जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त

त्योहारों का मौसम आते ही मिठाइयों की मांग बढ़ गई है, लेकिन इसी बीच मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त

धनबाद: त्योहारों का मौसम आते ही मिठाइयों की मांग बढ़ गई है, लेकिन इसी बीच मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। धनबाद के झरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदिरा चौक स्थित कांटा घर के नीचे एक गोदाम में छापेमारी की है। यहां से भारी मात्रा में मोतीचूर के लड्डू और कई बोरी बेसन जब्त किए गए हैं। विभाग के मुताबिक, गोदाम बिना लाइसेंस संचालित किया जा रहा था और लड्डुओं में प्रतिबंधित रंग के इस्तेमाल की आशंका है। बताया जा रहा है कि यहां तैयार लड्डू जगदम्बा ब्रांड के नाम पर जिले में बेचे जा रहे थे। फिलहाल, जब्त मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

तस्वीरें झरिया के इंदिरा चौक स्थित उस गोदाम की हैं, जहां गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने औचक छापेमारी की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजा कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मौके से भारी मात्रा में तैयार मोतीचूर के लड्डू और कई बोरी बेसन जब्त किए। विभाग के अनुसार, गोदाम में बिना लाइसेंस मिठाई बनाने का काम किया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में लड्डुओं में प्रतिबंधित रंग के इस्तेमाल की आशंका भी जताई गई है।

बताया जा रहा है कि इस गोदाम में तैयार लड्डू जगदम्बा ब्रांड के नाम पर धनबाद जिले में बेचे जा रहे थे। हालांकि, मिठाइयों में इस्तेमाल किए गए रंग और उनकी गुणवत्ता को लेकर अभी अंतिम पुष्टि नहीं हुई है। खाद्य सुरक्षा विभाग जब्त लड्डुओं और बेसन के नमूने जांच के लिए भेजेगा। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मिठाइयों में प्रतिबंधित रंग का इस्तेमाल हुआ है या नहीं। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

त्योहारों के दौरान मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करना खाद्य सुरक्षा विभाग के लिए बड़ी चुनौती है। विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। वहीं, उपभोक्ताओं से भी अपील है कि मिठाई खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, स्वच्छता और पैकेजिंग पर ध्यान दें, ताकि त्योहारों की खुशियों में सेहत के साथ कोई समझौता न हो। फिलहाल, झरिया के इस गोदाम से लड्डू और बेसन जब्त किए जाने के बाद अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट पर है। रिपोर्ट आने के बाद ही मिठाइयों की गुणवत्ता और प्रतिबंधित रंग के इस्तेमाल को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

 गांव में छाया था अंधेरा, अब जली रोशनी, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो की पहल पर मिली राहत
गांव में छाया था अंधेरा, अब जली रोशनी, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो की पहल पर मिली राहत
Oct 16, 2026, 10:18:00 AM
नेमरा पहुंचे संवेदक, सीएम से जताया शोक, अपनी समस्या से भी कराया अवगत
नेमरा पहुंचे संवेदक, सीएम से जताया शोक, अपनी समस्या से भी कराया अवगत
Oct 16, 2026, 9:39:00 AM
जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त
जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त
Oct 16, 2026, 8:16:00 AM
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM