गांव में छाया था अंधेरा, अब जली रोशनी, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो की पहल पर मिली राहत

जामताड़ा। नाला प्रखंड के भेड़ो गांव में कई दिनों से छाया अंधेरा आखिरकार खत्म हो गया है। ट्रांसफार्मर जलने से बाधित बिजली आपूर्ति अब 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद बहाल हो गई है।

बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व गांव का ट्रांसफार्मर जल गया था, जिससे पूरे गांव की बिजली गुल हो गई थी। अंधेरे के कारण ग्रामीणों को रात में भारी परेशानी हो रही थी, घर के रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे थे।

मामले की जानकारी मिलते ही झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष एवं नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो ने त्वरित संज्ञान लिया। उनकी पहल और निर्देश पर बिजली विभाग ने गांव में 63 केवीए का शक्तिशाली ट्रांसफार्मर स्थापित कर आपूर्ति बहाल कर दी।

बिजली आते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने कहा कि अब पंखा, मोटर और घर के अन्य काम सुचारू रूप से चलेंगे। बच्चों की पढ़ाई में भी जो बाधा आ रही थी, वह दूर हो गई।

इस अवसर पर टेसजुड़िया पंचायत के झामुमो पंचायत अध्यक्ष बालक हांसदा, मुरसलीम अली, जियाबूल अली, सिद्धू मरांडी, सुरंजीत मुर्मू, प्रबोध कुमार माजी, कृष्णामय पाल, मोंटू पाल, पबन चंद्र पाल, बीभीसन पाल, समीरण माजी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने स्पीकर रवींद्रनाथ महतो का आभार जताया।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

 17 से 22 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम, सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग सेल की कड़ी नजर

Oct 16, 2026, 11:23:00 AM
प्रसव के बाद जच्चा बच्चा की मौत, अस्पताल में हंगामे के बाद सड़क जाम

Oct 16, 2026, 11:10:00 AM
'दिल्ली के रामलीला मैदान में ऐतिहासिक रैली' कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  ने बीजेपी को दिया करारा जवाब

Oct 16, 2026, 10:58:00 AM
अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Oct 16, 2026, 10:42:00 AM
दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, जिले भर में निकाला फ्लैग मार्च

Oct 16, 2026, 10:29:00 AM
 गांव में छाया था अंधेरा, अब जली रोशनी, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो की पहल पर मिली राहत
गांव में छाया था अंधेरा, अब जली रोशनी, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो की पहल पर मिली राहत
Oct 16, 2026, 10:18:00 AM
नेमरा पहुंचे संवेदक, सीएम से जताया शोक, अपनी समस्या से भी कराया अवगत

Oct 16, 2026, 9:39:00 AM
जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त

Oct 16, 2026, 8:16:00 AM
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग

Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन