पुनौराधाम में 31 दिसंबर 2028 तक पूरा होगा भव्य राम मंदिर निर्माण, सीएम ने बताई डेडलाइन

मां जानकी की प्राकट्य स्थली पुनौराधाम में शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन के साथ विकास और धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

पुनौराधाम में 31 दिसंबर 2028 तक पूरा होगा भव्य राम मंदिर निर्माण, सीएम ने बताई डेडलाइन

मां जानकी की प्राकट्य स्थली पुनौराधाम में शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन के साथ विकास और धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के साथ पुनौराधाम पहुंचे, जहां उन्होंने माता सीता, भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की प्रतिमाओं को गर्भगृह से अस्थायी काष्ठ मंडप में स्थानांतरित किए जाने के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

दोपहर करीब 12:20 बजे पुनौराधाम पहुंचे मुख्यमंत्री ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और आरती की। पूजा के बाद उन्होंने भगवान सियावर रामचंद्र का जयकारा लगाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पुनौराधाम में भव्य और दिव्य मंदिर के निर्माण को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण 31 दिसंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद वर्तमान में सीताराम काष्ठ मंडपम में विराजमान माता सीता, भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की प्रतिमाओं को नए गर्भगृह में उसी स्थान पर पूरे विधि-विधान और गरिमा के साथ पुनर्प्रतिष्ठित किया जाएगा। इससे पुनौराधाम के धार्मिक और पर्यटन महत्व को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

पुनौराधाम कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री राघोपुर बखरी पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने बीज उत्पादन की प्रक्रिया और ब्रूड बैंक के तालाबों का भी जायजा लिया। इस दौरान लाभुकों के बीच ऑक्सीजेनेटेड बैग के साथ स्पॉन का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री ने जिले में विकास योजनाओं को लेकर भी बड़ी सौगात दी। कार्यक्रम के दौरान 203 करोड़ 2 लाख रुपये की लागत वाली 82 योजनाओं का उद्घाटन किया गया, जबकि 14 करोड़ 88 लाख रुपये की एक योजना का शिलान्यास किया गया। इस प्रकार जिले में कुल 218 करोड़ रुपये की 83 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास हुआ।

राघोपुर बखरी में बनाए गए हेलीपैड पर मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। इसके बाद स्थानीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान जिले के विकास, धार्मिक पर्यटन और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई। इस मौके पर राज्य की उद्योग एवं खेल मंत्री सह सीतामढ़ी जिले की प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह, डेयरी एवं मत्स्य मंत्री नंदकिशोर राम, सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, सीतामढ़ी विधायक सुनील कुमार पिंटू, रुन्नी सैदपुर विधायक पंकज कुमार मिश्रा,शिवहर विधायक श्वेता गुप्ता,और विधानसभा में सत्तारूढ़ दल की सचेतक सह परिहार विधायक गायत्री देवी समेत जिले के कई विधायक एवं विधान पार्षद मौजूद रहे।

सीतामढ़ी से सरोज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Trending News

निषाद समाज का वोट अब नहीं होगा गुमराह, बच्चों के भविष्य के लिए होगा : मुकेश सहनी
निषाद समाज का वोट अब नहीं होगा गुमराह, बच्चों के भविष्य के लिए होगा : मुकेश सहनी
Aug 08, 2026, 5:48:00 PM
अमित शाह से मिले सांसद अरूण भारती, कई मुद्दों पर चर्चा
अमित शाह से मिले सांसद अरूण भारती, कई मुद्दों पर चर्चा
Aug 08, 2026, 5:40:00 PM
चार दिनों से लापता युवक का शव बेसमेंट से बरामद, पुलिस जांच में जुटी
चार दिनों से लापता युवक का शव बेसमेंट से बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Aug 08, 2026, 5:23:00 PM
शिक्षा पर राजधानी में मंथन, सीएम करेंगे उद्घाटन, एआई के बेहतर उपयोग पर रहेगा जोर
शिक्षा पर राजधानी में मंथन, सीएम करेंगे उद्घाटन, एआई के बेहतर उपयोग पर रहेगा जोर
Aug 08, 2026, 5:05:00 PM
गांधी मैदान में हुई सहायक आचार्यों की बैठक, प्रखंड स्तरीय कमेटी का हुआ गठन
गांधी मैदान में हुई सहायक आचार्यों की बैठक, प्रखंड स्तरीय कमेटी का हुआ गठन
Aug 08, 2026, 5:01:00 PM
पुनौराधाम में 31 दिसंबर 2028 तक पूरा होगा भव्य राम मंदिर निर्माण, सीएम ने बताई डेडलाइन
पुनौराधाम में 31 दिसंबर 2028 तक पूरा होगा भव्य राम मंदिर निर्माण, सीएम ने बताई डेडलाइन
Aug 08, 2026, 4:55:00 PM
विदेश भेजने के नाम पर बड़ा खेल, जाली वीजा थमाकर युवकों से ऐंठे लाखों रुपये, FIR दर्ज
विदेश भेजने के नाम पर बड़ा खेल, जाली वीजा थमाकर युवकों से ऐंठे लाखों रुपये, FIR दर्ज
Aug 08, 2026, 4:46:00 PM
पश्चिम बंगाल: मस्जिद से लाउडस्पीकर हटाने का मामला, एआइएमआइएम ने कहा, करेंगे कोर्ट का रूख
पश्चिम बंगाल: मस्जिद से लाउडस्पीकर हटाने का मामला, एआइएमआइएम ने कहा, करेंगे कोर्ट का रूख
Aug 08, 2026, 4:20:00 PM
पलामू की तस्वीर के लिए सैकत को मिला सिल्वर मेडल
पलामू की तस्वीर के लिए सैकत को मिला सिल्वर मेडल
Aug 08, 2026, 1:27:00 PM
पीएम मोदी से मिले राघव चड्डा, बोले इस मुलाकात को रखूंगा याद
पीएम मोदी से मिले राघव चड्डा, बोले इस मुलाकात को रखूंगा याद
Aug 08, 2026, 1:22:00 PM