सांसद मनीष जायसवाल का स्वागत, भेंट की गई शिव स्मृति प्रतीक चिन्ह
जिले में मंगलवार की शाम प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केरेडारी में सांसद मनीष जायसवाल का सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी ने आत्मीय स्वागत किया।

हजारीबाग: जिले में मंगलवार की शाम प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केरेडारी में सांसद मनीष जायसवाल का सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर बीके सरिता दीदी ने आत्म स्मृति का तिलक और ओम शांति पट्टा पहनाकर तथा शिव स्मृति प्रतीक चिन्ह भेंट की गई।
इस दौरान केरेडारी सेवाकेंद्र के द्वारा की जा रही सामाजिक सेवाओं जैसे नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत लाखों लोगों को जागरूकता संदेश , रक्तदान अभियान , स्वच्छ भारत अभियान , नैतिक शिक्षा के द्वारा युवाओं को श्रेष्ठता की ओर ले जाने , इत्यादि से अवगत कराते हुए सरिता बहन ने बताया कि आज के चुनौती पूर्ण जिंदगी तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन बहुत ही कारगार उपाय है। ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी ने ब्रह्माकुमारीज के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू , राजस्थान में होने वाले ग्लोबल समिट का निमंत्रण देते हुए चलने को प्रेरित भी किया।
इस मौके पर अतिथि सांसद, सेवाकेंद्र संचालिका बीके सरिता दीदी सहित पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा, लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह ,बीएसएनल सांसद प्रतिनिधि महेंद्र कुमार सिंह , बड़कागांव विधानसभा प्रतिनिधि पूनम साव , भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष केरेडारी मंडल बालगोविंद सोनी, ब्रह्माकुमारीज संस्थान से बीके योगेंद्र, बीके भीम, बीके जागेश्वर, बीके पूनम, बीके अंजलि सहित अन्य साथी उपस्थित रहें।
हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट










