भूत प्रेत के चक्कर में महिला से मारपीट, हाथ तोड़ने का आरोप

पलामू जिले से महिला उत्पीडन की सनसनीखेज घटना सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार यहां भूत प्रेत के चक्कर में एक महिला के साथ मारपीट करने तथा उसका हाथ तोड देने का मामला सामने आया है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

भूत प्रेत के चक्कर में महिला से मारपीट, हाथ तोड़ने का आरोप

पलामू: जिले से महिला उत्पीडन की सनसनीखेज घटना सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार यहां भूत प्रेत के चक्कर में एक महिला के साथ मारपीट करने तथा उसका हाथ तोड देने का मामला सामने आया है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुदंड गांव में भूत प्रेत के चक्कर में एक महिला के साथ लाठी-डंडे से मारपीट कर हाथ तोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़िता सविता देवी के लिखित आवेदन पर पुलिस ने मुन्नी देवी, नीलू कुमारी, सिनद यादव, दीपक यादव और विदेश्वर यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

प्राथमिकी के अनुसार, सविता देवी शाम करीब पांच बजे अपने घर की सफाई कर रही थीं। इसी दौरान सभी आरोपी उनके घर पहुंचे और कथित रूप से गाली-गलौज करने लगे। पूछताछ करने पर मवेशी को मारपीट करने की बात सामने आई। विरोध करने पर आरोपियों ने कथित रूप से लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिसमें उनका हाथ टूट गया। 

मिली खबर के अनुसार आरोपियों ने यह कहा कि पीडिता 15 दिन पहले भूत चढ़वाई थी। इधर घटना के बाद परिजन पीडिता को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल, हुसैनाबाद ले गए, जहां उनका इलाज कराया गया। इलाजरत रहने के कारण प्राथमिकी दर्ज कराने में देरी हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

नाले में मिला पुलिसकर्मी का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
नाले में मिला पुलिसकर्मी का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Sep 23, 2026, 9:38:00 AM
राजधानी में बडा हादसा, गंगा नदी में छह लोग डूबे, एक का शव बरामद, बचाव कार्य जारी
राजधानी में बडा हादसा, गंगा नदी में छह लोग डूबे, एक का शव बरामद, बचाव कार्य जारी
Sep 23, 2026, 8:52:00 AM
भूत प्रेत के चक्कर में महिला से मारपीट, हाथ तोड़ने का आरोप
भूत प्रेत के चक्कर में महिला से मारपीट, हाथ तोड़ने का आरोप
Sep 23, 2026, 8:40:00 AM
बधार में गिरा था विद्युत प्रवाहित तार, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
बधार में गिरा था विद्युत प्रवाहित तार, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
Sep 23, 2026, 8:31:00 AM
कर्मा पूजा पर दर्दनाक हादसा, डूबने से तीन की मौत
कर्मा पूजा पर दर्दनाक हादसा, डूबने से तीन की मौत
Sep 23, 2026, 7:56:00 AM
त्रिवेणी सैनिक माइंस में दर्दनाक हादसा, सुपरवाइजर की मौत, सुरक्षा पर सवाल
त्रिवेणी सैनिक माइंस में दर्दनाक हादसा, सुपरवाइजर की मौत, सुरक्षा पर सवाल
Sep 23, 2026, 7:54:00 AM
सांसद मनीष जायसवाल का स्वागत, भेंट की गई शिव स्मृति प्रतीक चिन्ह
सांसद मनीष जायसवाल का स्वागत, भेंट की गई शिव स्मृति प्रतीक चिन्ह
Sep 23, 2026, 7:40:00 AM
डबल मर्डर से दहली राजधानी, सिपाही भाई ने बहन को गोली मार किया सुसाइड
डबल मर्डर से दहली राजधानी, सिपाही भाई ने बहन को गोली मार किया सुसाइड
Sep 23, 2026, 7:33:00 AM
खाद्य सुरक्षा मानकों की बड़ी अनदेखी, टोमैटो व चिली सॉस फैक्ट्री सील
खाद्य सुरक्षा मानकों की बड़ी अनदेखी, टोमैटो व चिली सॉस फैक्ट्री सील
Sep 22, 2026, 6:17:00 PM
निषाद आरक्षण लागू नहीं हुआ तो समाज लेगा राजनीतिक फैसला : मुकेश सहनी
निषाद आरक्षण लागू नहीं हुआ तो समाज लेगा राजनीतिक फैसला : मुकेश सहनी
Sep 22, 2026, 6:06:00 PM