'पुलिस संस्मरण दिवस' पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, DIG व SP ने शहीदों के परिजनों से की मुलाकात

पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर मंगलवार को पलामू में कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

'पुलिस संस्मरण दिवस' पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, DIG व SP ने शहीदों के परिजनों से की मुलाकात

पलामू : पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर मंगलवार को पलामू में कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक डीआईजी किशोर कौशल एवं पुलिस अधीक्षक पलामू कपिल चौधरी ने शहीद पुलिस जवानों के परिजनों से मुलाकात की। 

शहीद जवानों के बलिदान को याद करते हुए उनके परिवारों के प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता व्यक्त की गई

उन्होंने परिजनों से आत्मीयतापूर्वक बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली और उनकी बातों को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पुलिस संस्मरण दिवस कर्तव्य, साहस और राष्ट्रसेवा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है। शहीद जवानों के बलिदान को याद करते हुए उनके परिवारों के प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता व्यक्त की गई।

कार्यक्रम में कई अधिकारी शामिल रहे

कार्यक्रम में एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल, एसडीपीओ राजेश यादव, इंस्पेक्टर सुरेश राम, थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। पलामू पुलिस ने शहीद जवानों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट 

Trending News

INDvsNZ : आज से एक और टी20 की शुरुआत, न्यूजीलैंड दौर पर गई है भारतीय टीम
INDvsNZ : आज से एक और टी20 की शुरुआत, न्यूजीलैंड दौर पर गई है भारतीय टीम
Oct 22, 2026, 9:01:00 AM
बारामुड़ी खटाल में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 18 एकड़ सरकारी जमीन की नापी, 200 घरों पर मंडराया बेदखली का खतरा
बारामुड़ी खटाल में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 18 एकड़ सरकारी जमीन की नापी, 200 घरों पर मंडराया बेदखली का खतरा
Oct 22, 2026, 8:49:00 AM
जुड़वा बहनों का कमाल : किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीतने पर मनदीप और राजदीप सम्मानित
जुड़वा बहनों का कमाल : किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीतने पर मनदीप और राजदीप सम्मानित
Oct 22, 2026, 8:43:00 AM
परीक्षार्थी ध्यान दें, इस दिन नहीं होगा STET 2026 का आयोजन
परीक्षार्थी ध्यान दें, इस दिन नहीं होगा STET 2026 का आयोजन
Oct 22, 2026, 8:02:00 AM
मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
Oct 22, 2026, 7:44:00 AM
ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड कैंपस के 7 क्वार्टरों में चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस
ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड कैंपस के 7 क्वार्टरों में चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस
Oct 21, 2026, 11:20:00 PM
'पुलिस संस्मरण दिवस' पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, DIG व SP ने शहीदों के परिजनों से की मुलाकात
'पुलिस संस्मरण दिवस' पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, DIG व SP ने शहीदों के परिजनों से की मुलाकात
Oct 21, 2026, 11:10:00 PM
बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहा ‘बिरयानी महल’ सील, बिना नक्शे के भवन निर्माण का भी खुलासा
बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहा ‘बिरयानी महल’ सील, बिना नक्शे के भवन निर्माण का भी खुलासा
Oct 21, 2026, 11:06:00 PM
नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म, बैठक के बाद लिया गया निर्णय
नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म, बैठक के बाद लिया गया निर्णय
Oct 21, 2026, 10:54:00 PM
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत
Oct 21, 2026, 10:42:00 PM