रामपुर के 7 वर्षीय गीतांक आयुष ने नेशनल लेवल के कराटे में जीता स्वर्ण पदक, सुपौल का नाम किया रोशन

सुपौल जिले के एक छोटे से गांव रामपुर के सात वर्षीय बालक गीतांक आयुष ने नेशनल लेवल के जूनियर कराटे चैंपियनशिप-2026 में अंडर-25 वेट कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।

रामपुर के 7 वर्षीय गीतांक आयुष ने नेशनल लेवल के कराटे में जीता स्वर्ण पदक, सुपौल का नाम किया रोशन

सुपौल जिले के एक छोटे से गांव रामपुर के सात वर्षीय बालक गीतांक आयुष ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। अजय कुमार के पुत्र गीतांक आयुष ने नेशनल लेवल के जूनियर कराटे चैंपियनशिप-2026 में अंडर-25 वेट कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करना क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गया है।

गीतांक आयुष की इस उपलब्धि से न सिर्फ उसके परिवार बल्कि पूरे गांव में खुशी का माहौल है। स्वर्ण पदक जीतकर जब आयुष अपने गांव रामपुर पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसका जोरदार स्वागत किया। गांव के लोगों ने मिलकर सम्मान समारोह आयोजित कर नन्हे खिलाड़ी को सम्मानित किया। इस दौरान लोगों ने फूल-माला पहनाकर उसका स्वागत किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सम्मान समारोह में गांव के लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। दूर-दूर से पहुंचे लोगों ने गीतांक आयुष को शुभकामनाएं दीं और उसके हौसले को बढ़ाया। ग्रामीणों ने कहा कि इतनी कम उम्र में आयुष ने जो उपलब्धि हासिल की है, वह पूरे गांव, जिले और बिहार के लिए गर्व की बात है।

परिजनों ने बताया कि गीतांक आयुष बचपन से ही खेलों के प्रति काफी रुचि रखता था और कड़ी मेहनत व नियमित अभ्यास के दम पर उसने यह मुकाम हासिल किया है। उसकी सफलता से गांव के अन्य बच्चों में भी खेल के प्रति उत्साह बढ़ा है।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि गीतांक आयुष आगे भी इसी तरह मेहनत करते हुए देश और राज्य का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेगा। उसकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती, बल्कि छोटे गांवों से भी बड़े खिलाड़ी निकल सकते हैं।

रिपोर्टर:- कुणाल कुमार सुपौल

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM