कंडाबेर पंचायत के विभिन्न कर्मा अखाड़ों में सोनिया देवी ने बांटी खुशियां
कर्मा पूजा के पावन अवसर पर कंडाबेर पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों के कर्मा अखाड़ों में उत्साह और उमंग का माहौल रहा।

कंडाबेर (हजारीबाग) : कर्मा पूजा के पावन अवसर पर कंडाबेर पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों के कर्मा अखाड़ों में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। इस अवसर पर बुद्धिजीवी, वरिष्ठ समाजसेवी सह मुखिया प्रत्याशी सुबोध साव की धर्मपत्नी सोनिया देवी द्वारा बहनों को छोटा सा सहयोग के रूप में लिफाफा भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर बहनों और बच्चियों में काफी खुशी देखी गई। पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी बहनों ने कर्मा अखाड़े में करम राजा की पूजा-अर्चना की।
सोनिया देवी ने कहा- कर्मा पूजा हमारा संस्कृति और भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है
इस अवसर पर सोनिया देवी ने कहा कि कर्मा पूजा हमारा संस्कृति और भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। यह लिफाफा सहयोग नहीं, बल्कि अपनी बहनों के प्रति सम्मान है। कंडाबेर पंचायत की सभी बहनों को कर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं। करम राजा सभी की मनोकामना पूरी करें। मेरा हमेशा प्रयास रहेगा कि हर सुख-दुख में अपनी पंचायत की बहनों के साथ खड़ी रहूं। ग्रामीणों ने सोनिया देवी के इस पहल की सराहना की।
हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट










