BPSC TRE-4: बिहार में 32,388 शिक्षकों की बहाली, किस कक्षा और किस विषय में कितनी सीटें हैं? देखें पूरी लिस्ट

शिक्षक भर्ती के चौथे चरण (BPSC TRE-4) के तहत कुल 32,388 शिक्षकों की बहाली की जाएगी। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षक पदों की विषयवार और कक्षावार रिक्तियों का पूरा ब्योरा जारी कर दिया है। अब आयोग जल्द ही भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर सकता है।

BPSC TRE-4: बिहार में 32,388 शिक्षकों की बहाली, किस कक्षा और किस विषय में कितनी सीटें हैं? देखें पूरी लिस्ट

BPSC TRE 4 Vacancy Subject Wise: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है और बिहार शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 4.0) की बहाली का रास्ता साफ हो गया है। शिक्षक भर्ती के चौथे चरण (BPSC TRE-4) के तहत कुल 32,388 शिक्षकों की बहाली की जाएगी। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षक पदों की विषयवार और कक्षावार रिक्तियों का पूरा ब्योरा जारी कर दिया है। इस बार सबसे ज्यादा भर्ती कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए है, जहां अकेले 16,101 पद भरे जाएंगे। शिक्षा विभाग ने विषयवार और कक्षावार रिक्तियों का विस्तृत प्रस्ताव बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दिया है। अब आयोग जल्द ही भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर सकता है।

दरअसल बिहार शिक्षक भर्ती के चौथे चरण (TRE-4) में कुल 32,388 पदों पर शिक्षकों की बहाली की जाएगी। इसमें प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए अलग-अलग विषयों में शिक्षकों की बहाली होगी। शिक्षा विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार BPSC TRE 4.0 में सबसे अधिक पद उच्च माध्यमिक स्तर यानी 11वीं और 12वीं के लिए हैं। यहां कुल 16,101 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके बाद सबसे ज्यादा 8,563 पद छठी से आठवीं कक्षा के लिए हैं।वहीं नौवीं और दसवीं के लिए 3,877 तथा पहली से पांचवीं कक्षा के लिए 3,847 पदों पर भर्ती होगी।

 उच्च माध्यमिक स्तर यानी 11वीं और 12वीं की बात करें तो शिक्षा विभाग ने 22 विषयों में रिक्तियां भेजी हैं। जिसमें सबसे ज्यादा रसायन विज्ञान के 3,695 पद हैं। इसके बाद भौतिक विज्ञान में 1,758,अंग्रेजी में 1,321, वनस्पति विज्ञान में 1,078 और मनोविज्ञान में 1,030 पद खाली हैं। इसके अलावा उर्दू में 877, संस्कृत में 746, हिंदी में 739 और संगीत में 736 पदों पर भर्ती होगी। वहीं राजनीति शास्त्र में 665, गणित में 657 और इतिहास में 608 पद खाली हैं। जंतु विज्ञान में 449, गृह विज्ञान में 418 और कंप्यूटर विज्ञान में 407 पद खाली हैं। समाजशास्त्र के 266, भूगोल के 176 और अर्थशास्त्र के 138 पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी। जबकि उद्यमशीलता में 58, लेखाशास्त्र में 66, दर्शनशास्त्र में 80 और व्यवसायिक अध्ययन में 133 पद खाली हैं। 

वहीं माध्यमिक स्तर यानी कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए कुल 3,877 पदों पर भर्ती होगी। जिसमें सबसे ज्यादा सामाजिक विज्ञान के 756 पद  खाली हैं।  इसके बाद अंग्रेजी के 696 और उर्दू के 660 पद हैं।  गणित के 570, विज्ञान के 463, हिंदी के 361 और संस्कृत के 322 पदों पर भी भर्ती होगी। वहीं शारीरिक शिक्षा के 47 और संगीत विषय में केवल 2 पद रिक्त हैं। 

मध्य विद्यालय स्तर यानि छठी से आठवीं  में कुल 8,563 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।  यहां सबसे ज्यादा विज्ञान एवं गणित विषय के 2,188 पद हैं।  इसके बाद अंग्रेजी के 1,929 पद हैं।  संस्कृत में 1,225, सामाजिक विज्ञान में 1,190, हिंदी में 1,096 और उर्दू में 935 पदों पर भर्ती की जाएगी।  वहीं प्राथमिक विद्यालयों पहली से पांचवीं तक के लिए कुल 3,847 पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें सामान्य विषय के लिए 3,065 पद हैं।उर्दू के लिए 757 और बांग्ला विषय के लिए 25 पद रखे गए हैं।

BPSC TRE 4 में शिक्षकों के पद

कक्षा 1 से 5 तक : 3847 पद

कक्षा 6 से 8 तक : 8563 पद

कक्षा 9 से 10 तक : 3877 पद

कक्षा 11 से 12 तक : 16101 पद

कक्षा 1 से 5 तक

सामान्य विषय - 3065

उर्दू-757

बांग्ला - 25

कुल-3847

6 से 8 में विषयः रिक्तियां

विज्ञान व गणित - 2188

अंग्रेजी- 1929

संस्कृत- 1225

सामाजिक विज्ञान- 1190

हिंदी- 1096

उर्दू-935

कुल-8563

9 से 10 में विषयवार रिक्तियों की संख्या

सामाजिक विज्ञान- 756

अंग्रेजी- 696

उर्दू-660

गणित - 570

विज्ञान- 463

हिंदी- 361

संस्कृत - 322

शारीरिक शिक्षा- 47

संगीत - 2

कुल-3877

11वीं-12वीं के लिए विषयवार रिक्तियां

1. रसायन- 3695

2. भौतिक- 1758

3. अंग्रेजी- 1321

4. वनस्पति विज्ञान- 1078

5. मनोविज्ञान - 1030

6.उर्दू- 877

7. संस्कृत- 746

8. हिंदी- 739

9. संगीत- 736

10. राजनीति शास्त्र- 665

11. गणित - 657

12. इतिहास - 608

13. जंतु विज्ञान- 449

14. गृह विज्ञान- 418

15. कंप्यूटर विज्ञान- 407

16. समाजशास्त्र- 266

17. भूगोल- 176

18. अर्थशास्त्र - 138

19. व्यवसायिक अध्ययन - 133

20. दर्शनशास्त्र - 80

21. लेखाशास्त्र - 66

22. उद्यमशीलता - 58

कुल-16,101




Trending News

बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
Aug 07, 2026, 8:23:00 PM
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
Aug 07, 2026, 8:17:00 PM
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
Aug 07, 2026, 8:12:00 PM
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
Aug 07, 2026, 8:01:00 PM
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
Aug 07, 2026, 7:54:00 PM
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
Aug 07, 2026, 7:49:00 PM
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
Aug 07, 2026, 7:45:00 PM
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
Aug 07, 2026, 7:39:00 PM
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
Aug 07, 2026, 7:34:00 PM
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
Aug 07, 2026, 7:30:00 PM