शहजाद पूनावाला ने बीजेपी से दिया इस्तीफा !

देश और राज्य के कई राज्यों में सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी के लिहाज से बडी खबर है। पार्टी के प्रखर वक्ताओं में शुमार होने वाले शहजाद पूनावाला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

शहजाद पूनावाला ने बीजेपी से दिया इस्तीफा !

देश और राज्य के कई राज्यों में सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी के लिहाज से बडी खबर है। पार्टी के प्रखर वक्ताओं में शुमार होने वाले शहजाद पूनावाला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक्स पर अपने बायो को भी बदल दिया है।

अब तक की मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी से इस्तीफा देने के पीछे की वजह निजी कारण बताया है। शहजाद पूनावाला पहले कांग्रेस पार्टी में थे लेकिन 2017 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और बीजेपी में शामिल हो गये थे। शहजाद की गिनती पार्टी के प्रखर वक्ताओं में होती थी। वह देश के बडे मंचों और मीडिया हाउस में पार्टी की नीतियों को जोर शोर से रखते थे। बताया जा रहा है कि शहजाद ने अपने इस्तीफे को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भेज दिया है।

शहजाद ने एक्स पर अपने बायो को भी बदल दिया है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर कई और भी बातों को जिक्र किया है। इसमें उन्होंने धर्म-इस्लाम, संस्कृति- हिंदू और विचाराधारा भारतीय लिखा है। उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आजीवन फॉलोवर भी बताया है। बता दें कि शहजाद पूनावाला ने 2017 में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था और तब उन्होंने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद को एक दिखावा बताया था। बीजेपी में शामिल होने के साथ ही उन्हें बीजेपी में राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया था। तब से वह विभिन्न मंचों पर पार्टी की नीतियों को रखते आ रहे थे।

Trending News

दिशोम गुरु की पहली पुण्यतिथि पर CM हेमंत करेंगे 'गुरूजी' की 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण
दिशोम गुरु की पहली पुण्यतिथि पर CM हेमंत करेंगे 'गुरूजी' की 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण
Jul 31, 2026, 1:03:00 PM
बांकीपुर में होगा चमत्कार? एग्जिट पोल ने चौंकाया, दूसरे नंबर पर कौन ? इस बीच भाई वीरेंद्र का बड़ा दावा
बांकीपुर में होगा चमत्कार? एग्जिट पोल ने चौंकाया, दूसरे नंबर पर कौन ? इस बीच भाई वीरेंद्र का बड़ा दावा
Jul 31, 2026, 12:58:00 PM
धनबाद कोर्ट पहुंचे जयराम महतो, इलेक्ट्रो स्टील केस पर दी सफाई
धनबाद कोर्ट पहुंचे जयराम महतो, इलेक्ट्रो स्टील केस पर दी सफाई
Jul 31, 2026, 12:49:00 PM
रामायाण पार्टी वन का ट्रेलर हुआ आउट, मचाया धूम, सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चा
रामायाण पार्टी वन का ट्रेलर हुआ आउट, मचाया धूम, सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चा
Jul 31, 2026, 12:46:00 PM
श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ की साजिश नाकाम, एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद
श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ की साजिश नाकाम, एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद
Jul 31, 2026, 12:26:00 PM
दो माह, सौ से ज्यादा विधानसभा सीटों का दौरा व जनसभाएं, एक्टिव मोड में सीएम योगी आदित्यनाथ
दो माह, सौ से ज्यादा विधानसभा सीटों का दौरा व जनसभाएं, एक्टिव मोड में सीएम योगी आदित्यनाथ
Jul 31, 2026, 12:23:00 PM
उम्रकैद भुगत रहे 26 बंदियों को मिली राहत, सजा पुनरीक्षण पर्षद का बड़ा निर्णय
उम्रकैद भुगत रहे 26 बंदियों को मिली राहत, सजा पुनरीक्षण पर्षद का बड़ा निर्णय
Jul 31, 2026, 12:16:00 PM
शहजाद पूनावाला ने बीजेपी से दिया इस्तीफा !
शहजाद पूनावाला ने बीजेपी से दिया इस्तीफा !
Jul 31, 2026, 11:53:00 AM
BPSC TRE-4: बिहार में 32,388 शिक्षकों की बहाली, किस कक्षा और किस विषय में कितनी सीटें हैं? देखें पूरी लिस्ट
BPSC TRE-4: बिहार में 32,388 शिक्षकों की बहाली, किस कक्षा और किस विषय में कितनी सीटें हैं? देखें पूरी लिस्ट
Jul 31, 2026, 11:53:00 AM
BREAKING: सुप्रीम कोर्ट से विनय चौबे को बड़ी राहत, हजारीबाग भूमि घोटाले में मिली बेल
BREAKING: सुप्रीम कोर्ट से विनय चौबे को बड़ी राहत, हजारीबाग भूमि घोटाले में मिली बेल
Jul 31, 2026, 11:30:00 AM