भाजयुमो करेगा छात्रों का समर्थन, पार्टी कार्यकर्ता 10 अगस्त को विधानसभा घेराव में देंगे साथ

राजधानी रांची में चल रहे छात्रों के आंदोलन का भारतीय जनता युवा मोर्चा ने समर्थन किया है। पार्टी विधानसभा घेराव में साथ देगी।

भाजयुमो करेगा छात्रों का समर्थन, पार्टी कार्यकर्ता 10 अगस्त को विधानसभा घेराव में देंगे साथ

राजधानी रांची में चल रहे छात्रों के आंदोलन का भारतीय जनता युवा मोर्चा ने समर्थन किया है। पार्टी विधानसभा घेराव में साथ देगी। यह जानकारी धनबाद जिला भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने शनिवार को दी।

शनिवार को इस संबंध में आयोजित एक प्रेसवार्ता में नित्यानंद मंडल ने कहा कि राज्य में jpsc jssc पेपर लीक, भर्ती में भ्रष्टाचार, अनियमितता हो रही है। छात्र आंदोलन कर रहे हैं। वे सीबीआई से जांच करने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार के कानों में जू तक नहीं रेंग रही है। उत्तर प्रदेश में ब्लैकलिस्टेड कंपनी टीडीपीएल को एग्जाम कराने की जिम्मेदारी देना सरकार की लापरवाही को दर्शाता है। 

उन्होंने कहा कि राज्य के शिक्षा मंत्री सह मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन को इस्तीफा दे देना चाहिए। छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। छात्रों के इस आंदोलन में पूरे राज्य से भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य उनका समर्थन करेंगे और आगामी 10 अगस्त को विधान सभा का घेराव करेंगे। पार्टी छात्रों का हौसला अफजाई करेगी कि इन भ्रष्टाचारियों से छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली सरकार के खिलाफ अपनी लड़ाई बुलंद तरीके से लड़ सके।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

 गांव में छाया था अंधेरा, अब जली रोशनी, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो की पहल पर मिली राहत
गांव में छाया था अंधेरा, अब जली रोशनी, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो की पहल पर मिली राहत
Oct 16, 2026, 10:18:00 AM
नेमरा पहुंचे संवेदक, सीएम से जताया शोक, अपनी समस्या से भी कराया अवगत
नेमरा पहुंचे संवेदक, सीएम से जताया शोक, अपनी समस्या से भी कराया अवगत
Oct 16, 2026, 9:39:00 AM
जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त
जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त
Oct 16, 2026, 8:16:00 AM
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM