10 अगस्त को नई दिल्ली में होगी LJP (R) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अहम मीटिंग

एनडीए के अहम घटक दलों में शामिल और केंद्र तथा राज्य सरकार का अहम हिस्सा लोक जनशक्ति पार्टी (र) द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

10 अगस्त को नई दिल्ली में होगी LJP (R) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अहम मीटिंग

एनडीए के अहम घटक दलों में शामिल और केंद्र तथा राज्य सरकार का अहम हिस्सा लोक जनशक्ति पार्टी (र) द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैठक आगामी 10 अगस्त नई दिल्ली के एक होटल में किया जाएगा। यह जानकारी लोजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने शनिवार को दी।

उन्होंने बताया कि पार्टी नेतृत्व के द्वारा देशभर के विभिन्न राज्यों से प्रमुख राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं को इस महत्वपूर्ण बैठक में आमंत्रित किया गया है। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यवसायिक प्रकोष्ठ, अशोक कुमार वर्मा सहित देश के विभिन्न राज्यों से पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार, राज्यों में संगठन को और मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका, आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की भविष्य की रणनीति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि इस बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी अपने-अपने राज्यों में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी भी पार्टी नेतृत्व के समक्ष रखेंगे। इस बैठक को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संगठन को देशभर में और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। श्री वर्मा ने कहा कि पार्टी संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना और देशभर में कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। राष्ट्रीय पदाधिकारियों की यह बैठक इसी दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM