अनुमंडलीय अस्पताल के डॉ. विजय ने बदली सरकारी अस्पताल की तस्वीर, 8 हजार से अधिक मरीजों का सफल ऑपरेशन

खबर पश्चिम चंपारण जिला के बगहा से है अनुमंडलीय अस्पताल मे पदस्थापित सर्जन डॉ. विजय कुमार अपने कार्य और सफल ऑपरेशन को लेकर मरीजों के बीच भरोसे का नाम बन चुके हैं।

अनुमंडलीय अस्पताल के डॉ. विजय ने बदली सरकारी अस्पताल की तस्वीर, 8 हजार से अधिक मरीजों का सफल ऑपरेशन

बेतिया : खबर पश्चिम चंपारण जिला के बगहा से है अनुमंडलीय अस्पताल मे पदस्थापित सर्जन डॉ. विजय कुमार अपने कार्य और सफल ऑपरेशन को लेकर मरीजों के बीच भरोसे का नाम बन चुके हैं। जुलाई 2020 में अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में योगदान देने के बाद शुरुआत में उनसे मुख्य रूप से ओपीडी सेवा ली जाती थी। जटिल मामलों में मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर किया जाता था। इसे देखते हुए डॉ. विजय कुमार ने तत्कालीन अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. एसपी अग्रवाल और तत्कालीन सिविल सर्जन से मरीजों को स्थानीय स्तर पर सर्जिकल सुविधा उपलब्ध कराने की अनुमति मांगी।

अनुमति मिलने के बाद उन्होंने अनुमंडलीय अस्पताल में छोटे-बड़े ऑपरेशन शुरू किए

दरअसल, अनुमति मिलने के बाद उन्होंने अनुमंडलीय अस्पताल में छोटे-बड़े ऑपरेशन शुरू किए। इसके बाद अस्पताल में सर्जरी की सुविधा मिलने से मरीजों और उनके परिजनों में भरोसा बढ़ा। डॉ. विजय कुमार के अनुसार, पिछले करीब छह वर्षों में उन्होंने 8 हजार से अधिक छोटे-बड़े ऑपरेशन किए हैं। उनका कहना है कि कई ऐसे गंभीर मरीज भी अस्पताल पहुंचे, जिनका समय पर ऑपरेशन नहीं होने पर स्थिति जानलेवा हो सकती थी। ऐसे 100 से अधिक गंभीर मरीजों का समय पर ऑपरेशन कर उनकी जान बचाने में सफलता मिली। बगहा-1 प्रखंड के छोटकी पट्टी बड़गांव निवासी श्रवण दास का मामला भी इसी भरोसे की मिसाल है। श्रवण दास लंबे समय से इलाज के लिए विभिन्न जगहों पर भटक रहे थे। उनके इलाज के लिए करीब 15 लाख रुपए तक खर्च बताए जाने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए इलाज कराना संभव नहीं था। बाद में उन्हें डॉ. विजय कुमार के बारे में जानकारी मिली। 

अस्पताल पहुंचने के बाद डॉ. विजय कुमार ने उनका ऑपरेशन किया और बिना किसी निजी खर्च के उनका सफल इलाज हुआ

वहीं अस्पताल पहुंचने के बाद डॉ. विजय कुमार ने उनका ऑपरेशन किया और बिना किसी निजी खर्च के उनका सफल इलाज हुआ। श्रवण दास डॉ. विजय कुमार को अपने लिए भगवान के समान मानते हैं और अस्पताल में डॉक्टर के आने पर उनसे मिलने तथा आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। बगहा नगर परिषद के वार्ड नंबर 24 स्थित मस्तान टोला निवासी मिराज आलम की पत्नी शबाना खातून का भी अनुमंडलीय अस्पताल में डॉ. विजय कुमार ने सिजेरियन ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। मिराज आलम ने बताया कि पहले सरकारी अस्पताल का नाम सुनकर डर लगता था, लेकिन डॉ. विजय कुमार के इलाज और ऑपरेशन से उनका भरोसा बढ़ा है। उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान निजी अस्पताल की तरह कोई बड़ा खर्च नहीं हुआ।

वाल्मीकिनगर MLA सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने भी अनुमंडलीय अस्पताल के निरीक्षण के दौरान डॉ. विजय कुमार के कार्यों की सराहना की

इधर, वाल्मीकिनगर विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने भी अनुमंडलीय अस्पताल के निरीक्षण के दौरान डॉ. विजय कुमार के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. विजय कुमार की पहचान केवल बगहा विधानसभा क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के मरीजों में भी उनके इलाज को लेकर भरोसा है। वहीं, तत्कालीन अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. एसपी अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2020 में उनके कार्यकाल के दौरान डॉ. विजय कुमार ने अस्पताल में ऑपरेशन शुरू करने की पहल की थी। उनके द्वारा किए जा रहे ऑपरेशन से अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को लेकर लोगों में सकारात्मक संदेश गया और अस्पताल की प्रतिष्ठा भी बढ़ी।

बेतिया से परवेज आलम की रिपोर्ट

Trending News

सूरज की रोशनी से रोशन होगा बिहार, मुख्यमंत्री ने कहा- ग्रीन हाइड्रोजन के लिए भी जल्द लाई जाएगी नीति
सूरज की रोशनी से रोशन होगा बिहार, मुख्यमंत्री ने कहा- ग्रीन हाइड्रोजन के लिए भी जल्द लाई जाएगी नीति
Sep 23, 2026, 12:11:00 PM
कंडाबेर पंचायत के विभिन्न कर्मा अखाड़ों में सोनिया देवी ने बांटी खुशियां
कंडाबेर पंचायत के विभिन्न कर्मा अखाड़ों में सोनिया देवी ने बांटी खुशियां
Sep 23, 2026, 12:00:00 PM
कर्मा पूजा विसर्जन, हादसे में पांच लोग डूबे, हुई पहचान
कर्मा पूजा विसर्जन, हादसे में पांच लोग डूबे, हुई पहचान
Sep 23, 2026, 11:46:00 AM
बिग न्यूज: हैंड ग्रेनेड और हथियार के साथ दो गिरफ्तार, मची सनसनी
बिग न्यूज: हैंड ग्रेनेड और हथियार के साथ दो गिरफ्तार, मची सनसनी
Sep 23, 2026, 11:33:00 AM
अनुमंडलीय अस्पताल के डॉ. विजय ने बदली सरकारी अस्पताल की तस्वीर, 8 हजार से अधिक मरीजों का सफल ऑपरेशन
अनुमंडलीय अस्पताल के डॉ. विजय ने बदली सरकारी अस्पताल की तस्वीर, 8 हजार से अधिक मरीजों का सफल ऑपरेशन
Sep 23, 2026, 11:26:00 AM
विसर्जन के दौरान हादसा, 3 बच्चियां डूबी, 2 को ग्रामीणों ने बचाया, एक की मौत
विसर्जन के दौरान हादसा, 3 बच्चियां डूबी, 2 को ग्रामीणों ने बचाया, एक की मौत
Sep 23, 2026, 11:04:00 AM
नाले में मिला पुलिसकर्मी का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
नाले में मिला पुलिसकर्मी का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Sep 23, 2026, 9:38:00 AM
राजधानी में बडा हादसा, गंगा नदी में छह लोग डूबे, एक का शव बरामद, बचाव कार्य जारी
राजधानी में बडा हादसा, गंगा नदी में छह लोग डूबे, एक का शव बरामद, बचाव कार्य जारी
Sep 23, 2026, 8:52:00 AM
भूत प्रेत के चक्कर में महिला से मारपीट, हाथ तोड़ने का आरोप
भूत प्रेत के चक्कर में महिला से मारपीट, हाथ तोड़ने का आरोप
Sep 23, 2026, 8:40:00 AM
बधार में गिरा था विद्युत प्रवाहित तार, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
बधार में गिरा था विद्युत प्रवाहित तार, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
Sep 23, 2026, 8:31:00 AM