नाले में मिला पुलिसकर्मी का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
राजधानी से बड़ी खबर है। यहां बुधवार की सुबह एक नाले से पुलिसकर्मी का शव बरामद किया गया है। इस हालात में शव मिलने के बाद इलाके के साथ महकमें में हड़कंप मच गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

पटना: राजधानी से बड़ी खबर है। यहां बुधवार की सुबह एक नाले से पुलिसकर्मी का शव बरामद किया गया है। इस हालात में शव मिलने के बाद इलाके के साथ महकमें में हड़कंप मच गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के गोलघर चौराहा के पास बुधवार सुबह नाले से एक पुलिसकर्मी का शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बताया जा रहा है कि मृतक पुलिसकर्मी की पहचान हवलदार बच्चा राव सिंघम, हवलदार नंबर 400 के रूप में हुई है। उनके परिचित एएसआई दीपक कुमार सिंह के मुताबिक, बच्चा राव मंगलवार की रात गर्दनीबाग इलाके में नाइट ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी खत्म करने के बाद वह वर्दी बदलकर टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान गोलघर चौराहे के पास पेशाब करने के दौरान कथित तौर पर नाले में गिर गए। सुबह तक किसी की नजर उन पर नहीं पड़ी। बाद में स्थानीय लोगों को जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बताया गया कि बच्चा राव मूल रूप से बेतिया के रहने वाले थे और करीब दो साल पहले रोहतास जिले से उनका तबादला पटना हुआ था। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। परिचितों के अनुसार, वह सरल और ईमानदार स्वभाव के थे। पुलिस अब मौत के पूरे कारणों की जांच कर रही है।
पटना से राजन की रिपोर्ट










