ऑपरेशन के बीच फर्जी रिया पॉली क्लिनिक पर प्रशासन का छापा, डॉक्टर गायब, क्लीनिक सील

सुपौल जिले में अवैध अस्पतालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर परिषद के वार्ड संख्या-26 स्थित रिया पॉली क्लिनिक को सील कर दिया।

ऑपरेशन के बीच फर्जी रिया पॉली क्लिनिक पर प्रशासन का छापा, डॉक्टर गायब, क्लीनिक सील

सुपौल जिले में अवैध अस्पतालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर परिषद के वार्ड संख्या-26 स्थित रिया पॉली क्लिनिक को सील कर दिया। छापेमारी के दौरान अस्पताल में एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं मिला, जबकि वहां ऑपरेशन के बाद आठ मरीज भर्ती पाए गए। कार्रवाई की भनक लगते ही क्लिनिक संचालक रमेश कुमार दास समेत पूरा स्टाफ मौके से फरार हो गया।

सदर एसडीएम मनोहर साह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने क्लिनिक पर अचानक छापेमारी की। जांच में अस्पताल के संचालन में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। मौके पर न तो कोई योग्य चिकित्सक मिला और न ही ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर से संबंधित कोई रिकॉर्ड उपलब्ध कराया जा सका। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल क्लिनिक को सील कर दिया।

सिविल सर्जन डॉ. बाबू साहब झा ने बताया कि क्लिनिक में भर्ती आठ मरीजों का ऑपरेशन किया गया था। मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए सभी को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। उन्होंने कहा कि बिना मान्यता और योग्य चिकित्सकों के अस्पताल चलाना कानून का गंभीर उल्लंघन है। क्लिनिक संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम मनोहर साह ने कहा कि जिले में अवैध अस्पतालों और क्लिनिकों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद जिले में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और क्लिनिकों में हड़कंप मच गया है।

सुपौल से कुणाल कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

दो माह, सौ से ज्यादा विधानसभा सीटों का दौरा व जनसभाएं, एक्टिव मोड में सीएम योगी आदित्यनाथ
दो माह, सौ से ज्यादा विधानसभा सीटों का दौरा व जनसभाएं, एक्टिव मोड में सीएम योगी आदित्यनाथ
Jul 31, 2026, 12:23:00 PM
उम्रकैद भुगत रहे 26 बंदियों को मिली राहत, सजा पुनरीक्षण पर्षद का बड़ा निर्णय
उम्रकैद भुगत रहे 26 बंदियों को मिली राहत, सजा पुनरीक्षण पर्षद का बड़ा निर्णय
Jul 31, 2026, 12:16:00 PM
शहजाद पूनावाला ने बीजेपी से दिया इस्तीफा !
शहजाद पूनावाला ने बीजेपी से दिया इस्तीफा !
Jul 31, 2026, 11:53:00 AM
BPSC TRE-4: बिहार में 32,388 शिक्षकों की बहाली, किस कक्षा और किस विषय में कितनी सीटें हैं? देखें पूरी लिस्ट
BPSC TRE-4: बिहार में 32,388 शिक्षकों की बहाली, किस कक्षा और किस विषय में कितनी सीटें हैं? देखें पूरी लिस्ट
Jul 31, 2026, 11:53:00 AM
BREAKING: सुप्रीम कोर्ट से विनय चौबे को बड़ी राहत, हजारीबाग भूमि घोटाले में मिली बेल
BREAKING: सुप्रीम कोर्ट से विनय चौबे को बड़ी राहत, हजारीबाग भूमि घोटाले में मिली बेल
Jul 31, 2026, 11:30:00 AM
उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा और विभागीय आय बढ़ाने पर डाकघर का जोर: पवन कुमार सिंह
उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा और विभागीय आय बढ़ाने पर डाकघर का जोर: पवन कुमार सिंह
Jul 31, 2026, 11:22:00 AM
भरत तिवारी को गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार, एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई, मां क्या बोली?
भरत तिवारी को गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार, एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई, मां क्या बोली?
Jul 31, 2026, 11:11:00 AM
अब माओवादी संगठन की 'कुंडली' खंगालेगी NIA, अदालत से 14 दिन की रिमांड मंज़ूर
अब माओवादी संगठन की 'कुंडली' खंगालेगी NIA, अदालत से 14 दिन की रिमांड मंज़ूर
Jul 31, 2026, 11:04:00 AM
सहरसा-मानसी डबल लाइन पर बड़ा अपडेट, CAO ने किया निरीक्षण, सुपौल-अररिया रेल लाइन की सुस्ती पर जताई चिंता
सहरसा-मानसी डबल लाइन पर बड़ा अपडेट, CAO ने किया निरीक्षण, सुपौल-अररिया रेल लाइन की सुस्ती पर जताई चिंता
Jul 31, 2026, 11:02:00 AM
बच्चे हाज़िर, शिक्षक नदारद! बोकारो के इस सरकारी स्कूल से सामने आई चिंताजनक तस्वीर
बच्चे हाज़िर, शिक्षक नदारद! बोकारो के इस सरकारी स्कूल से सामने आई चिंताजनक तस्वीर
Jul 31, 2026, 10:51:00 AM