी सेवा, यात्रियों , टैक्सी चालकों को मिलेगा परिवहन का नया विकल्प
Nov 02, 2026, 4:32:00 PM
गोबरसही में JCB से खुदाई के दौरान PNG पाइप फटने से बड़ा हादसा, 2 की मौत
गोबरसही में JCB से खुदाई के दौरान PNG पाइप फटने से बड़ा हादसा, 2 की मौत
Nov 02, 2026, 4:28:00 PM
सिल्क सिटी भागलपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल हुए नितिन नवीन
सिल्क सिटी भागलपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल हुए नितिन नवीन
Nov 02, 2026, 4:22:00 PM
12 वर्षीय किशोरी का अपहरण और हत्या, कोर्ट ने मुख्य आरोपी को सुनाई उम्रकैद की सजा
12 वर्षीय किशोरी का अपहरण और हत्या, कोर्ट ने मुख्य आरोपी को सुनाई उम्रकैद की सजा
Nov 02, 2026, 4:09:00 PM
MLA अनंत सिंह को बिहार विधानसभा ने जारी किया नोटिस , एक सप्ताह के अंदर देना है जवाब
MLA अनंत सिंह को बिहार विधानसभा ने जारी किया नोटिस , एक सप्ताह के अंदर देना है जवाब
Nov 02, 2026, 4:04:00 PM
गोली की आवाज से दहला सासाराम, धनंजय घायल, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
गोली की आवाज से दहला सासाराम, धनंजय घायल, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
Nov 02, 2026, 3:48:00 PM
 'सरकारी हथियार छीनने' तेज प्रताप यादव ने PM-CM से मांगी सुरक्षा, कहा-मेरी लोकप्रियता में काफी वृद्धि हुई है..
'सरकारी हथियार छीनने' तेज प्रताप यादव ने PM-CM से मांगी सुरक्षा, कहा-मेरी लोकप्रियता में काफी वृद्धि हुई है..
Nov 02, 2026, 3:38:00 PM
क्रिकेटर की बहन ने बोल्डनेस से सोशल मीडिया पर लगाई आग, हीरो संग रोमांटिक सीन्स से उड़ाए होश
क्रिकेटर की बहन ने बोल्डनेस से सोशल मीडिया पर लगाई आग, हीरो संग रोमांटिक सीन्स से उड़ाए होश
Nov 02, 2026, 3:00:00 PM