आत्महत्या से पहले विवाहिता ने बनाया वीडियो, पति से विवाद के बाद जहर खाकर दी जान

रोहतास जिले से गुरुवार को पति से विवाद के बाद पत्नी की आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना जिले के बिक्रमगंज की बताई जाती है।

आत्महत्या से पहले विवाहिता ने बनाया वीडियो, पति से विवाद के बाद जहर खाकर दी जान

रोहतास जिले से गुरुवार को पति से विवाद के बाद पत्नी की आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना जिले के बिक्रमगंज की बताई जाती है, जहां अकोढीगोला थाना क्षेत्र के सलूकपुर गांव निवासी नेहा सपना ने विक्रमगंज स्थित एक विद्यालय परिसर में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। 

हैरानी की बात है कि विवाहिता ने आत्महत्या से पहले रोते हुए एक वीडियो भी बनाया और अपने परिजनों को भेज दिया। वीडियो प्राप्त होते हीं आनन-फानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार नेहा सपना की वर्ष 2023 में अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के सलूकपूर गांव निवासी पवन सिंह से शादी हुई थी और दोनों की दो संतानें हैं। लेकिन बीते कई महीनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी क्रम में पति-पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ सुलह के लिए सासाराम स्थित पायलट धाम आये थे, लेकिन फिर भी बात नहीं बनी और पति पवन सिंह अपने ढाई वर्षीय पुत्र को लेकर चला गया। 

वहीं पति के जाने के बाद महिला अपने छः महीने की पुत्री जानवी के साथ परेशान हो उठी। वह दिनारा थाना क्षेत्र के चिहरूआ गांव स्थित अपने मायके न जाकर बिक्रमगंज में अपनी एक सहेली के पास चली गई, जहां उसने जहर का सेवन किया और एक स्कूल के प्रांगण में बैठ गई। बताया जाता है कि विवाहिता अपने पति से विवाद के बाद काफी सदमे में थी और उक्त वीडियो में उसने अपना दुख दर्द साझा किया है।

इधर घटना की सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंचे परिजनों ने नेहा को इलाज के लिए बिक्रमगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अब मामले में मृतका के भाई का आरोप है कि पति के प्रताड़ना से परेशान होकर नेहा ने जहर खा ली। परिजनों की शिकायत पर बिक्रमगंज थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सासाराम से दिवाकर तिवारी रिपोर्ट

Trending News

उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा और विभागीय आय बढ़ाने पर डाकघर का जोर: पवन कुमार सिंह
उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा और विभागीय आय बढ़ाने पर डाकघर का जोर: पवन कुमार सिंह
Jul 31, 2026, 11:22:00 AM
भरत तिवारी को गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार, एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई, मां क्या बोली?
भरत तिवारी को गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार, एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई, मां क्या बोली?
Jul 31, 2026, 11:11:00 AM
अब माओवादी संगठन की 'कुंडली' खंगालेगी NIA, अदालत से 14 दिन की रिमांड मंज़ूर
अब माओवादी संगठन की 'कुंडली' खंगालेगी NIA, अदालत से 14 दिन की रिमांड मंज़ूर
Jul 31, 2026, 11:04:00 AM
सहरसा-मानसी डबल लाइन पर बड़ा अपडेट, CAO ने किया निरीक्षण, सुपौल-अररिया रेल लाइन की सुस्ती पर जताई चिंता
सहरसा-मानसी डबल लाइन पर बड़ा अपडेट, CAO ने किया निरीक्षण, सुपौल-अररिया रेल लाइन की सुस्ती पर जताई चिंता
Jul 31, 2026, 11:02:00 AM
बच्चे हाज़िर, शिक्षक नदारद! बोकारो के इस सरकारी स्कूल से सामने आई चिंताजनक तस्वीर
बच्चे हाज़िर, शिक्षक नदारद! बोकारो के इस सरकारी स्कूल से सामने आई चिंताजनक तस्वीर
Jul 31, 2026, 10:51:00 AM
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 का शुभारंभ, 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' से गूंजा कांवरिया पथ
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 का शुभारंभ, 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' से गूंजा कांवरिया पथ
Jul 31, 2026, 10:46:00 AM
मजदूर की दर्दनाक मौत, ठेकेदार पर गंभीर आरोप, परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था
मजदूर की दर्दनाक मौत, ठेकेदार पर गंभीर आरोप, परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था
Jul 31, 2026, 10:34:00 AM
झारखंड में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया नया अपडेट
झारखंड में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया नया अपडेट
Jul 31, 2026, 10:33:00 AM
ऑपरेशन के बीच फर्जी रिया पॉली क्लिनिक पर प्रशासन का छापा, डॉक्टर गायब, क्लीनिक सील
ऑपरेशन के बीच फर्जी रिया पॉली क्लिनिक पर प्रशासन का छापा, डॉक्टर गायब, क्लीनिक सील
Jul 31, 2026, 10:25:00 AM
TDPL के कंप्यूटर से मिले चौंकाने वाले साक्ष्य, JPSC मामले में पूर्व अध्यक्ष से आज फिर पूछताछ
TDPL के कंप्यूटर से मिले चौंकाने वाले साक्ष्य, JPSC मामले में पूर्व अध्यक्ष से आज फिर पूछताछ
Jul 31, 2026, 10:22:00 AM