चार दिनों से लापता युवक का शव बेसमेंट से बरामद, पुलिस जांच में जुटी

राजधानी के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में शनिवार को तब सनसनी फैल गयी, जब एक लापता बताये जा रहे युवक का शव बेसमेंट में कचरे के ढेर से बरामद किया गया।

चार दिनों से लापता युवक का शव बेसमेंट से बरामद, पुलिस जांच में जुटी

राजधानी के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में शनिवार को तब सनसनी फैल गयी, जब एक लापता बताये जा रहे युवक का शव बेसमेंट में कचरे के ढेर से बरामद किया गया। मृतक की पहचान कमला नेहरू नगर इलाके के निवासी सोनू उर्फ शुक्ला के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक पिछले चार दिनों से लापता था। शव मिलने के बाद पुलिस अब जांच में जुटी हुई है।

मिली खबर के अनुसार राजधानी के गांधी मैदान थाना अंतर्गत जमाल रोड के पास स्थित हीरा एंक्लेव के पास बेसमेंट से एक युवक का शव बरामद किया गया। शव कचरे के ढेर में पडा हुआ था। व्यस्त इलाके में शुमार होने वाले इस जगह पर शव मिलने की खबर सामने आते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी और देखते ही देखते वहां स्थानीय लोगों की भीड एकत्र हो गयी। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान सोनू उर्फ शुक्ला के रूप में हुई है। मृतक चार दिनों से लापता था। जिसकी खोजबीन उसके परिजन भी कर रहे थे।

प्राप्त खबर के अनुसार आसपास के दुकानदारों ने पहले इस शव को देखा। इसके बाद डायल 112 को जानकारी दी गयी। सूचना मिलते ही गांधी मैदान थाने की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार चार दिनों से लापता रहने पर मृतक के परिजनों द्वारा उसकी गुमशुदगी को लेकर तीन अगस्त को कोतवाली थाने में आवेदन भी दिया था। जैसे ही शव मिलने की खबर सामने आयी, मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गये। जिसके बाद शव की शिनाख्त सोनू के रूप में की गयी। 

वहीं परिजनों का कहना था कि सोनू की हत्या कर के उसके शव को फेंका गया है। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया। पुलिस सभी पहलूओं पर जांच कर रही है।

पटना से राजन की रिपोर्ट

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM