सीवान: कड़ी सुरक्षा के बीच नीट यूजी परीक्षा शुरू, DM-SP कर रहे मॉनिटरिंग, एंट्री पॉइंट से क्लास रूम तक CCTV

सीवान में आज देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में जाने से से पहले तीन स्तरीय सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ा है।

सीवान: कड़ी सुरक्षा के बीच नीट यूजी परीक्षा शुरू, DM-SP कर रहे मॉनिटरिंग, एंट्री पॉइंट से क्लास रूम तक CCTV

सीवान में आज देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में जाने से से पहले तीन स्तरीय सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ा है। प्रशासन ने परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। 

खुद जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय और पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा पूरे व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सभी केंद्रों पर पुलिस बल, दंडाधिकारी एवं उड़नदस्ता टीमों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कदाचार की संभावना को रोका जा सके। 

जिले में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां हजारों परीक्षार्थी अपने डॉक्टर बनने के सपने को साकार करने के लिए परीक्षा देने पहुंचे हैं। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी, जबकि अभ्यर्थियों को 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई है।

पहचान की चोरी रोकने के लिए फिंगरप्रिंट और फेस स्कैन अनिवार्य किया गया है। अभ्यर्थियों की बारीकी से जांच की गई है।किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को रोकने के लिए केंद्रों पर हाई-टेक जैमर्स लगाए गए हैं। हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए एंट्री पॉइंट से लेकर क्लासरूम तक सीसीटीवी लगाए गए हैं। 

इस बार परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए किसी भी निजी स्कूल को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। इसके अलावा कक्ष निरीक्षक से लेकर किसी भी व्यवस्था में निजी कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं लगाई गई है। पूरी कमान प्रशासन, शिक्षा विभाग और पुलिस के हाथों में है।परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

सिवान से नागेन्द्र कुमार की रिपोर्ट  

Trending News

बीएलओ पर मनमानी और फर्जी वोटर जोड़ने का आरोप, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
बीएलओ पर मनमानी और फर्जी वोटर जोड़ने का आरोप, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
Sep 21, 2026, 8:19:00 PM
एमएमडीआर संशोधन कानून के खिलाफ 24 को गरजेगी राजद, बनी रणनीति
एमएमडीआर संशोधन कानून के खिलाफ 24 को गरजेगी राजद, बनी रणनीति
Sep 21, 2026, 8:14:00 PM
उर्वरक की उपलब्धता एवं Farmer ID को लेकर किसानों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न न करें: मंत्री
उर्वरक की उपलब्धता एवं Farmer ID को लेकर किसानों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न न करें: मंत्री
Sep 21, 2026, 8:05:00 PM
पढ़ाई कर घर लौट रहे छात्र की मौत, बिजली के पोल में प्रवाहित हो रहा था करंट
पढ़ाई कर घर लौट रहे छात्र की मौत, बिजली के पोल में प्रवाहित हो रहा था करंट
Sep 21, 2026, 7:58:00 PM
नाबालिग के साथ घटी घटना बिहार में कानून-व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आईना : मुकेश सहनी
नाबालिग के साथ घटी घटना बिहार में कानून-व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आईना : मुकेश सहनी
Sep 21, 2026, 7:46:00 PM
एक सड़क, दो शिलान्यास और श्रेय की सियासत, बिहटा में विधायक भाई वीरेंद्र और नगर परिषद अध्यक्ष आमने-सामने
एक सड़क, दो शिलान्यास और श्रेय की सियासत, बिहटा में विधायक भाई वीरेंद्र और नगर परिषद अध्यक्ष आमने-सामने
Sep 21, 2026, 7:16:00 PM
रूपा मौत मामला : न्याय की गुहार, परिजनों ने DIG को सौंपा ज्ञापन
रूपा मौत मामला : न्याय की गुहार, परिजनों ने DIG को सौंपा ज्ञापन
Sep 21, 2026, 6:51:00 PM
भ्रष्टाचार के आरोप में हेडमास्टर निलंबित, शिक्षा मंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई
भ्रष्टाचार के आरोप में हेडमास्टर निलंबित, शिक्षा मंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई
Sep 21, 2026, 6:33:00 PM
अवैध फैक्ट्री का बड़ा खुलासा, भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त
अवैध फैक्ट्री का बड़ा खुलासा, भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त
Sep 21, 2026, 6:31:00 PM
Breaking : बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण ने दिया इस्तीफा!
Breaking : बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण ने दिया इस्तीफा!
Sep 21, 2026, 6:19:00 PM