गांधी मैदान में हुई सहायक आचार्यों की बैठक, प्रखंड स्तरीय कमेटी का हुआ गठन

सहायक आचार्यों की प्रखंड स्तरीय कमेटी के गठन को लेकर जामताड़ा के गांधी मैदान में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विभाष राजहंस ने की।

गांधी मैदान में हुई सहायक आचार्यों की बैठक, प्रखंड स्तरीय कमेटी का हुआ गठन

सहायक आचार्यों की प्रखंड स्तरीय कमेटी के गठन को लेकर जामताड़ा के गांधी मैदान में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विभाष राजहंस ने की। बैठक में सहायक आचार्यों के संगठन को मजबूत करने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान उपस्थित सहायक आचार्यों की सर्वसम्मति से प्रखंड स्तरीय कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया। सर्वसम्मति से विभाष राजहंस को अध्यक्ष, संदीप खां को उपाध्यक्ष, मोहम्मद शमीम अंसारी को सचिव, निमाई पंडित को संयुक्त सचिव, शशि मिंज को सहसचिव, नीलम तिरु को कोषाध्यक्ष, पूजा कुमारी को संगठन मंत्री तथा अब्दुल्लाह को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा जिला प्रतिनिधि के रूप में तृप्ति कुमारी, उज्जवल कुमार राय, जितेंद्र कुमार भैया, परमानंद राय एवं पदमा रानी मित्र का चयन किया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में तबस्सुम नाज, फरीदा खातून, बसंती कुजूर, मीणा मरांडी, महेश मरांडी, अर्चना कुमारी, रोज, नीलम तिग्गा, उत्तम कुमार एवं रेशमा खातून को शामिल किया गया। बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन का उद्देश्य सहायक आचार्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा उनके हितों से जुड़े विषयों को उचित मंच तक मजबूती से पहुंचाना है।

अध्यक्ष विभाष राजहंस ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कमेटी सामूहिक रूप से कार्य करते हुए सहायक आचार्यों की समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाएगी। वहीं नवनिर्वाचित सचिव मोहम्मद शमीम अंसारी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को पारदर्शिता और एकजुटता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक के अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं दी गईं तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया गया।

जामताड़ा से संतोष की रिपोर्ट

Trending News

 गांव में छाया था अंधेरा, अब जली रोशनी, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो की पहल पर मिली राहत
गांव में छाया था अंधेरा, अब जली रोशनी, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो की पहल पर मिली राहत
Oct 16, 2026, 10:18:00 AM
नेमरा पहुंचे संवेदक, सीएम से जताया शोक, अपनी समस्या से भी कराया अवगत
नेमरा पहुंचे संवेदक, सीएम से जताया शोक, अपनी समस्या से भी कराया अवगत
Oct 16, 2026, 9:39:00 AM
जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त
जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त
Oct 16, 2026, 8:16:00 AM
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM