सिल्क सिटी भागलपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल हुए नितिन नवीन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में सोमवार को सिल्क सिटी के रूप में चर्चित भागलपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत आयोजित पदयात्रा में एनडीए ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।

सिल्क सिटी भागलपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल हुए नितिन नवीन

भागलपुर : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में सोमवार को सिल्क सिटी के रूप में चर्चित भागलपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत आयोजित पदयात्रा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। सिल्क सिटी भागलपुर की सड़कों पर हजारों की संख्या में एनडीए कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा।

‎BJP के साथ JDU, LJP, HAM व RLM के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में भाग लिया

भाजपा के साथ जनता दल यूनाइटेड, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में भाग लिया। ‎लाजपत पार्क से प्रारंभ हुई पदयात्रा सेवा ज्योति चौक, खरमनचक और खलीफाबाग होते हुए घंटाघर चौक पर समाप्त हुई। इससे पहले लाजपत पार्क में आयोजित सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए। भाजपा के झंडे लिए कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अभियान के प्रति अपना समर्थन जताया। पूरे कार्यक्रम में एनडीए की एकजुटता और संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन देखने को मिला।

गठबंधन को लेकर संजय सरावगी कहा- घमंडिया गठबंधन जिस तरह का वातावरण फैलाने का प्रयास कर रहा है

‎सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान में शामिल होने के लिए समय निकालने वाले सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिनंदन और स्वागत किया। उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन को लेकर कहा कि घमंडिया गठबंधन जिस तरह का वातावरण फैलाने का प्रयास कर रहा है, वह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। विपक्ष के पास जब जनता को बताने के लिए कोई सही बात नहीं होती, तब उसके नेता अपशब्दों का इस्तेमाल करने लगते हैं।

'SIR की प्रक्रिया बिहार की धरती से प्रारंभ हुई थी' 

उन्होंने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया बिहार की धरती से प्रारंभ हुई थी। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने इसके विरोध में कार्यक्रम किए, लेकिन एक भी ऐसे व्यक्ति को सामने नहीं ला सके, जो खड़ा होकर यह कहता कि वह मतदाता है और उसका नाम मतदाता सूची से काटा गया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने करीब 68 लाख लोगों के नाम कटने का आरोप लगाया, लेकिन अपने दावे के समर्थन में एक भी व्यक्ति को सामने नहीं ला सका। ‎सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है, वह विपक्ष की हताशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बिहार की धरती पर कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माता के बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिसे बिहार की जनता कभी बर्दाश्त नहीं कर सकती। 

'लोकतंत्र में अपशब्दों के लिए कोई जगह नहीं है' 

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपशब्दों के लिए कोई जगह नहीं है। विपक्ष के नेता संवैधानिक संस्थाओं और उनके प्रमुखों के बारे में भी अनुचित बयान देते हैं। जब चुनाव हारते हैं तो भ्रम फैलाने का प्रयास करते हैं और जीतने पर लोकतंत्र की जीत बताते हैं। ‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि तेजस्वी यादव और राहुल गांधी को जनता ने नकार दिया है। उनका सफाया हो चुका है। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में होने वाले चुनावों में भी विपक्ष को अपनी हार दिखाई पड़ रही है। हार से पहले की घबराहट उसके नेताओं के बयानों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान होना चाहिए और विपक्ष को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।

इस खास कार्यक्रम में नितिन के साथ डिप्टी सीएम, कई मंत्री के अलावा कई लोग मौजूद थे

‎पदयात्रा और सभा में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मंत्री संतोष सुमन, मंत्री नीतीश मिश्रा, दिलीप जायसवाल और दीपक प्रकाश, सांसद अजय मंडल और राजेश वर्मा सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। भाजपा के वरिष्ठ नेता रामनारायण मंडल, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, विधायक रोहित पांडेय, एनके यादव, सुभानंद मुकेश, मिथुन यादव, ललित मंडल और भागलपुर की मेयर वसुंधरा लाल सहित एनडीए के विभिन्न घटक दलों के पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष भी उपस्थित रहे। ‎सरावगी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भागलपुर की धरती पर आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह का विषय है। उन्होंने एक बार फिर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि एनडीए लोकतंत्र की मजबूती और अराजकता के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करता रहेगा।

Trending News

 बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक और इंटरमीडिएट सेंट-अप परीक्षा 2027 का कार्यक्रम, जानें कब से शुरू होंगी परीक्षाएं
बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक और इंटरमीडिएट सेंट-अप परीक्षा 2027 का कार्यक्रम, जानें कब से शुरू होंगी परीक्षाएं
Nov 02, 2026, 5:19:00 PM
कच्छा गैंग से मशहूर गिरोह की चर्चा, चोरी का प्रयास  CCTV में कैद
कच्छा गैंग से मशहूर गिरोह की चर्चा, चोरी का प्रयास CCTV में कैद
Nov 02, 2026, 5:02:00 PM
बिहार में जल्द शुरू होगी भारत टैक्सी सेवा, यात्रियों , टैक्सी चालकों को मिलेगा परिवहन का नया विकल्प
बिहार में जल्द शुरू होगी भारत टैक्सी सेवा, यात्रियों , टैक्सी चालकों को मिलेगा परिवहन का नया विकल्प
Nov 02, 2026, 4:32:00 PM
गोबरसही में JCB से खुदाई के दौरान PNG पाइप फटने से बड़ा हादसा, 2 की मौत
गोबरसही में JCB से खुदाई के दौरान PNG पाइप फटने से बड़ा हादसा, 2 की मौत
Nov 02, 2026, 4:28:00 PM
सिल्क सिटी भागलपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल हुए नितिन नवीन
सिल्क सिटी भागलपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल हुए नितिन नवीन
Nov 02, 2026, 4:22:00 PM
12 वर्षीय किशोरी का अपहरण और हत्या, कोर्ट ने मुख्य आरोपी को सुनाई उम्रकैद की सजा
12 वर्षीय किशोरी का अपहरण और हत्या, कोर्ट ने मुख्य आरोपी को सुनाई उम्रकैद की सजा
Nov 02, 2026, 4:09:00 PM
MLA अनंत सिंह को बिहार विधानसभा ने जारी किया नोटिस , एक सप्ताह के अंदर देना है जवाब
MLA अनंत सिंह को बिहार विधानसभा ने जारी किया नोटिस , एक सप्ताह के अंदर देना है जवाब
Nov 02, 2026, 4:04:00 PM
गोली की आवाज से दहला सासाराम, धनंजय घायल, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
गोली की आवाज से दहला सासाराम, धनंजय घायल, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
Nov 02, 2026, 3:48:00 PM
 'सरकारी हथियार छीनने' तेज प्रताप यादव ने PM-CM से मांगी सुरक्षा, कहा-मेरी लोकप्रियता में काफी वृद्धि हुई है..
'सरकारी हथियार छीनने' तेज प्रताप यादव ने PM-CM से मांगी सुरक्षा, कहा-मेरी लोकप्रियता में काफी वृद्धि हुई है..
Nov 02, 2026, 3:38:00 PM
क्रिकेटर की बहन ने बोल्डनेस से सोशल मीडिया पर लगाई आग, हीरो संग रोमांटिक सीन्स से उड़ाए होश
क्रिकेटर की बहन ने बोल्डनेस से सोशल मीडिया पर लगाई आग, हीरो संग रोमांटिक सीन्स से उड़ाए होश
Nov 02, 2026, 3:00:00 PM