कर्मा पूजा पर दर्दनाक हादसा, डूबने से तीन की मौत

नालंदा जिले में कर्मा पूजा के दिन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में डूबने की तीन दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं। इन हादसों में एक बच्ची, एक महिला और एक युवक की मौत हो गई।

कर्मा पूजा पर दर्दनाक हादसा, डूबने से तीन की मौत

नालंदा: जिले में कर्मा पूजा के दिन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में डूबने की तीन दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं। इन हादसों में एक बच्ची, एक महिला और एक युवक की मौत हो गई। पहली घटना रहुई थाना क्षेत्र के बसानपुर और कुवरडीह गांव के गोइठवा नदी की है, जबकि दूसरी घटना नगरनौसा थाना क्षेत्र के बल्धा गांव की है। रहुई थाना क्षेत्र के गोइठवा नदी में कर्मा पूजा को लेकर स्नान करने गई 42 वर्षीय राधा देवी और 7 वर्षीय नंदनी कुमार की डूबने से मौत हो गई। 

बताया जाता है कि बसानपुर गांव की रहने वाली राधा देवी और कुवरडीह गांव की नंदनी कर्मा पूजा को लेकर गोइठवा नदी में नहाने गई थीं। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चली गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना नगरनौसा थाना क्षेत्र के बल्धा गांव की है। यहां 19 वर्षीय दिलखुश कुमार कर्मा पूजा को लेकर तालाब से मिट्टी लाने गया था। 

परिजनों के मुताबिक, दिलखुश की बहन ने अपने भाई की लंबी उम्र के लिए कर्मा पूजा का व्रत रखा था। पूजा के लिए मूर्ति बनाने को मिट्टी लाने के दौरान पैर फिसलने से दिलखुश तालाब में जा गिरा और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।

नालंदा से मिथुन की रिपोर्ट

Trending News

राजधानी में बडा हादसा, गंगा नदी में छह लोग डूबे, एक का शव बरामद, बचाव कार्य जारी
राजधानी में बडा हादसा, गंगा नदी में छह लोग डूबे, एक का शव बरामद, बचाव कार्य जारी
Sep 23, 2026, 8:52:00 AM
भूत प्रेत के चक्कर में महिला से मारपीट, हाथ तोड़ने का आरोप
भूत प्रेत के चक्कर में महिला से मारपीट, हाथ तोड़ने का आरोप
Sep 23, 2026, 8:40:00 AM
बधार में गिरा था विद्युत प्रवाहित तार, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
बधार में गिरा था विद्युत प्रवाहित तार, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
Sep 23, 2026, 8:31:00 AM
कर्मा पूजा पर दर्दनाक हादसा, डूबने से तीन की मौत
कर्मा पूजा पर दर्दनाक हादसा, डूबने से तीन की मौत
Sep 23, 2026, 7:56:00 AM
त्रिवेणी सैनिक माइंस में दर्दनाक हादसा, सुपरवाइजर की मौत, सुरक्षा पर सवाल
त्रिवेणी सैनिक माइंस में दर्दनाक हादसा, सुपरवाइजर की मौत, सुरक्षा पर सवाल
Sep 23, 2026, 7:54:00 AM
सांसद मनीष जायसवाल का स्वागत, भेंट की गई शिव स्मृति प्रतीक चिन्ह
सांसद मनीष जायसवाल का स्वागत, भेंट की गई शिव स्मृति प्रतीक चिन्ह
Sep 23, 2026, 7:40:00 AM
डबल मर्डर से दहली राजधानी, सिपाही भाई ने बहन को गोली मार किया सुसाइड
डबल मर्डर से दहली राजधानी, सिपाही भाई ने बहन को गोली मार किया सुसाइड
Sep 23, 2026, 7:33:00 AM
खाद्य सुरक्षा मानकों की बड़ी अनदेखी, टोमैटो व चिली सॉस फैक्ट्री सील
खाद्य सुरक्षा मानकों की बड़ी अनदेखी, टोमैटो व चिली सॉस फैक्ट्री सील
Sep 22, 2026, 6:17:00 PM
निषाद आरक्षण लागू नहीं हुआ तो समाज लेगा राजनीतिक फैसला : मुकेश सहनी
निषाद आरक्षण लागू नहीं हुआ तो समाज लेगा राजनीतिक फैसला : मुकेश सहनी
Sep 22, 2026, 6:06:00 PM
TRE-4.0: शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
TRE-4.0: शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
Sep 22, 2026, 6:01:00 PM