पेड़ से टकराया बिहार पुलिस का गश्ती वाहन, ड्राइवर की मौत, दारोगा समेत 3 जख्मी

शिवहर में बिहार पुलिस का गश्ती वाहन हादसे का शिकार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गश्ती जीप पेड़ से टकरा गई, जिसमें ड्राइवर रामजी राय (45 वर्ष) की मौत हो गई।

पेड़ से टकराया बिहार पुलिस का गश्ती वाहन, ड्राइवर की मौत, दारोगा समेत 3 जख्मी

शिवहर में बिहार पुलिस का गश्ती वाहन हादसे का शिकार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गश्ती जीप पेड़ से टकरा गई, जिसमें ड्राइवर रामजी राय (45 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं दारोगा अशोक सिंह समेत दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनमें दारोगा अशोक सिंह की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है। 

बता दें कि हादसा तब हुआ जब पिपराही थाने में तैनात अवर निरीक्षक अशोक सिंह तथा तीन पुलिसकर्मियों के साथ गश्ती पर निकले थे। सिंगरहिया गांव के पास सामने से आ रहे एक व्यक्ति को बचाने के क्रम में पुलिस वाहन पास स्थित पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं चालक व दारोगा सहित चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए जबकि एक महिला सिपाही बाल-बाल बच गई।

शिवहर के पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस का पेट्रोलिंग वाहन किसी को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरा गया है। हादसे में चौकीदार की मौत हो गई है जबकि दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी जख्मी हैं जिनका इलाज कराया जा रहा है। जबकि मृतक चौकीदार का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

वहीं एसआई अशोक कुमार (56 वर्ष) ने बताया कि हमें कुछ भी पता नहीं चला कि हादसा कैसे हुआ। बेलवा गस्ती करके आ रहे थे, सिंगाही के आगे हम लोगों की गाड़ी पेड़ से टकरा गई। वाहन में चार पुलिसकर्मी गाड़ी में थे, एक रामजी राय की मौत हो गयी, हमलोग घायल हो गये हैं। वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि वह पिपराही थाने में चौकीदार के पद पर थाने में तैनात थे लेकिन ड्राइवर के अभाव में वह थाने के गश्ती वाहन को चलाते थे। 

इधर, घटना के बाद मृतक के स्वजनों में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही रामजी राय के परिजन और ग्रामीण सदर अस्पताल पहुंच गए। मृतक के बेटे ने बताया कि सुबह में पिता जी ड्यूटी पर थाना की गाड़ी को लेकर गए थे। पापा चौकीदार हैं लेकिन गाड़ी चलाते हैं और ड्राइवर का काम भी थाना से कराया जाता था।

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM