विदेश भेजने के नाम पर बड़ा खेल, जाली वीजा थमाकर युवकों से ऐंठे लाखों रुपये, FIR दर्ज

गोपालगंज क़े भोरे में विदेश में अच्छी नौकरी और भारी-भरकम सैलरी का सपना दिखाकर लाखों रुपये हड़पने और जाली वीजा-टिकट थमाने का एक बड़ा मामला सामने आया है।

विदेश भेजने के नाम पर बड़ा खेल, जाली वीजा थमाकर युवकों से ऐंठे लाखों रुपये, FIR दर्ज

गोपालगंज क़े भोरे में विदेश में अच्छी नौकरी और भारी-भरकम सैलरी का सपना दिखाकर लाखों रुपये हड़पने और जाली वीजा-टिकट थमाने का एक बड़ा मामला सामने आया है। ठगी का शिकार हुए पीड़ितों की शिकायत पर भोरे पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

चकरवा खास गांव निवासी पीड़ित मोहम्मद जमालुद्दीन ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वर्ष 2025 में उनकी मुलाकात गोपालगंज के तुरकहा टोला निवासी सोनू कुमार से हुई थी। सोनू पारा मेडिकल सिसई बाजार स्थित एक मकान में अपना ऑफिस चला रहा था। सोनू कुमार ने जमालुद्दीन और उनके साथियों (नागेंद्र वर्मा, साहिल कुमार, धनेश चौहान, सुमित कुमार समेत करीब 10-15 लोगों) को अज़रबैजान में ड्राइवर की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने प्रति व्यक्ति 1,30,000 रुपये का खर्च बताया और दावा किया कि वहां उन्हें 1,000 अमेरिकी डॉलर प्रति माह वेतन मिलेगा।

पीड़ित के अनुसार, उन्होंने 26 फरवरी 2025 को आरोपी को 1,03,000 रुपये नकद दिए। आरोपी ने भरोसा जीतने के लिए एक बैंक चेक भी दिया। इसके बाद आरोपी ने सभी को जाली वीजा और एयर टिकट थमाकर दिल्ली बुला लिया। दिल्ली में 20 दिनों तक फ्लाइट का बहाना बनाकर टहलाने के बाद आरोपी ने सभी को वापस घर भेज दिया और एक महीने के भीतर भेजने का आश्वासन दिया। घर लौटने पर जब पीड़ितों ने बैंक में चेक जमा करने की कोशिश की, तो पता चला कि खाते में पैसे ही नहीं हैं और चेक बाउंस हो जाएगा। इसके बाद आरोपी कंप्यूटर से एडिट किया हुआ फर्जी वीजा भेजकर पीड़ितों को गुमराह करता रहा।

जब पीड़ितों को ठगी का अहसास हुआ और वे आरोपी के घर पहुंचे, तो सोनू कुमार, उसके भाई विकास कुमार और परिवार के अन्य सदस्यों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों का आरोप है कि इस पूरी धोखाधड़ी में सोनू कुमार, उसकी पत्नी और उसका भाई शामिल हैं। आरोपी लगातार अपना नंबर बदलकर पीड़ितों के फोन उठाने से बच रहा है। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए भोरे थाना अध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

निषाद समाज का वोट अब नहीं होगा गुमराह, बच्चों के भविष्य के लिए होगा : मुकेश सहनी
निषाद समाज का वोट अब नहीं होगा गुमराह, बच्चों के भविष्य के लिए होगा : मुकेश सहनी
Aug 08, 2026, 5:48:00 PM
अमित शाह से मिले सांसद अरूण भारती, कई मुद्दों पर चर्चा
अमित शाह से मिले सांसद अरूण भारती, कई मुद्दों पर चर्चा
Aug 08, 2026, 5:40:00 PM
चार दिनों से लापता युवक का शव बेसमेंट से बरामद, पुलिस जांच में जुटी
चार दिनों से लापता युवक का शव बेसमेंट से बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Aug 08, 2026, 5:23:00 PM
शिक्षा पर राजधानी में मंथन, सीएम करेंगे उद्घाटन, एआई के बेहतर उपयोग पर रहेगा जोर
शिक्षा पर राजधानी में मंथन, सीएम करेंगे उद्घाटन, एआई के बेहतर उपयोग पर रहेगा जोर
Aug 08, 2026, 5:05:00 PM
गांधी मैदान में हुई सहायक आचार्यों की बैठक, प्रखंड स्तरीय कमेटी का हुआ गठन
गांधी मैदान में हुई सहायक आचार्यों की बैठक, प्रखंड स्तरीय कमेटी का हुआ गठन
Aug 08, 2026, 5:01:00 PM
पुनौराधाम में 31 दिसंबर 2028 तक पूरा होगा भव्य राम मंदिर निर्माण, सीएम ने बताई डेडलाइन
पुनौराधाम में 31 दिसंबर 2028 तक पूरा होगा भव्य राम मंदिर निर्माण, सीएम ने बताई डेडलाइन
Aug 08, 2026, 4:55:00 PM
विदेश भेजने के नाम पर बड़ा खेल, जाली वीजा थमाकर युवकों से ऐंठे लाखों रुपये, FIR दर्ज
विदेश भेजने के नाम पर बड़ा खेल, जाली वीजा थमाकर युवकों से ऐंठे लाखों रुपये, FIR दर्ज
Aug 08, 2026, 4:46:00 PM
पश्चिम बंगाल: मस्जिद से लाउडस्पीकर हटाने का मामला, एआइएमआइएम ने कहा, करेंगे कोर्ट का रूख
पश्चिम बंगाल: मस्जिद से लाउडस्पीकर हटाने का मामला, एआइएमआइएम ने कहा, करेंगे कोर्ट का रूख
Aug 08, 2026, 4:20:00 PM
पलामू की तस्वीर के लिए सैकत को मिला सिल्वर मेडल
पलामू की तस्वीर के लिए सैकत को मिला सिल्वर मेडल
Aug 08, 2026, 1:27:00 PM
पीएम मोदी से मिले राघव चड्डा, बोले इस मुलाकात को रखूंगा याद
पीएम मोदी से मिले राघव चड्डा, बोले इस मुलाकात को रखूंगा याद
Aug 08, 2026, 1:22:00 PM