पुराने विवाद को लेकर बावल, 100-150 लोगों ने तोड़ा बाउंड्री, घटनास्थल पर पहुंचे DSP

बिहार के सिवान से इस वक्त की बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जमीन और रास्ते के पुराने विवाद को लेकर अचानक ऐसा बवाल मचा कि पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

पुराने विवाद को लेकर बावल, 100-150 लोगों ने तोड़ा बाउंड्री, घटनास्थल पर पहुंचे DSP

सिवान : बिहार के सिवान से इस वक्त की बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जमीन और रास्ते के पुराने विवाद को लेकर अचानक ऐसा बवाल मचा कि पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को पहुंचना पड़ा। इतना ही नहीं, पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। जी हां, पूरी खबर सिवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के तक्कीपुर गांव से है, जहां पुराने रास्ते के विवाद को लेकर जमकर हंगामा हुआ है।

गांव में जमीन और रास्ते को लेकर पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा था

बताया जा रहा है कि गांव में जमीन और रास्ते को लेकर पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा था और इस मामले का मुकदमा न्यायालय में भी विचाराधीन है। लेकिन इसी बीच आज अचानक करीब 100 से 150 लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि भीड़ में शामिल लोगों ने वहां पहुंचकर रास्ते को लेकर सवाल-जवाब शुरू किया और देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद पीड़ित विनय ठाकुर की जमीन पर बनी बाउंड्री को कथित तौर पर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

आखिर किसके इशारे पर इतनी बड़ी संख्या में लोग एक साथ पहुंचे?

अब सवाल यह उठता है कि जब जमीन और रास्ते का मामला पहले से ही न्यायालय में चल रहा है, तो फिर कानून के फैसले का इंतजार करने के बजाय मौके पर इस तरह की कार्रवाई क्यों की गई? आखिर किसके इशारे पर इतनी बड़ी संख्या में लोग एक साथ पहुंचे? किसने कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश की? और जब मामला कोर्ट में विचाराधीन है, तो बाउंड्री तोड़ने का अधिकार आखिर किसने दिया? फिलहाल ये तमाम सवाल इलाके में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया

वहीं घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। महाराजगंज की एसडीओ अनिता सिन्हा, एसडीपीओ अमन, अंचलाधिकारी और महाराजगंज थाने की पुलिस भारी पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचते ही अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और मामले को नियंत्रित करने की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस की मौजूदगी के बाद इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन त्वरित कार्रवाई में जुट गया है - SDO व SDPO

वहीं इस पूरे मामले को लेकर एसडीओ और एसडीपीओ की ओर से स्पष्ट किया गया है कि घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन त्वरित कार्रवाई में जुट गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है और जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने जल्द गिरफ्तारी की भी बात कही है।

सिवान से नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Trending News

सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, राज्यभर में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी
सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, राज्यभर में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी
Nov 17, 2026, 9:26:00 PM
राज्यपाल से मिलकर BJP प्रतिनिधिमंडल ने की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग, जल्द हो पीड़िता की सुरक्षा और विधायक की गिरफ्तारी
राज्यपाल से मिलकर BJP प्रतिनिधिमंडल ने की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग, जल्द हो पीड़िता की सुरक्षा और विधायक की गिरफ्तारी
Nov 17, 2026, 7:45:00 PM
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
Nov 17, 2026, 7:30:00 PM
के रवि कुमार ने कहा-  राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का एक और अवसर
के रवि कुमार ने कहा- राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का एक और अवसर
Nov 17, 2026, 7:15:00 PM
भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 2014 से 62 गुना बढ़कर हुई 175 गीगावाट
भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 2014 से 62 गुना बढ़कर हुई 175 गीगावाट
Nov 17, 2026, 7:00:00 PM
वैश्विक बिहारी समुदाय से अपने पुराने सरकारी विद्यालयों के विकास में सहयोग की अपील करेगा शिक्षा विभाग
वैश्विक बिहारी समुदाय से अपने पुराने सरकारी विद्यालयों के विकास में सहयोग की अपील करेगा शिक्षा विभाग
Nov 17, 2026, 6:58:00 PM
पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों में शुरू हुई 'संकल्प संध्या'
पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों में शुरू हुई 'संकल्प संध्या'
Nov 17, 2026, 6:50:00 PM
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
Nov 17, 2026, 6:45:00 PM
सांध्यकालीन कक्षाओं में होमवर्क के साथ पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी हल कराएं : अपर मुख्य सचिव
सांध्यकालीन कक्षाओं में होमवर्क के साथ पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी हल कराएं : अपर मुख्य सचिव
Nov 17, 2026, 6:42:00 PM
INDvsNZ : '4 तेज गेंदबाज व एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत
INDvsNZ : '4 तेज गेंदबाज व एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत
Nov 17, 2026, 6:30:00 PM