पलामू की तस्वीर के लिए सैकत को मिला सिल्वर मेडल

पलामू की तस्वीरों के लिए जाने पहचाने जाने वाले चर्चित फोटोग्राफर सैकत चट्टोपाध्याय को फोटोग्राफी प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल मिला है।

पलामू की तस्वीर के लिए सैकत को मिला सिल्वर मेडल

पलामू की तस्वीरों के लिए जाने पहचाने जाने वाले चर्चित फोटोग्राफर सैकत चट्टोपाध्याय को फोटोग्राफी प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल मिला है। यह पुरस्कार उन्हें देश की प्रसिद्ध फोटोग्राफिक संस्था धनबाद कैमरा क्लब व सेंटर ऑफ विजुअल आर्ट्स के द्वारा आयोजित फोटो प्रतियोगिता में मिला। इस फोटो प्रतियोगिता में लखनऊ के संजय जैन को गोल्ड व मुंबई विवेक जोशी को ब्रोंज मेडल मिला है। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफर अनिल रिशाल सिंह, लिसा सेंलजर व मुकेश श्रीवास्तब शामिल थे। सैकत पलामू की प्राकृतिक खूबसूरती, वाइल्ड लाइफ व ग्रामीण जीवनयात्रा की तस्वीरों के लिए जाने जाते है। 

इससे पहले भी उन्हें कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की फोटोग्राफी प्रतियोगितायों में पुरस्कार मिल चुका है। सैकत ने बताया कि 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर धनबाद में डीसीसी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्हें पुरस्कार दिया जाएगा। इसी दिन धनबाद कैमरा क्लब द्वारा एक फोटो प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शनी में कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के फोटोग्राफरों की तस्वीरों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 

इसी प्रदर्शनी में सैकत की पुरस्कार विजेता तस्वीर के साथ और भी कई तस्वीरों को प्रदर्शित किया जाएगा। सैकत ने बताया कि जिस तस्वीर को सिल्वर मेडल मिला है वो पलामू की ही एक गांव की तस्वीर है। जो अन्य तस्वीरों की प्रदर्शनी होगी वो भी पलामू की ही तस्वीरें है।

पलामू से विकाश कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

 गांव में छाया था अंधेरा, अब जली रोशनी, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो की पहल पर मिली राहत
गांव में छाया था अंधेरा, अब जली रोशनी, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो की पहल पर मिली राहत
Oct 16, 2026, 10:18:00 AM
नेमरा पहुंचे संवेदक, सीएम से जताया शोक, अपनी समस्या से भी कराया अवगत
नेमरा पहुंचे संवेदक, सीएम से जताया शोक, अपनी समस्या से भी कराया अवगत
Oct 16, 2026, 9:39:00 AM
जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त
जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त
Oct 16, 2026, 8:16:00 AM
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM