दो माह, सौ से ज्यादा विधानसभा सीटों का दौरा व जनसभाएं, एक्टिव मोड में सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में हालांकि अभी विधानसभा चुनाव को लेकर औपचारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन सत्तारूढ बीजेपी और विशेष रूप से सीएम योगी आदित्यनाथ एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं।

दो माह, सौ से ज्यादा विधानसभा सीटों का दौरा व जनसभाएं, एक्टिव मोड में सीएम योगी आदित्यनाथ

देश के अहम राज्यों में शुमार होने वाले और केंद्र की सत्ता में अहम भूमिका निभाने वाले राज्य उत्तर प्रदेश में हालांकि अभी विधानसभा चुनाव को लेकर औपचारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन सत्तारूढ बीजेपी और विशेष रूप से सीएम योगी आदित्यनाथ एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। सीएम ने पिछले दो माह में राज्य के कम से कम सौ से ज्यादा विधानसभा में अपनी पहुंच बनायी है।

राज्य की राजनीति के लिहाज से मिली इस अहम जानकारी के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछले दो माह में गाजियाबाद, आगरा, बिजनौर, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी के साथ ही राज्य के सभी अहम क्षेत्रों का दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने इन क्षेत्रों के विधानसभा में जनसभाएं की हैं साथ ही समीक्षा बैठकों को आयोजन किया है। उन्होंने इन क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यक्रमों की भी समीक्षा की है साथ ही बडी संख्या में विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास भी किया है। उन्होंने वरीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की है।

योगी आदित्यनाथ ने न केवल राज्य के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया बल्कि वह पार्टी की संगठनात्मक मीटिंग, विभिन्न प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात और लॉ एंड ऑर्डर को लेकर भी सक्रिय रहे। इस दौरान उन्होंने लगातार अपनी सक्रियता को बनाए रखा।

वहीं अगर राज्य के दूसरे राजनीतिक दलों को देखा जाए तो प्रमुख विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी और बसपा की गतिविधियां बीजेपी की तुलना में काफी कम है। बसपा सुप्रीमो और पूर्व सीएम मायावती ने हालांकि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आकाश आनंद को बडी जिम्मेवारी देने की तैयारी कर रखी है लेकिन प्रदेश स्तर पर पार्टी की सक्रियता बीजेपी की तुलना में कम दिखायी दे रही है। वहीं प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी की तरफ से भी फिलहाल उस स्तर की तैयारी नहीं दिख रही है, जैसी बीजेपी और विशेष रूप से योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं। बीजेपी की तुलना में इन दोनों ही दलों की जमीनी स्तर पर सक्रियता तुलनात्मक रूप से कम दिखायी दे रही है।

राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी रणनीति पर कार्य कर रही हैं, लेकिन जिस तरीके से योगी आदित्यनाथ कार्य कर रहे हैं। उस लिहाज से वह अन्य राजनीतिक दलों को मात देते हुए नजर आ रहे हैं। 

ब्यूरो रिपोर्ट

Trending News

मधुकम बस्ती मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बेदखली आदेश रद्द
मधुकम बस्ती मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बेदखली आदेश रद्द
Jul 31, 2026, 1:13:00 PM
दिशोम गुरु की पहली पुण्यतिथि पर CM हेमंत करेंगे 'गुरूजी' की 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण
दिशोम गुरु की पहली पुण्यतिथि पर CM हेमंत करेंगे 'गुरूजी' की 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण
Jul 31, 2026, 1:03:00 PM
बांकीपुर में होगा चमत्कार? एग्जिट पोल ने चौंकाया, दूसरे नंबर पर कौन ? इस बीच भाई वीरेंद्र का बड़ा दावा
बांकीपुर में होगा चमत्कार? एग्जिट पोल ने चौंकाया, दूसरे नंबर पर कौन ? इस बीच भाई वीरेंद्र का बड़ा दावा
Jul 31, 2026, 12:58:00 PM
धनबाद कोर्ट पहुंचे जयराम महतो, इलेक्ट्रो स्टील केस पर दी सफाई
धनबाद कोर्ट पहुंचे जयराम महतो, इलेक्ट्रो स्टील केस पर दी सफाई
Jul 31, 2026, 12:49:00 PM
रामायाण पार्टी वन का ट्रेलर हुआ आउट, मचाया धूम, सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चा
रामायाण पार्टी वन का ट्रेलर हुआ आउट, मचाया धूम, सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चा
Jul 31, 2026, 12:46:00 PM
श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ की साजिश नाकाम, एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद
श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ की साजिश नाकाम, एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद
Jul 31, 2026, 12:26:00 PM
दो माह, सौ से ज्यादा विधानसभा सीटों का दौरा व जनसभाएं, एक्टिव मोड में सीएम योगी आदित्यनाथ
दो माह, सौ से ज्यादा विधानसभा सीटों का दौरा व जनसभाएं, एक्टिव मोड में सीएम योगी आदित्यनाथ
Jul 31, 2026, 12:23:00 PM
उम्रकैद भुगत रहे 26 बंदियों को मिली राहत, सजा पुनरीक्षण पर्षद का बड़ा निर्णय
उम्रकैद भुगत रहे 26 बंदियों को मिली राहत, सजा पुनरीक्षण पर्षद का बड़ा निर्णय
Jul 31, 2026, 12:16:00 PM
शहजाद पूनावाला ने बीजेपी से दिया इस्तीफा !
शहजाद पूनावाला ने बीजेपी से दिया इस्तीफा !
Jul 31, 2026, 11:53:00 AM
BPSC TRE-4: बिहार में 32,388 शिक्षकों की बहाली, किस कक्षा और किस विषय में कितनी सीटें हैं? देखें पूरी लिस्ट
BPSC TRE-4: बिहार में 32,388 शिक्षकों की बहाली, किस कक्षा और किस विषय में कितनी सीटें हैं? देखें पूरी लिस्ट
Jul 31, 2026, 11:53:00 AM