पहले चीनी की मिठास हुई कडवी, अब आंसू निकाल रहा प्याज, कीमतों में आया उछाल

देश भर में चीनी के मूल्यों में आयी वृद्धि के बाद अब प्याज के दाम में उछाल आ गयी है। देश के अलग अलग हिस्सों में एक माह के दौरान प्याज की कीमतें लगभग दुगनी हो गयी हैं।

पहले चीनी की मिठास हुई कडवी, अब आंसू निकाल रहा प्याज, कीमतों में आया उछाल

देश भर में चीनी के मूल्यों में आयी वृद्धि के बाद अब प्याज के दाम में उछाल आ गयी है। देश के अलग अलग हिस्सों में एक माह के दौरान प्याज की कीमतें लगभग दुगनी हो गयी हैं। बीते शनिवार को इसकी औसत कीमत 42 रुपये तक पहुंच गयी। अलग अलग मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दिल्ली में प्याज की खुदरा कीमतों में तेजी से बढोत्तरी देखने को मिल रही है और इसकी कीमत में 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गयी है। इसी प्रकार चेन्नई में प्याज की कीमत 58 रुपये प्रति किलो बिकने की खबर है। बिहार, केरल और असम में भी प्याज की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गयी है।

विभिन्न मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देश की सबसे बड़ी प्याज मंडी नासिक में पिछले एक माह के दौरान प्याज की कीमतों में करीब 75 प्रतिशत तक का इजाफा हो चुका है। हालांकि प्याज की इन लगातार बढ रही कीमतों के पीछे कई कारण भी बताये जा रहे हैं। मॉनसून की अनिश्चितता के कारण प्याज के फसल की बुवाई में देरी, आवक में कमजोरी और सरकारी खरीद में उदासीनता के कारण प्याज की कीमतों में वृद्धि देखने को मिल रही है।

वहीं प्याज की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से भी कदम उठाये जाने की खबरें आ रही हैं। केंद्र सरकार द्वारा नासिक से दिल्ली, चेन्नई, कोच्चि और गुवाहाटी के लिए कांदा एक्सप्रेस चलाये जाने की खबर है। इन इलाकों में कांदा एक्सप्रेस इसलिए चलायी जाएगी कि यहां प्याज की दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा दर्ज की गयी है। हालांकि सरकारी अधिकारियों का कहना है कि आने वाले माह में प्याज की मांग को पूरा करने के लिए सरकार और किसान, दोनों के ही पास पर्याप्त स्टॉक है।

राजधानी में प्याज कीमत 70 रुपये प्रति किलो दर्ज की गयी है। वहीं बाजार की कीमतों पर नजर रखने वाले तथा थोक व्यापारियों के अनुसार प्रति वर्ष अगस्त-सितंबर माह में प्याज की कीमतों में तेजी दर्ज की जाती है। इसका एक कारण रबी की फसलों के भंडार के खत्म होने और खरीफ की फसलों के आने में लगने वाला वक्त होता है। इसके कारण प्याज के मूल्यों पर प्रेशर पडता है।

Trending News

जहानाबाद में विकास कार्यों को लेकर नगर परिषद की बैठक, 33 वार्ड पार्षदों ने रखीं समस्याएं
जहानाबाद में विकास कार्यों को लेकर नगर परिषद की बैठक, 33 वार्ड पार्षदों ने रखीं समस्याएं
Aug 24, 2026, 4:00:00 PM
आसमान में अटकी 164 लोगों की सांस, दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट से टकराया पक्षी, 7 दिन में दूसरी बार बर्ड हिट
आसमान में अटकी 164 लोगों की सांस, दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट से टकराया पक्षी, 7 दिन में दूसरी बार बर्ड हिट
Aug 24, 2026, 3:30:00 PM
अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री मंगल पांडेय और विधायक संजय गुप्ता समेत भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री मंगल पांडेय और विधायक संजय गुप्ता समेत भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Aug 24, 2026, 3:12:00 PM
ये कैसी शराबबंदी, चेक पोस्ट पर सवा करोड़ की अवैध विदेशी शराब जब्त
ये कैसी शराबबंदी, चेक पोस्ट पर सवा करोड़ की अवैध विदेशी शराब जब्त
Aug 24, 2026, 3:09:00 PM
TRE 4 में PT-Mains और नेगेटिव मार्किंग पर  BPSC का बड़ा ऐलान, परीक्षा की तारीख पर भी आया अपडेट..
TRE 4 में PT-Mains और नेगेटिव मार्किंग पर BPSC का बड़ा ऐलान, परीक्षा की तारीख पर भी आया अपडेट..
Aug 24, 2026, 2:35:00 PM
पहले चीनी की मिठास हुई कडवी, अब आंसू निकाल रहा प्याज, कीमतों में आया उछाल
पहले चीनी की मिठास हुई कडवी, अब आंसू निकाल रहा प्याज, कीमतों में आया उछाल
Aug 24, 2026, 2:33:00 PM
MMDR एक्ट पर अर्जुन मुंडा का हमला, बोले-सेस नहीं नीलामी से बढ़ाएं राजस्व
MMDR एक्ट पर अर्जुन मुंडा का हमला, बोले-सेस नहीं नीलामी से बढ़ाएं राजस्व
Aug 24, 2026, 2:16:00 PM
छात्रों को लेकर सीएम सम्राट ने लिए तीन बड़े फैसले, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर CM की बड़ी घोषणा
छात्रों को लेकर सीएम सम्राट ने लिए तीन बड़े फैसले, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर CM की बड़ी घोषणा
Aug 24, 2026, 1:37:00 PM
'बिहार विद्या साथी' ऐप से बच्चों की पढ़ाई होगी आसान, 24X7 शिक्षक ऑनलाइन होंगे उपलब्ध : सीएम
'बिहार विद्या साथी' ऐप से बच्चों की पढ़ाई होगी आसान, 24X7 शिक्षक ऑनलाइन होंगे उपलब्ध : सीएम
Aug 24, 2026, 1:33:00 PM
जालौन के डीएम ऑफिस के सामने धरने पर बैठे मुकेश सहनी
जालौन के डीएम ऑफिस के सामने धरने पर बैठे मुकेश सहनी
Aug 24, 2026, 1:21:00 PM