मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या

राजधानी से बडी खबर है। यहां मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी खेल खेले जाने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार मूर्ति विसर्जन के दौरान ही एक युवक की गोली मारकर हत्या करने की घटना सामने आयी है।

मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या

पटना: राजधानी से बडी खबर है। यहां मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी खेल खेले जाने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार मूर्ति विसर्जन के दौरान ही एक युवक की गोली मारकर हत्या करने की घटना सामने आयी है। घटना बीते देर रात की बतायी जा रही है। घटना राजधानी के सिटी इलाके में खाजेकलां के पास घटी। पुलिस मामले की पडताल में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार खाजेकलां थाना क्षेत्र में एक विवाद के बाद युवक की हत्या कर दी गयी। बताया जा रहा है कि पूरी घटना विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान घटी। मिली जानकारी के अनुसार मूर्ति विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान खाजेकलां थाना क्षेत्र के अशोक राजपथ पर सेल्स टैक्स ऑफिस के पास गाना बजाने को लेकर दो गुट आपस में ही भिड गये।

प्राप्त खबर के अनुसार एक गुट ने शोभा यात्रा में शामिल ऑर्केस्ट्रा ट्रॉली में तोडफोड शुरू कर दिया। इसके बाद एक युवक को खींचकर पास की ही गली में ले गये। बताया जा रहा है कि युवक के ऊपर चाकू से हमला किया गया। इसी दौरान युवक को किसी ने गोली मार दी। गोली मारने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को लेकर पीएमसीएच गयी, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। 

इस बारे में जानकारी देते हुए सिटी एसपी ईस्ट शैलजा ने बताया कि शाम में साढे नौ बजे के करीब पुलिस को यह सूचना मिली की खाजेकलां थाना अंतर्गत एक युवक को चाकू या गोली मारने की खबर मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया इसमें कमिटि की संलिप्तता की खबर है। पुलिस तमाम पहलूओं पर जांच कर रही है। 

Trending News

मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
Oct 22, 2026, 7:44:00 AM
बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहा ‘बिरयानी महल’ सील, बिना नक्शे के भवन निर्माण का भी खुलासा
बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहा ‘बिरयानी महल’ सील, बिना नक्शे के भवन निर्माण का भी खुलासा
Oct 21, 2026, 11:06:00 PM
नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म, बैठक के बाद लिया गया निर्णय
नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म, बैठक के बाद लिया गया निर्णय
Oct 21, 2026, 10:54:00 PM
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत
Oct 21, 2026, 10:42:00 PM
नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त
नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त
Oct 21, 2026, 10:32:00 PM
भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप,  इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी,  जान से मारने...
भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप, इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी, जान से मारने...
Oct 21, 2026, 7:19:00 PM
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
Oct 21, 2026, 7:06:00 PM
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Oct 21, 2026, 6:46:00 PM
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
Oct 21, 2026, 6:31:00 PM
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Oct 21, 2026, 6:13:00 PM