MLC चुनाव से पहले सम्राट सरकार ने शिक्षकों को दी सौगात, जारी की अनुदान राशि

बिहार में वित्तरहित माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए राहत भरी खबर है। इस प्रक्रिया को आगामी दो दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

MLC चुनाव से पहले सम्राट सरकार ने शिक्षकों को दी सौगात, जारी की अनुदान राशि

पटना : बिहार में वित्तरहित माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए राहत भरी खबर है। सम्राट सरकार के निर्देश पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने अनुदान की राशि सीधे संबंधित कर्मियों के बैंक खातों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बुधवार से आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है। इस प्रक्रिया को आगामी दो दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

अबतक अनुदान की राशि संबंधित विद्यालयों और कॉलेजों की प्रबंध समितियों के खातों में भेजी जाती थी

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब बिहार में विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों पर चुनाव के लिए मतदान होने जा रहा है। अबतक अनुदान की राशि संबंधित विद्यालयों और कॉलेजों की प्रबंध समितियों के खातों में भेजी जाती थी। इसके बाद शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों तक पैसा पहुंचता था। इस प्रक्रिया में भुगतान को लेकर कई तरह की परेशानियां सामने आती थीं। नई व्यवस्था के तहत अनुदान की राशि सीधे शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों के बैंक खातों में भेजी जा रही है। इससे भुगतान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सरल बनाने में मदद मिलेगी। लंबे समय से अनुदान राशि का इंतजार कर रहे कर्मियों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है।

दस्तावेजों के आधार पर हो रहा भुगतान

अनुदान का भुगतान विद्यालयों की प्रबंध समितियों से मिली सूची और संबंधित जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित प्रपत्र के आधार पर किया जा रहा है। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर पात्र शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों के बैंक खातों में राशि भेजी जा रही है। जिन संस्थानों की अनुमोदित सूची या डीईओ द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित प्रपत्र अभी तक समिति को नहीं मिला है, उनसे जरूरी दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। 

कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन संस्थानों के कर्मियों को भी अनुदान राशि दी जाएगी

आपको बता दें कि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन संस्थानों के कर्मियों को भी अनुदान राशि दी जाएगी। वित्तरहित विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी लंबे समय से अनुदान राशि मिलने का इंतजार कर रहे थे। इसे लेकर आंदोलन भी हो चुका है। ऐसे में सीधे बैंक खातों में भुगतान शुरू होने से उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है।

Trending News

MLC चुनाव से पहले सम्राट सरकार ने शिक्षकों को दी सौगात, जारी की अनुदान राशि
MLC चुनाव से पहले सम्राट सरकार ने शिक्षकों को दी सौगात, जारी की अनुदान राशि
Oct 22, 2026, 10:28:00 AM
शेयर बाजार खुलते ही क्रैश, ताश के पत्तों की तरह बिखरे स्टॉक
शेयर बाजार खुलते ही क्रैश, ताश के पत्तों की तरह बिखरे स्टॉक
Oct 22, 2026, 9:43:00 AM
INDvsNZ : आज से एक और टी20 की शुरुआत, न्यूजीलैंड दौर पर गई है भारतीय टीम
INDvsNZ : आज से एक और टी20 की शुरुआत, न्यूजीलैंड दौर पर गई है भारतीय टीम
Oct 22, 2026, 9:01:00 AM
बारामुड़ी खटाल में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 18 एकड़ सरकारी जमीन की नापी, 200 घरों पर मंडराया बेदखली का खतरा
बारामुड़ी खटाल में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 18 एकड़ सरकारी जमीन की नापी, 200 घरों पर मंडराया बेदखली का खतरा
Oct 22, 2026, 8:49:00 AM
जुड़वा बहनों का कमाल : किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीतने पर मनदीप और राजदीप सम्मानित
जुड़वा बहनों का कमाल : किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीतने पर मनदीप और राजदीप सम्मानित
Oct 22, 2026, 8:43:00 AM
परीक्षार्थी ध्यान दें, इस दिन नहीं होगा STET 2026 का आयोजन
परीक्षार्थी ध्यान दें, इस दिन नहीं होगा STET 2026 का आयोजन
Oct 22, 2026, 8:02:00 AM
मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
Oct 22, 2026, 7:44:00 AM
ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड कैंपस के 7 क्वार्टरों में चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस
ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड कैंपस के 7 क्वार्टरों में चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस
Oct 21, 2026, 11:20:00 PM
'पुलिस संस्मरण दिवस' पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, DIG व SP ने शहीदों के परिजनों से की मुलाकात
'पुलिस संस्मरण दिवस' पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, DIG व SP ने शहीदों के परिजनों से की मुलाकात
Oct 21, 2026, 11:10:00 PM
बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहा ‘बिरयानी महल’ सील, बिना नक्शे के भवन निर्माण का भी खुलासा
बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहा ‘बिरयानी महल’ सील, बिना नक्शे के भवन निर्माण का भी खुलासा
Oct 21, 2026, 11:06:00 PM