क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार हुआ खत्म, क्रिकेटर आकाशदीप के जीवन संगिनी की कथित तस्वीर वायरल

क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार हुआ खत्म, क्रिकेटर आकाशदीप के जीवन संगिनी की कथित तस्वीर वायरल

आगामी 24 जून को भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज और हाल ही में बिहार पुलिस में डीएसपी के पद पर नियुक्त आकाशदीप विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। बीते कुछ दिनों से क्रिकेटर आकाशदीप के वैवाहिक कार्यक्रमों की घोषणा के बाद से हीं क्रिकेट प्रेमियों में उनके जीवन संगिनी को लेकर काफी उत्सुकता देखी जा रही थी और लोग उनकी होने वाली जीवन संगिनी अक्षिता राज की एक झलक देखने को काफी बेताब थे। लेकिन क्रिकेट प्रेमियों की इस उत्सुकता पर अब लगभग विराम लग चुका है।  

दरअसल क्रिकेट प्रेमियों का अब लंबा इंतजार खत्म हो चुका है। क्रिकेटर आकाशदीप की होने वाली जीवन संगिनी अक्षिता राज की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि वायरल तस्वीर को लेकर परिवार की ओर से पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसके ठोस दावे किए जा रहे हैं। बता दें कि शुरुआत से हीं दोनों परिवार द्वारा अक्षिता राज की तस्वीर को हम लोगों से छुपा कर रखा गया था, जो अब सामने आ चुका है। अक्षिता राज मूल रूप से रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन स्थित मानिकपुर गांव की निवासी है। इन्होंने दिल्ली से स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद बीआईटी मेसरा से उच्च शिक्षा ग्रहण किया है। इनकी सुंदरता किसी बालीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है और ये सभ्य एवं संस्कारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप एवं अक्षिता राज की शादी वाराणसी के एक पांच सितारा होटल में आगामी 24 जून को होने वाली है। हालांकि बीते 21 जून को तिलक समारोह, 22 जून को मेहंदी एवं 23 जून को हल्दी की रस्म आकाशदीप के पैतृक गांव बड्डी में संपन्न हो चुकी है और शादी की तैयारियां भी लगभग पूरी कर ली गई हैं। वाराणसी में होने वाले विवाह समारोह में खेल जगत के साथ-साथ बिहार के कई मंत्री एवं अन्य नामचीन हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

सासाराम से दिवाकरी तिवारी की रिपोर्ट

Trending News

हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
Sep 16, 2026, 12:35:00 PM
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
Sep 16, 2026, 12:15:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
Sep 16, 2026, 11:51:00 AM
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM