रक्षाबंधन पर बिहार में 300 करोड़ रुपये के कारोबार की संभावना : अशोक वर्मा

रक्षाबंधन के अवसर पर इस वर्ष बिहार में लगभग 300 करोड़ रुपये के कारोबार होने की संभावना है। इसमें राखी, ज्वेलरी, इलेक्ट्रिक सामान, मिठाई सहित विभिन्न उत्पादों का व्यापार शामिल है।

रक्षाबंधन पर बिहार में 300 करोड़ रुपये के कारोबार की संभावना : अशोक वर्मा

रक्षाबंधन के अवसर पर इस वर्ष बिहार में लगभग 300 करोड़ रुपये के कारोबार होने की संभावना है। इसमें राखी, ज्वेलरी, इलेक्ट्रिक सामान, मिठाई सहित विभिन्न उत्पादों का व्यापार शामिल है। यह जानकारी कैट बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने दी। अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन बिहार के प्रमुख त्योहारों में से एक है और इस अवसर पर बाजार में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। विशेष रूप से राखी, मिठाई, आभूषण और उपहार सामग्री की मांग बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि इस बार भी प्रधानमंत्री के “लोकल फॉर वोकल” और “वोकल फॉर ग्लोबल” के आह्वान का असर बाजार में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। बिहार के बाजारों में स्वदेशी राखियों की मांग और उपलब्धता अधिक है, जबकि चीन सहित अन्य देशों से आने वाली राखियों की जगह स्थानीय कारीगरों और घरेलू उत्पादकों द्वारा तैयार राखियों को प्राथमिकता दी जा रही है। कैट बिहार अध्यक्ष ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने से न केवल स्थानीय व्यापार को मजबूती मिलती है, बल्कि छोटे कारीगरों, महिलाओं, लघु उद्यमियों और घरेलू उत्पादकों को भी रोजगार एवं आय के अवसर मिलते हैं।

उन्होंने बिहार के लोगों से अपील की कि वे रक्षाबंधन के अवसर पर अधिक से अधिक स्वदेशी राखी एवं स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करें, ताकि त्योहार की खुशियों के साथ-साथ बिहार की अर्थव्यवस्था और स्थानीय व्यापार को भी मजबूती मिल सके।

Trending News

नशे के कारोबार और स्कूल की कुव्यवस्था के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र
नशे के कारोबार और स्कूल की कुव्यवस्था के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र
Aug 26, 2026, 12:16:00 PM
बीसैप-9 में ट्रांसजेंडर सिपाही की मौत पर जांच जारी, आत्महत्या या कुछ और..
बीसैप-9 में ट्रांसजेंडर सिपाही की मौत पर जांच जारी, आत्महत्या या कुछ और..
Aug 26, 2026, 12:02:00 PM
डॉल्फिन से जुड़ा वायरल वीडियो मामला, आरोपी कुंदन गिरफ्तार
डॉल्फिन से जुड़ा वायरल वीडियो मामला, आरोपी कुंदन गिरफ्तार
Aug 26, 2026, 11:57:00 AM
 लालू यादव पर इतना क्यों भड़के हुए हैं नीतीश के संजय झा? छात्र आंदोलन पर दिया बड़ा बयान
लालू यादव पर इतना क्यों भड़के हुए हैं नीतीश के संजय झा? छात्र आंदोलन पर दिया बड़ा बयान
Aug 26, 2026, 11:44:00 AM
प्रसूता की मौत पर बवाल, निजी अस्पताल में हंगामा, दुमका रोड जाम
प्रसूता की मौत पर बवाल, निजी अस्पताल में हंगामा, दुमका रोड जाम
Aug 26, 2026, 11:20:00 AM
रक्षाबंधन पर बिहार में 300 करोड़ रुपये के कारोबार की संभावना : अशोक वर्मा
रक्षाबंधन पर बिहार में 300 करोड़ रुपये के कारोबार की संभावना : अशोक वर्मा
Aug 26, 2026, 11:11:00 AM
25 मुकदमों से मचा हड़कंप! चिराग के विधायक 8 केस में नामजद, होंगे गिरफ्तार? ऑफिस से हथियार बरामद
25 मुकदमों से मचा हड़कंप! चिराग के विधायक 8 केस में नामजद, होंगे गिरफ्तार? ऑफिस से हथियार बरामद
Aug 26, 2026, 11:08:00 AM
रफ्तार का कहर: कीर्तन कर रहे 6 लोगों को कार ने रौंदा, 5 की मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा
रफ्तार का कहर: कीर्तन कर रहे 6 लोगों को कार ने रौंदा, 5 की मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा
Aug 26, 2026, 10:49:00 AM
तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, अस्पताल में जमकर मारपीट
तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, अस्पताल में जमकर मारपीट
Aug 26, 2026, 10:39:00 AM
पाटलिपुत्र सैटेलाइट सिटी के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, IIT अमहारा थाना लाए गए कई किसान
पाटलिपुत्र सैटेलाइट सिटी के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, IIT अमहारा थाना लाए गए कई किसान
Aug 26, 2026, 10:20:00 AM