मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण: उपायुक्त ने किया विशेष कैंप का किया निरीक्षण

पलामू जिले के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को उत्क्रमित राजकीय मध्य विद्यालय, मुंदरीया में आयोजित विशेष कैंप का निरीक्षण किया।

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण: उपायुक्त ने किया विशेष कैंप का किया निरीक्षण

झारखंड के पलामू जिले के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को 76-डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 124 एवं 125 राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय, चैनपुर तथा 75-पांकी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 139 एवं 140 उत्क्रमित राजकीय मध्य विद्यालय, मुंदरीया में आयोजित विशेष कैंप का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर प्रदर्शित प्रारूप मतदाता सूची एवं ASDD List का अवलोकन किया। साथ ही नए मतदाताओं से प्रपत्र-06 प्राप्त करने तथा मतदाता सूची में नाम स्थानांतरण अथवा सुधार के लिए प्रपत्र-08 प्राप्त किए जाने की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उपायुक्त ने उपस्थित बीएलओ एवं संबंधित कर्मियों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्राप्त आवेदनों एवं दावों-आपत्तियों का निर्धारित प्रक्रिया के तहत निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मतदान केंद्र पर उपस्थित मतदाताओं को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी गई। उन्हें बताया गया कि 08 एवं 09 अगस्त 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है, जहां मतदाता अपनी मतदाता सूची से संबंधित कार्य पूर्ण करा सकते हैं।

पलामू से विकाश कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

 गांव में छाया था अंधेरा, अब जली रोशनी, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो की पहल पर मिली राहत
गांव में छाया था अंधेरा, अब जली रोशनी, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो की पहल पर मिली राहत
Oct 16, 2026, 10:18:00 AM
नेमरा पहुंचे संवेदक, सीएम से जताया शोक, अपनी समस्या से भी कराया अवगत
नेमरा पहुंचे संवेदक, सीएम से जताया शोक, अपनी समस्या से भी कराया अवगत
Oct 16, 2026, 9:39:00 AM
जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त
जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त
Oct 16, 2026, 8:16:00 AM
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM