अब माओवादी संगठन की 'कुंडली' खंगालेगी NIA, अदालत से 14 दिन की रिमांड मंज़ूर

अब माओवादी संगठन की 'कुंडली' खंगालेगी NIA, अदालत से 14 दिन की रिमांड मंज़ूर

प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के तीन प्रमुख नेताओं; मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर, मोढ़ू मुर्मू और गौरव उर्फ बिरेंद्र हांसदा को अदालत ने 14 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इन तीनों पर कुल 2.20 करोड़ रुपये का इनाम घोषित है। अदालत के आदेश के बाद अब विभिन्न केंद्रीय और राज्य स्तरीय जांच एजेंसियां उनसे विस्तृत पूछताछ करेंगी।

रिमांड अवधि के दौरान झारखंड पुलिस के साथ-साथ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की टीमें संयुक्त रूप से पूछताछ करेंगी। जांच का मुख्य उद्देश्य माओवादी संगठन की कार्यप्रणाली, उसके अंतरराज्यीय नेटवर्क और संगठन से जुड़े अन्य अहम पहलुओं की जानकारी जुटाना है।

सूत्रों के अनुसार एजेंसियां लेवी वसूली की व्यवस्था, हथियारों की आपूर्ति, आर्थिक संसाधनों के स्रोत, शहरी नेटवर्क और फरार माओवादी नेताओं के ठिकानों से संबंधित जानकारी हासिल करने पर विशेष जोर देंगी। इसके अलावा झारखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में दर्ज विभिन्न मामलों के संबंध में भी तीनों से सवाल किए जाएंगे।

जांच अधिकारियों को उम्मीद है कि पूछताछ से संगठन के छिपे हुए ठिकानों, हथियारों के भंडार और सक्रिय कैडरों के बारे में महत्वपूर्ण सूचनाएं मिल सकती हैं। यदि रिमांड के दौरान महत्वपूर्ण इनपुट सामने आते हैं, तो उनके आधार पर कई राज्यों में समन्वित अभियान चलाने की रणनीति भी तैयार की जा सकती है।

Trending News

दो माह, सौ से ज्यादा विधानसभा सीटों का दौरा व जनसभाएं, एक्टिव मोड में सीएम योगी आदित्यनाथ
दो माह, सौ से ज्यादा विधानसभा सीटों का दौरा व जनसभाएं, एक्टिव मोड में सीएम योगी आदित्यनाथ
Jul 31, 2026, 12:23:00 PM
उम्रकैद भुगत रहे 26 बंदियों को मिली राहत, सजा पुनरीक्षण पर्षद का बड़ा निर्णय
उम्रकैद भुगत रहे 26 बंदियों को मिली राहत, सजा पुनरीक्षण पर्षद का बड़ा निर्णय
Jul 31, 2026, 12:16:00 PM
शहजाद पूनावाला ने बीजेपी से दिया इस्तीफा !
शहजाद पूनावाला ने बीजेपी से दिया इस्तीफा !
Jul 31, 2026, 11:53:00 AM
BPSC TRE-4: बिहार में 32,388 शिक्षकों की बहाली, किस कक्षा और किस विषय में कितनी सीटें हैं? देखें पूरी लिस्ट
BPSC TRE-4: बिहार में 32,388 शिक्षकों की बहाली, किस कक्षा और किस विषय में कितनी सीटें हैं? देखें पूरी लिस्ट
Jul 31, 2026, 11:53:00 AM
BREAKING: सुप्रीम कोर्ट से विनय चौबे को बड़ी राहत, हजारीबाग भूमि घोटाले में मिली बेल
BREAKING: सुप्रीम कोर्ट से विनय चौबे को बड़ी राहत, हजारीबाग भूमि घोटाले में मिली बेल
Jul 31, 2026, 11:30:00 AM
उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा और विभागीय आय बढ़ाने पर डाकघर का जोर: पवन कुमार सिंह
उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा और विभागीय आय बढ़ाने पर डाकघर का जोर: पवन कुमार सिंह
Jul 31, 2026, 11:22:00 AM
भरत तिवारी को गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार, एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई, मां क्या बोली?
भरत तिवारी को गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार, एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई, मां क्या बोली?
Jul 31, 2026, 11:11:00 AM
अब माओवादी संगठन की 'कुंडली' खंगालेगी NIA, अदालत से 14 दिन की रिमांड मंज़ूर
अब माओवादी संगठन की 'कुंडली' खंगालेगी NIA, अदालत से 14 दिन की रिमांड मंज़ूर
Jul 31, 2026, 11:04:00 AM
सहरसा-मानसी डबल लाइन पर बड़ा अपडेट, CAO ने किया निरीक्षण, सुपौल-अररिया रेल लाइन की सुस्ती पर जताई चिंता
सहरसा-मानसी डबल लाइन पर बड़ा अपडेट, CAO ने किया निरीक्षण, सुपौल-अररिया रेल लाइन की सुस्ती पर जताई चिंता
Jul 31, 2026, 11:02:00 AM
बच्चे हाज़िर, शिक्षक नदारद! बोकारो के इस सरकारी स्कूल से सामने आई चिंताजनक तस्वीर
बच्चे हाज़िर, शिक्षक नदारद! बोकारो के इस सरकारी स्कूल से सामने आई चिंताजनक तस्वीर
Jul 31, 2026, 10:51:00 AM