शिक्षा पर राजधानी में मंथन, सीएम करेंगे उद्घाटन, एआई के बेहतर उपयोग पर रहेगा जोर

राज्य में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए रविवार से पटना के अधिवेशन भवन में राज्यस्तरीय कार्यशाला सह चिंतन शिविर का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला का समापन सोमवार की शाम सात बजे होगा।

शिक्षा पर राजधानी में मंथन, सीएम करेंगे उद्घाटन, एआई के बेहतर उपयोग पर रहेगा जोर

राज्य में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए रविवार से पटना के अधिवेशन भवन में राज्यस्तरीय कार्यशाला सह चिंतन शिविर का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला का समापन सोमवार की शाम सात बजे होगा। कार्यक्रम के आयोजन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार देर शाम तक शिक्षा विभाग के आला अधिकारी स्थल निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेते रहे।

कार्यशाला का उद्घाटन रविवार सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी इसकी अध्यक्षता करेंगे। कार्यशाला सह चिंतन शिविर में शिक्षा विभाग के करीब 400 वरिष्ठ, क्षेत्रीय, जिला और प्रखंड स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। शिविर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, शिक्षक स्थानांतरण, स्मार्ट क्लास, ई-शिक्षाकोष एवं एचआरएमएस, आईआईटी आधारित प्रयोगशालाएं, व्यावसायिक शिक्षा, डिजिटल नवाचार, इंटरनेट, सौर ऊर्जा, स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इसके अलावा आईसीटी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बेहतर उपयोग पर भी जोर दिया जाएगा।

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षा विभाग में बेहतर समन्वय और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। जिला और प्रखंड स्तर के अधिकारियों के लिए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा से ही बिहार की समृद्धि संभव है। यह प्रयास विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में बिहार की भूमिका को और मजबूत करेगा।

Trending News

निषाद समाज का वोट अब नहीं होगा गुमराह, बच्चों के भविष्य के लिए होगा : मुकेश सहनी
निषाद समाज का वोट अब नहीं होगा गुमराह, बच्चों के भविष्य के लिए होगा : मुकेश सहनी
Aug 08, 2026, 5:48:00 PM
अमित शाह से मिले सांसद अरूण भारती, कई मुद्दों पर चर्चा
अमित शाह से मिले सांसद अरूण भारती, कई मुद्दों पर चर्चा
Aug 08, 2026, 5:40:00 PM
चार दिनों से लापता युवक का शव बेसमेंट से बरामद, पुलिस जांच में जुटी
चार दिनों से लापता युवक का शव बेसमेंट से बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Aug 08, 2026, 5:23:00 PM
शिक्षा पर राजधानी में मंथन, सीएम करेंगे उद्घाटन, एआई के बेहतर उपयोग पर रहेगा जोर
शिक्षा पर राजधानी में मंथन, सीएम करेंगे उद्घाटन, एआई के बेहतर उपयोग पर रहेगा जोर
Aug 08, 2026, 5:05:00 PM
गांधी मैदान में हुई सहायक आचार्यों की बैठक, प्रखंड स्तरीय कमेटी का हुआ गठन
गांधी मैदान में हुई सहायक आचार्यों की बैठक, प्रखंड स्तरीय कमेटी का हुआ गठन
Aug 08, 2026, 5:01:00 PM
पुनौराधाम में 31 दिसंबर 2028 तक पूरा होगा भव्य राम मंदिर निर्माण, सीएम ने बताई डेडलाइन
पुनौराधाम में 31 दिसंबर 2028 तक पूरा होगा भव्य राम मंदिर निर्माण, सीएम ने बताई डेडलाइन
Aug 08, 2026, 4:55:00 PM
विदेश भेजने के नाम पर बड़ा खेल, जाली वीजा थमाकर युवकों से ऐंठे लाखों रुपये, FIR दर्ज
विदेश भेजने के नाम पर बड़ा खेल, जाली वीजा थमाकर युवकों से ऐंठे लाखों रुपये, FIR दर्ज
Aug 08, 2026, 4:46:00 PM
पश्चिम बंगाल: मस्जिद से लाउडस्पीकर हटाने का मामला, एआइएमआइएम ने कहा, करेंगे कोर्ट का रूख
पश्चिम बंगाल: मस्जिद से लाउडस्पीकर हटाने का मामला, एआइएमआइएम ने कहा, करेंगे कोर्ट का रूख
Aug 08, 2026, 4:20:00 PM
पलामू की तस्वीर के लिए सैकत को मिला सिल्वर मेडल
पलामू की तस्वीर के लिए सैकत को मिला सिल्वर मेडल
Aug 08, 2026, 1:27:00 PM
पीएम मोदी से मिले राघव चड्डा, बोले इस मुलाकात को रखूंगा याद
पीएम मोदी से मिले राघव चड्डा, बोले इस मुलाकात को रखूंगा याद
Aug 08, 2026, 1:22:00 PM