राज्य में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध होंगे उर्वरक, सरकार प्रतिबद्ध

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है तथा किसानों की आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

राज्य में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध होंगे उर्वरक, सरकार प्रतिबद्ध

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है तथा किसानों की आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। किसानों को निर्धारित व्यवस्था के तहत समय पर एवं उनकी आवश्यकता के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सिन्हा ने कहा कि किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उर्वरक की उपलब्धता, आवंटन एवं बिक्री की जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक लगातार निगरानी की जा रही है। जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी के माध्यम से उर्वरक वितरण व्यवस्था पर सतत नजर रखी जा रही है।

कृषि मंत्री ने किसानों से अपील की कि उर्वरक से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या अथवा शिकायत होने पर वे अपने जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अथवा प्रखंड कृषि पदाधिकारी* से संपर्क करें। इसके अतिरिक्त किसान हेल्पलाइन सेंटर के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर के प्रावधानों के अनुरूप उर्वरक वितरण व्यवस्था को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत थोक विक्रेताओं को खुदरा विक्रेता के रूप में तथा खुदरा विक्रेताओं को थोक विक्रेता के रूप में कार्य करने की अनुमति प्रदान करने के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इससे किसानों को उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी और वितरण व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकेगा।

कृषि मंत्री ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में उर्वरक की उपलब्धता एवं बिक्री पर सतत निगरानी बनाए रखें तथा यह सुनिश्चित करें कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप समय पर और निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और उर्वरक वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता एवं सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Trending News

अस्पताल में नवजात का शव लेकर घूमता दिखा कुत्ता, मचा हड़कंप
अस्पताल में नवजात का शव लेकर घूमता दिखा कुत्ता, मचा हड़कंप
Oct 27, 2026, 1:26:00 PM
नशा मुक्त बिहार अभियान का समर्थन, पंचायत प्रतिनिधियों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
नशा मुक्त बिहार अभियान का समर्थन, पंचायत प्रतिनिधियों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
Oct 27, 2026, 1:19:00 PM
खड़गे के बयान पर BJP का जोरदार प्रदर्शन, माफी की मांग पर अड़े कार्यकर्ता
खड़गे के बयान पर BJP का जोरदार प्रदर्शन, माफी की मांग पर अड़े कार्यकर्ता
Oct 27, 2026, 1:18:00 PM
Bihar MLC Election Results: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर फाइल पर भारी बवाल, नीरज-अनंत के घर जश्न
Bihar MLC Election Results: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर फाइल पर भारी बवाल, नीरज-अनंत के घर जश्न
Oct 27, 2026, 12:48:00 PM
मॉडल स्कूल में हाईटेक चोरी, 16 कंप्यूटर के CPU खोलकर हार्ड डिस्क, प्रोसेसर व RAM ले उड़े चोर
मॉडल स्कूल में हाईटेक चोरी, 16 कंप्यूटर के CPU खोलकर हार्ड डिस्क, प्रोसेसर व RAM ले उड़े चोर
Oct 27, 2026, 12:40:00 PM
100 करोड़ से मिलेगी रफ्तार, CM सम्राट चौधरी करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ और राजगीर में खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन
100 करोड़ से मिलेगी रफ्तार, CM सम्राट चौधरी करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ और राजगीर में खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन
Oct 27, 2026, 12:09:00 PM
शिक्षा विभाग का बड़ा फर्जीवाड़ा : बिना नियुक्ति और योगदान के शिक्षिका के खाते में पहुंचे 17.49 लाख
शिक्षा विभाग का बड़ा फर्जीवाड़ा : बिना नियुक्ति और योगदान के शिक्षिका के खाते में पहुंचे 17.49 लाख
Oct 27, 2026, 12:09:00 PM
Swaraj Post की खबर का असर: गया में मिला जहानाबाद का लापता आदित्य, पिता ने जताया आभार
Swaraj Post की खबर का असर: गया में मिला जहानाबाद का लापता आदित्य, पिता ने जताया आभार
Oct 27, 2026, 11:38:00 AM
राजगीर इतिहास रचने को तैयार, अंतरराष्ट्रीय अंडर-20 रग्बी सीरीज का आयोजन, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
राजगीर इतिहास रचने को तैयार, अंतरराष्ट्रीय अंडर-20 रग्बी सीरीज का आयोजन, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
Oct 27, 2026, 11:16:00 AM
BJP नेता रिंकू पाठक के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, घर से लेकर गैस एजेंसी तक पहुंची टीम
BJP नेता रिंकू पाठक के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, घर से लेकर गैस एजेंसी तक पहुंची टीम
Oct 27, 2026, 10:42:00 AM