MLA अनंत सिंह को बिहार विधानसभा ने जारी किया नोटिस , एक सप्ताह के अंदर देना है जवाब
जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह को बिहार विधानसभा ने नोटिस जारी कर दिया है। अनंत सिंह को एक सप्ताह के अंदर जवाब देना है।

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह को बिहार विधानसभा ने नोटिस जारी कर दिया है। अनंत सिंह को एक सप्ताह के अंदर जवाब देना है। जदयू पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार को पत्र और साक्ष्य के साथ अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की अनुशंसा की है। जदयू के इस पत्र पर बिहार विधानसभा ने अनंत सिंह को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा है।
JDU ने उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त करने के लिए विधानसभा स्पीकर को 10 पन्नों के सबूतों और इलेक्ट्रोनिक साक्ष्यों के पत्र लिखा है
जदयू ने उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त करने के लिए विधानसभा स्पीकर को 10 पन्नों के सबूतों और इलेक्ट्रोनिक साक्ष्यों के पत्र लिखा है। स्पीकर डॉ प्रेम कुमार ने इस मामले में कहा था कि अनंत सिंह का पक्ष जानने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। विधानसभा के सचिव संजय कुमार सिंह ने यह पत्र जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, विधानसभा से जारी नोटिस अनंत सिंह को प्राप्त हो गया है। उन्हें सात दिनों में नोटिस का जवाब देना है। इस प्रकरण के बाद अनंत सिंह को काफी झटका लगा है।
अनंत सिंह पटना स्नातक सीट पर NDA के अधिकृत उम्मीदवार नीरज कुमार का खुलकर विरोध किया था
बिहार विधान परिषद चुनाव में अनंत सिंह पटना स्नातक सीट पर एनडीए के अधिकृत उम्मीदवार और जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार का खुलकर विरोध किया था और जन सुराज के उम्मीदवार अनुज कुमार के पक्ष में प्रचार किया था। इसी वजह से अनंत सिंह और उनकी पत्नी पूर्व विधायक नीलम सिंह को छह साल के लिए जदयू से बाहर कर दिया गया। उनकी पत्नी को 20 सूत्री समिति से बाहर कर दिया गया और सरकारी बंगला खाली करने को कहा गया है। इतना ही नहीं अनंत सिंह को फिर से जेल जाना पड़ेगा। दुलारचंद यादव हत्याकांड में हाईकोर्ट से उन्हें दी गई जमानत को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया। अनंत सिंह को एक दिसंबर तक सरेंडर करने आदेश दिया गया है।











