अमित शाह से मिले सांसद अरूण भारती, कई मुद्दों पर चर्चा

देश और प्रदेश की राजनीति के लिहाज से अहम खबर है। दरअसल जमुई से लोजपा रामविलास के सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी अरूण भारती ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है।

अमित शाह से मिले सांसद अरूण भारती, कई मुद्दों पर चर्चा

देश और प्रदेश की राजनीति के लिहाज से अहम खबर है। दरअसल जमुई से लोजपा रामविलास के सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी अरूण भारती ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। राजनीति के लिहाज से इन दोनों ही नेताओं की मुलाकात को अहम माना जा रहा है।

अब तक की मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों ही नेताओं के बीच हुई मुलाकात में उत्तर प्रदेश में आगामी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। बताया यह भी जा रहा है कि दोनों के बीच बिहार के राजनीतिक हालातों पर भी चर्चा हुई। बता दें कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर लोजपा रामविलास ने भी पूरी तैयारी की है और पार्टी विधानसभा चुनाव लडने की तैयारी में है।

बताया जा रहा है कि बीजेपी और लोजपा रामविलास के बीच उत्तर प्रदेश की संभावित डील लगभग पूरी हो चुकी है। ज्ञात हो कि लोक जनशक्ति पार्टी ने शुरुआती तौर पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। पार्टी के द्वारा लगातार संगठन विस्तार और अलग-अलग सामाजिक वर्गों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश भी होती रही। ऐसे में अरुण भारती की अमित शाह से मुलाकात और यूपी में पार्टी की सक्रियता को लेकर हुई चर्चा के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। 

वहीं मिली खबर के अनुसार इस मुलाकात में यह भी सामने आ रही है कि अरुण भारती ने इस मुलाकात में जमुई जिले में आयुध निर्माण इकाई की स्थापना का प्रस्ताव रखा। उन्होंने विश्वास जताया है कि गृह मंत्री ने उनकी मांग को गंभीरता से सुना है और जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। ज्ञात हो कि विगत बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जमुई के लक्ष्मीपुर में आयोजित चुनावी सभा में गृह मंत्री अमित शाह ने जमुई में आयुध कारखाना खोले जाने की बात करते हुए कहा था कि जमुई में तैयार गोला और बारूद पाकिस्तान में गिरेगा। एनडीए के दो अहम दलों के नेताओं के बीच हुई मुलाकात की खबर सामने आने के बाद अब कई तरह के चर्चे भी शुरू हो गए हैं।

Trending News

शेयर बाजार खुलते ही क्रैश, ताश के पत्तों की तरह बिखरे स्टॉक
शेयर बाजार खुलते ही क्रैश, ताश के पत्तों की तरह बिखरे स्टॉक
Oct 22, 2026, 9:43:00 AM
INDvsNZ : आज से एक और टी20 की शुरुआत, न्यूजीलैंड दौर पर गई है भारतीय टीम
INDvsNZ : आज से एक और टी20 की शुरुआत, न्यूजीलैंड दौर पर गई है भारतीय टीम
Oct 22, 2026, 9:01:00 AM
बारामुड़ी खटाल में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 18 एकड़ सरकारी जमीन की नापी, 200 घरों पर मंडराया बेदखली का खतरा
बारामुड़ी खटाल में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 18 एकड़ सरकारी जमीन की नापी, 200 घरों पर मंडराया बेदखली का खतरा
Oct 22, 2026, 8:49:00 AM
जुड़वा बहनों का कमाल : किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीतने पर मनदीप और राजदीप सम्मानित
जुड़वा बहनों का कमाल : किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीतने पर मनदीप और राजदीप सम्मानित
Oct 22, 2026, 8:43:00 AM
परीक्षार्थी ध्यान दें, इस दिन नहीं होगा STET 2026 का आयोजन
परीक्षार्थी ध्यान दें, इस दिन नहीं होगा STET 2026 का आयोजन
Oct 22, 2026, 8:02:00 AM
मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
Oct 22, 2026, 7:44:00 AM
ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड कैंपस के 7 क्वार्टरों में चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस
ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड कैंपस के 7 क्वार्टरों में चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस
Oct 21, 2026, 11:20:00 PM
'पुलिस संस्मरण दिवस' पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, DIG व SP ने शहीदों के परिजनों से की मुलाकात
'पुलिस संस्मरण दिवस' पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, DIG व SP ने शहीदों के परिजनों से की मुलाकात
Oct 21, 2026, 11:10:00 PM
बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहा ‘बिरयानी महल’ सील, बिना नक्शे के भवन निर्माण का भी खुलासा
बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहा ‘बिरयानी महल’ सील, बिना नक्शे के भवन निर्माण का भी खुलासा
Oct 21, 2026, 11:06:00 PM
नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म, बैठक के बाद लिया गया निर्णय
नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म, बैठक के बाद लिया गया निर्णय
Oct 21, 2026, 10:54:00 PM