मेघालय में UDP को बड़ा झटका, पाला बदलकर BJP में शामिल हुए 8 MLA

मेघालय की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) के आठ विधायक भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं।

मेघालय में UDP को बड़ा झटका, पाला बदलकर BJP में शामिल हुए 8 MLA

नई दिल्ली : मेघालय की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) के आठ विधायक भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में  इन विधायकों ने पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद संबित पात्रा मौजूद रहे। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी अनिल एंटनी भी कार्यक्रम में मौजूद थे। बीजेपी में शामिल होने वाले विधायकों में लहकमेन रिंबुई, पियुस मारवीन, किर्मेन शायला, मेयरलबोर्न सिएम, मैथ्यू कुरबाह, ओलान सिंह सुइन, बालाजिएड कुपार सिनरेम और सिनशार लिंगदोह थाबाह शामिल हैं।

UDP के 12 में से 8 विधायक BJP में हुए शामिल

आपको बता दें कि इन आठ विधायकों के बीजेपी में जाने से मेघालय विधानसभा का गणित भी बदल गया है। 60 सदस्यों वाली विधानसभा में यूडीपी के कुल 12 विधायक थे। अब इनमें से आठ बीजेपी के साथ आ गए हैं। बीजेपी के पास पहले दो विधायक थे। अब उसकी संख्या बढ़कर 10 हो गई है। इसके साथ ही बीजेपी विधानसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। यूडीपी के दो विधायक मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा के नेतृत्व वाली मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस सरकार में मंत्री भी हैं। ऐसे में आठ विधायकों का पार्टी बदलना यूडीपी के लिए बड़ा बदलाव है। 

विधायकों के BJP में शामिल होने की चर्चा कई दिनों से चल रही थी

दरअसल, इन विधायकों के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा कई दिनों से चल रही थी। 16 सितंबर को यूडीपी विधायक किर्मेन शायला ने खुद कहा था कि पार्टी के आठ विधायक बीजेपी में जाने का फैसला कर चुके हैं। उस समय उन्होंने यह भी कहा था कि यह संख्या नौ तक पहुंच सकती है। शायला के मुताबिक, विधायकों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की थी। इसके बाद बीजेपी में शामिल होने का फैसला हुआ। विधायकों ने पार्टी बदलने से पहले अपनी कुछ मांगों पर पक्के आश्वासन की मांग की थी। 

Trending News

बसपा के लिए बड़ा सवाल, खतरे में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा !
बसपा के लिए बड़ा सवाल, खतरे में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा !
Sep 23, 2026, 2:11:00 PM
कश लगाना है तो आपको करनी होगी जेब ढीली, 'GF' हुई महंगी
कश लगाना है तो आपको करनी होगी जेब ढीली, 'GF' हुई महंगी
Sep 23, 2026, 2:02:00 PM
हवाला नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 30 लाख कैश बरामद
हवाला नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 30 लाख कैश बरामद
Sep 23, 2026, 1:45:00 PM
मेघालय में UDP को बड़ा झटका, पाला बदलकर BJP में शामिल हुए 8 MLA
मेघालय में UDP को बड़ा झटका, पाला बदलकर BJP में शामिल हुए 8 MLA
Sep 23, 2026, 1:41:00 PM
'द पैराडाइज' ने रिलीज से पहले कमा लिए 18.50 करोड़
'द पैराडाइज' ने रिलीज से पहले कमा लिए 18.50 करोड़
Sep 23, 2026, 1:10:00 PM
Asian Games-2026 : 11वें स्थान पर फिसला भारत, चानू ने जीता सिल्वर मेडल
Asian Games-2026 : 11वें स्थान पर फिसला भारत, चानू ने जीता सिल्वर मेडल
Sep 23, 2026, 12:58:00 PM
सूरज की रोशनी से रोशन होगा बिहार, मुख्यमंत्री ने कहा- ग्रीन हाइड्रोजन के लिए भी जल्द लाई जाएगी नीति
सूरज की रोशनी से रोशन होगा बिहार, मुख्यमंत्री ने कहा- ग्रीन हाइड्रोजन के लिए भी जल्द लाई जाएगी नीति
Sep 23, 2026, 12:11:00 PM
कंडाबेर पंचायत के विभिन्न कर्मा अखाड़ों में सोनिया देवी ने बांटी खुशियां
कंडाबेर पंचायत के विभिन्न कर्मा अखाड़ों में सोनिया देवी ने बांटी खुशियां
Sep 23, 2026, 12:00:00 PM
कर्मा पूजा विसर्जन, हादसे में पांच लोग डूबे, हुई पहचान
कर्मा पूजा विसर्जन, हादसे में पांच लोग डूबे, हुई पहचान
Sep 23, 2026, 11:46:00 AM
बिग न्यूज: हैंड ग्रेनेड और हथियार के साथ दो गिरफ्तार, मची सनसनी
बिग न्यूज: हैंड ग्रेनेड और हथियार के साथ दो गिरफ्तार, मची सनसनी
Sep 23, 2026, 11:33:00 AM