परीक्षार्थी ध्यान दें, इस दिन नहीं होगा STET 2026 का आयोजन
माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2026 देने वाले परीक्षार्थियों के लिए अहम खबर है।

पटना: माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2026 देने वाले परीक्षार्थियों के लिए अहम खबर है। दरअसल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार चार नवंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से दी गयी जानकारी के अनुसार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2026 का आयोजन दिनांक 25.10.2026 से 20.11.2026 तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाना है। 04.11.2026 को केंद्रीय विद्यालय संगठन एवं नवोदय विद्यालय समिति की परीक्षा आयोजित होने के कारण उस दिन की परीक्षा दिनांक 21.11.2026 को पुनर्निर्धारित की गई है।
समिति के द्वारा यह जानकारी भी दी गयी है कि 21 नवंबर की परीक्षा के लिए अलग से संशोधित एडमिट कार्ड दिनांक 24.10.2026 को जारी किया जाएगा। सम्बंधित अभ्यर्थी उक्त तिथि को निर्धारित वेबसाइट से अपना संशोधित एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे। इसके लिए निर्धारित वेबसाइट https://stetregistration.cbrt.co.in है।
समिति की तरफ से यह भी स्पष्ट किया गया है कि अन्य तिथियों को आयोजित होने वाली परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होगी।













