बिहार पशु चिकित्सा परिषद की पंजीकरण नवीनीकरण सेवा हुई ऑनलाइन

बिहार के पशु चिकित्सकों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा की शुरुआत करते हुए बिहार पशु चिकित्सा परिषद ने 21 अगस्त से पंजीकरण नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दिया।

बिहार पशु चिकित्सा परिषद की पंजीकरण नवीनीकरण सेवा हुई ऑनलाइन

बिहार के पशु चिकित्सकों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा की शुरुआत करते हुए बिहार पशु चिकित्सा परिषद ने 21 अगस्त से पंजीकरण नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दिया। डॉ अरविंद कुमार, रजिस्ट्रार और डॉ ओमकार नाथ दिवाकर, अध्यक्ष, बिहार पशु चिकित्सा परिषद् द्वारा ऑनलाइन सेवा का शुभारंभ किया गया। इस व्यवस्था से राज्य के विभिन्न जिलों, विशेषकर दूर-दराज एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में कार्यरत पशु चिकित्सकों को पंजीकरण नवीनीकरण के लिए पटना आने की आवश्यकता से बड़ी राहत मिलेगी।

पशु चिकित्सा विज्ञान में निर्धारित डिग्री प्राप्त करने के उपरांत राज्य में पशु चिकित्सा व्यवसाय करने तथा सरकारी सेवा में पशु चिकित्सक के रूप में कार्य करने के लिए बिहार पशु चिकित्सा परिषद में पंजीकरण आवश्यक है। पंजीकृत पशु चिकित्सकों को प्रत्येक पांच वर्षों में अपने पंजीकरण का नवीनीकरण कराना होता है। निर्धारित समय-सीमा के बाद आवेदन करने पर नियमानुसार विलंब शुल्क भी देय होता है। अब तक पंजीकरण एवं नवीनीकरण की प्रक्रिया के लिए पशु चिकित्सकों को पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान, पटना परिसर में अवस्थित बिहार पशु चिकित्सा परिषद के कार्यालय में उपस्थित होकर आवेदन एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ती थीं। राज्य के दूरस्थ जिलों में पदस्थापित पशु चिकित्सकों के लिए केवल नवीनीकरण के उद्देश्य से पटना आना समय और संसाधन दोनों की दृष्टि से कठिन था। क्षेत्रीय एवं विभागीय दायित्वों तथा दूरी के कारण कई पशु चिकित्सक निर्धारित अवधि में नवीनीकरण नहीं करा पाते थे, जिसके कारण उन्हें विलंब शुल्क भी देना पड़ता था।

पशु चिकित्सकों की इस व्यावहारिक समस्या के समाधान तथा परिषद की सेवाओं को डिजिटल बनाने के उद्देश्य से बिहार पशु चिकित्सक संघ वर्ष 2022 से ही पंजीकरण एवं नवीनीकरण प्रक्रिया को ऑनलाइन किए जाने के लिए प्रयासरत था। इसी क्रम में संघ के अध्यक्ष डॉक्टर विनोद कुमार मुक्ता ने बिहार पशु चिकित्सा परिषद के रजिस्ट्रार-सह-संयुक्त निदेशक डॉक्टर अरविंद कुमार से मिलकर इस व्यवस्था को शीघ्र लागू करने की दिशा में पहल की। परिषद द्वारा इस सुझाव को सकारात्मक रूप से लेते हुए ऑनलाइन प्रणाली विकसित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। 

नई व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह भी है कि पंजीकृत पशु चिकित्सकों को उनके पंजीकरण के नवीनीकरण की निर्धारित अवधि के संबंध में SMS के माध्यम से पांच बार रिमाइंडर भेजे जाएंगे। इससे पशु चिकित्सकों को नवीनीकरण की अंतिम तिथि की समय रहते जानकारी मिल सकेगी तथा विलंब के कारण अतिरिक्त शुल्क देने की संभावना भी कम होगी। ऑनलाइन पंजीकरण नवीनीकरण सेवा के शुभारंभ के अवसर पर डॉ राजेश कुमार चौबे, निदेशक, पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान एवं सेवा निवृत निदेशक डॉ अनूप कुमार अनुपम उपस्थित थे। डॉ रणधीर कुमार, सेवा निवृत क्षेत्रीय निदेशक, केंद्रीय क्षेत्र, पटना, डॉक्टर रमेश कुमार, सहायक निदेशक, पशुपालन सूचना एवं प्रसार, डॉक्टर अनिमेश कुमार, सेवानिवृत्त जिला पशुपालन पदाधिकारी, बेगूसराय, डॉक्टर पंकज कुमार, संघ के कोषाध्यक्ष, डॉक्टर उपेंद्र चौधरी, सदस्य, बिहार पशु चिकित्सक संघ और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

बिहार पशु चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर विनोद कुमार मुक्ता ने ऑनलाइन सुविधा प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह राज्य के पशु चिकित्सकों की लंबे समय से चली आ रही व्यावहारिक कठिनाई का समाधान है। संघ वर्ष 2022 से ही इस दिशा में प्रयासरत था और अब इस सुविधा का प्रारंभ होना परिषद एवं संघ के सकारात्मक समन्वय का परिणाम है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए रजिस्ट्रार डॉक्टर अरविंद कुमार, डॉक्टर दिलीप कुमार, डॉक्टर निरंजन कुमार सहित बिहार पशु चिकित्सा परिषद की पूरी टीम तथा सॉफ्टवेयर विकसित करने वाले सैय्यद वायज अहमद के प्रति आभार व्यक्त किया। ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने से पशु चिकित्सकों के समय और यात्रा व्यय की बचत होगी, नवीनीकरण की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक होगी तथा SMS रिमाइंडर के कारण समय पर नवीनीकरण कराने में सहायता मिलेगी। यह व्यवस्था परिषद की सेवाओं को सरल, सुलभ, पारदर्शी एवं डिजिटल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बिहार पशु चिकित्सक संघ ने राज्य के सभी पंजीकृत पशु चिकित्सकों से इस ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठाने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने पंजीकरण का नवीनीकरण सुनिश्चित करने की अपील की है।


Trending News

₹10 लाख देगी सरकार, 15 सितंबर तक आवेदन, कौन ले सकता है लाभ? जानें पूरा प्रोसेस
₹10 लाख देगी सरकार, 15 सितंबर तक आवेदन, कौन ले सकता है लाभ? जानें पूरा प्रोसेस
Aug 21, 2026, 4:21:00 PM
बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे उल्लेखनीय कार्य : उच्च शिक्षा निदेशक
बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे उल्लेखनीय कार्य : उच्च शिक्षा निदेशक
Aug 21, 2026, 4:16:00 PM
राजगीर में शुरू हुआ राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय विमर्श शिविर
राजगीर में शुरू हुआ राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय विमर्श शिविर
Aug 21, 2026, 4:04:00 PM
NEET UG काउंसलिंग को लेकर बड़ा अपडेट, JCECEB ने जारी किया संशोधित शेड्यूल
NEET UG काउंसलिंग को लेकर बड़ा अपडेट, JCECEB ने जारी किया संशोधित शेड्यूल
Aug 21, 2026, 4:02:00 PM
NTPC-त्रिवेणी सैनिक के पांच अधिकारियों पर FIR का आदेश, प्रीति देवी मौत मामले में कोर्ट से आदेश
NTPC-त्रिवेणी सैनिक के पांच अधिकारियों पर FIR का आदेश, प्रीति देवी मौत मामले में कोर्ट से आदेश
Aug 21, 2026, 3:39:00 PM
इतनी कीमत के साथ लॉन्च हुआ  Pova 8 Pro 5G, 28 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज का दावा
इतनी कीमत के साथ लॉन्च हुआ Pova 8 Pro 5G, 28 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज का दावा
Aug 21, 2026, 3:31:00 PM
दिल्ली में वित्त और विदेश मंत्री के साथ CM सम्राट की हाईलेवल मीटिंग, निर्मला-जयशंकर से क्या हुई बात ?
दिल्ली में वित्त और विदेश मंत्री के साथ CM सम्राट की हाईलेवल मीटिंग, निर्मला-जयशंकर से क्या हुई बात ?
Aug 21, 2026, 3:16:00 PM
सुपर स्टार रितेश पांडेय और आस्था सिंह की जोड़ी ने मचाया धमाल, वायरल हुआ यह गाना
सुपर स्टार रितेश पांडेय और आस्था सिंह की जोड़ी ने मचाया धमाल, वायरल हुआ यह गाना
Aug 21, 2026, 3:08:00 PM
105 पुलिसकर्मियों के पक्ष में HC का फैसला, ट्रेनिंग के नाम पर वसूली गई रकम लौटाएगा विभाग
105 पुलिसकर्मियों के पक्ष में HC का फैसला, ट्रेनिंग के नाम पर वसूली गई रकम लौटाएगा विभाग
Aug 21, 2026, 3:04:00 PM
थाने में धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका गांधी, कहा-FIR होने तक नहीं हटेंगे
थाने में धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका गांधी, कहा-FIR होने तक नहीं हटेंगे
Aug 21, 2026, 2:55:00 PM