डबल मर्डर से दहली राजधानी, सिपाही भाई ने बहन को गोली मार किया सुसाइड

राजधानी से बडी खबर है। यहां डबल मर्डर से सनसनी फैल गयी है। मिली जानकारी के अनुसार एक भाई ने पहले अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद सुसाइड कर लिया। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।

डबल मर्डर से दहली राजधानी, सिपाही भाई ने बहन को गोली मार किया सुसाइड

पटना: राजधानी से बडी खबर है। यहां डबल मर्डर से सनसनी फैल गयी है। मिली जानकारी के अनुसार एक भाई ने पहले अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद सुसाइड कर लिया। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना बीती रात की बतायी जा रही है। सुसाइड करने वाला भाई बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत था।

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी पटना के दानापुर थाना इलाके में बीती रात डबल मौत से सनसनी मच गई। बताया जा रहा है कि दानापुर थाना क्षेत्र के मिथिला कॉलोनी में बिहार पुलिस के सिपाही ने अपनी बहन को पहले गोली मारकर उसकी हत्या कर दी फिर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि मिथिला कॉलोनी मोड पर स्थित ब्रजेश कुमार के मकान में ओमनाथ नाम का एक आदमी अपनी बहन गायत्री देवी के साथ रेंट पर रहता था। ओमनाथ राजधानी के ही एक कूरियर कंपनी में काम करता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ओमनाथ का बडा भाई ओमचंद्र बिहार पुलिस में कार्यरत है और मोतिहारी में पोस्टेड था। दो दिन पहले ही वह अपने भाई बहन से मिलने आया था। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात नौ बजे के करीब ओमचंद्र ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से पहले अपनी बहन को गोली मारी, जिससे उसके मौके पर ही मौत हो गयी। इसके बाद ओमचंद्र ने सुसाइड कर लिया। इधर गोली चलने की आवाज सुनकर इलाके में अफरातफरी मच गयी। देखते ही देखते वहां लोग एकत्र हो गये। प्रात् खबर के अनुसार घटना के वक्त ओमनाथ मौके पर नहीं उपस्थित था। अपने घर में अनहोनी की सूचना मिलने के बाद वह अपने घर पहुंचा।

इधर घटना की सूचना मिलते के बाद दानापुर थाने की पुलिस और पटना पश्चिमी एसपी अजीत कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए। पुलिस के अनुसार जब घर में पुलिस ने जांच शुरू की तब दोनों भाई बहन मृत मिले। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

वहीं मिली खबर के अनुसार ओमचंद्र मूलरूप से मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र स्थित मरथुआ गांव का रहने वाला था। पिता के देहांत के बाद उसे अनुंकपा के तहत जॉब मिली थी। कहा जा रहा है कि दो माह बाद ही उसकी भी शादी होने वाली थी। जबकि गायत्री के बारे में मिली जानकारी के अनुसार वह शादीशुदा थी। वह मानसिक रूप से बीमार थी और इलाज चल रहा था। पुलिस का कहना है कि घटना की छानबीन की जा रही है। शवों को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस घटना के कारणों को पता लगाने में जुटी हुई है।


Trending News

राजधानी में बडा हादसा, गंगा नदी में छह लोग डूबे, एक का शव बरामद, बचाव कार्य जारी
राजधानी में बडा हादसा, गंगा नदी में छह लोग डूबे, एक का शव बरामद, बचाव कार्य जारी
Sep 23, 2026, 8:52:00 AM
भूत प्रेत के चक्कर में महिला से मारपीट, हाथ तोड़ने का आरोप
भूत प्रेत के चक्कर में महिला से मारपीट, हाथ तोड़ने का आरोप
Sep 23, 2026, 8:40:00 AM
बधार में गिरा था विद्युत प्रवाहित तार, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
बधार में गिरा था विद्युत प्रवाहित तार, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
Sep 23, 2026, 8:31:00 AM
कर्मा पूजा पर दर्दनाक हादसा, डूबने से तीन की मौत
कर्मा पूजा पर दर्दनाक हादसा, डूबने से तीन की मौत
Sep 23, 2026, 7:56:00 AM
त्रिवेणी सैनिक माइंस में दर्दनाक हादसा, सुपरवाइजर की मौत, सुरक्षा पर सवाल
त्रिवेणी सैनिक माइंस में दर्दनाक हादसा, सुपरवाइजर की मौत, सुरक्षा पर सवाल
Sep 23, 2026, 7:54:00 AM
सांसद मनीष जायसवाल का स्वागत, भेंट की गई शिव स्मृति प्रतीक चिन्ह
सांसद मनीष जायसवाल का स्वागत, भेंट की गई शिव स्मृति प्रतीक चिन्ह
Sep 23, 2026, 7:40:00 AM
डबल मर्डर से दहली राजधानी, सिपाही भाई ने बहन को गोली मार किया सुसाइड
डबल मर्डर से दहली राजधानी, सिपाही भाई ने बहन को गोली मार किया सुसाइड
Sep 23, 2026, 7:33:00 AM
खाद्य सुरक्षा मानकों की बड़ी अनदेखी, टोमैटो व चिली सॉस फैक्ट्री सील
खाद्य सुरक्षा मानकों की बड़ी अनदेखी, टोमैटो व चिली सॉस फैक्ट्री सील
Sep 22, 2026, 6:17:00 PM
निषाद आरक्षण लागू नहीं हुआ तो समाज लेगा राजनीतिक फैसला : मुकेश सहनी
निषाद आरक्षण लागू नहीं हुआ तो समाज लेगा राजनीतिक फैसला : मुकेश सहनी
Sep 22, 2026, 6:06:00 PM
TRE-4.0: शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
TRE-4.0: शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
Sep 22, 2026, 6:01:00 PM