कर्मा पूजा विसर्जन, हादसे में पांच लोग डूबे, हुई पहचान

झारखंड राज्य के पलामू जिले से बडी खबर है। यहां करमा पूजा विसर्जन के दौरान डूबने से पांच लोगों की मौत हो गयी। ताजा अपडेट के अनुसार सभी हताहतों की पहचान कर ली गयी है। इस घटना में पुलिस जांच में जुटी है।

कर्मा पूजा विसर्जन, हादसे में पांच लोग डूबे, हुई पहचान

झारखंड: राज्य के पलामू जिले से बडी खबर है। यहां करमा पूजा विसर्जन के दौरान डूबने से पांच लोगों की मौत हो गयी। ताजा अपडेट के अनुसार सभी हताहतों की पहचान कर ली गयी है। इस घटना में पुलिस जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में करमा विसर्जन के दौरान कोयल नदी में पांच लोग डूब गए। हादसे में सभी की जान चली गयी। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकेया पतरिया गांव निवासी बाबूलाल सिंह के 18 वर्षीय पुत्र नीतिश कुमार सिंह, पुरनी ठाकुर के 22 वर्षीय पुत्र अमित कुमार ठाकुर, संजय सिंह के 12 वर्षीय पुत्र राजा सिंह, तिलकधारी पासवान के 16 वर्षीय पुत्र विशाल पासवान और सुनील सिंह के आठ वर्षीय पुत्र हेमंत कुमार सिंह शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि करमा पूजा के विसर्जन के दौरान सभी कोयल नदी में गए थे। इसी दौरान वह नदी के गहराई वाले हिस्से में चले गये। इनको गहराई का अंदाजा नहीं था। नदी में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में मातम पसर गया। हालांकि हादसे के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। फिलहाल घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

सूरज की रोशनी से रोशन होगा बिहार, मुख्यमंत्री ने कहा- ग्रीन हाइड्रोजन के लिए भी जल्द लाई जाएगी नीति
सूरज की रोशनी से रोशन होगा बिहार, मुख्यमंत्री ने कहा- ग्रीन हाइड्रोजन के लिए भी जल्द लाई जाएगी नीति
Sep 23, 2026, 12:11:00 PM
कंडाबेर पंचायत के विभिन्न कर्मा अखाड़ों में सोनिया देवी ने बांटी खुशियां
कंडाबेर पंचायत के विभिन्न कर्मा अखाड़ों में सोनिया देवी ने बांटी खुशियां
Sep 23, 2026, 12:00:00 PM
कर्मा पूजा विसर्जन, हादसे में पांच लोग डूबे, हुई पहचान
कर्मा पूजा विसर्जन, हादसे में पांच लोग डूबे, हुई पहचान
Sep 23, 2026, 11:46:00 AM
बिग न्यूज: हैंड ग्रेनेड और हथियार के साथ दो गिरफ्तार, मची सनसनी
बिग न्यूज: हैंड ग्रेनेड और हथियार के साथ दो गिरफ्तार, मची सनसनी
Sep 23, 2026, 11:33:00 AM
अनुमंडलीय अस्पताल के डॉ. विजय ने बदली सरकारी अस्पताल की तस्वीर, 8 हजार से अधिक मरीजों का सफल ऑपरेशन
अनुमंडलीय अस्पताल के डॉ. विजय ने बदली सरकारी अस्पताल की तस्वीर, 8 हजार से अधिक मरीजों का सफल ऑपरेशन
Sep 23, 2026, 11:26:00 AM
विसर्जन के दौरान हादसा, 3 बच्चियां डूबी, 2 को ग्रामीणों ने बचाया, एक की मौत
विसर्जन के दौरान हादसा, 3 बच्चियां डूबी, 2 को ग्रामीणों ने बचाया, एक की मौत
Sep 23, 2026, 11:04:00 AM
नाले में मिला पुलिसकर्मी का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
नाले में मिला पुलिसकर्मी का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Sep 23, 2026, 9:38:00 AM
राजधानी में बडा हादसा, गंगा नदी में छह लोग डूबे, एक का शव बरामद, बचाव कार्य जारी
राजधानी में बडा हादसा, गंगा नदी में छह लोग डूबे, एक का शव बरामद, बचाव कार्य जारी
Sep 23, 2026, 8:52:00 AM
भूत प्रेत के चक्कर में महिला से मारपीट, हाथ तोड़ने का आरोप
भूत प्रेत के चक्कर में महिला से मारपीट, हाथ तोड़ने का आरोप
Sep 23, 2026, 8:40:00 AM
बधार में गिरा था विद्युत प्रवाहित तार, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
बधार में गिरा था विद्युत प्रवाहित तार, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
Sep 23, 2026, 8:31:00 AM