विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 का शुभारंभ, 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' से गूंजा कांवरिया पथ

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 का गुरुवार को भव्य एवं विधिवत शुभारंभ हो गया। सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरिया पथ पर बांका जिले के अबरखा स्थित टेंट सिटी में फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया गया।

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 का शुभारंभ, 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' से गूंजा कांवरिया पथ

बांका। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 का गुरुवार को भव्य एवं विधिवत शुभारंभ हो गया। सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरिया पथ पर बांका जिले के अबरखा स्थित टेंट सिटी में फीता काटकर तथा पर्यटन विभाग के पंडाल में दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के साथ ही पूरा कांवरिया पथ 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से गूंज उठा तथा वातावरण पूरी तरह शिवभक्ति, उत्साह और आस्था में सराबोर हो गया।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बांका जिले के प्रभारी मंत्री एवं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल शामिल हुए। उनके साथ ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार, शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार, पीएचईडी मंत्री संजय कुमार, पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल, बेलहर विधायक मनोज यादव, अमरपुर विधायक जयंत राज, कटोरिया विधायक पूरनलाल टुडु तथा भागलपुर-बांका के विधान पार्षद विजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से मेले का उद्घाटन किया।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री डॉ. जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में इस वर्ष श्रावणी मेला को पहले की अपेक्षा अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और सुविधायुक्त बनाया गया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश, यातायात और विश्राम सहित कई नई व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि कांवरियों को बेहतर अनुभव मिल सके।

उन्होंने कहा कि सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम तक की कांवर यात्रा दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में शामिल है। जलार्पण के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की विशाल संख्या इस मेले की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्ता को वैश्विक पहचान दिलाती है।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं उप विकास आयुक्त उपेंद्र कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न देकर स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार, एसडीएम राजकुमार, पूर्व विधायक राजकिशोर प्रसाद उर्फ पप्पू यादव, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में कांवरिया श्रद्धालु मौजूद रहे।

श्रावणी मेला के शुभारंभ के साथ ही बांका जिला प्रशासन ने कांवरिया पथ पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। आने वाले दिनों में लाखों शिवभक्त इसी मार्ग से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेंगे और पूरा श्रावण माह शिवभक्ति, सेवा और आस्था के अद्भुत संगम का साक्षी बनेगा।

बांका से बंटी कुमार सिंह की रिपोर्ट 

Trending News

दो माह, सौ से ज्यादा विधानसभा सीटों का दौरा व जनसभाएं, एक्टिव मोड में सीएम योगी आदित्यनाथ
दो माह, सौ से ज्यादा विधानसभा सीटों का दौरा व जनसभाएं, एक्टिव मोड में सीएम योगी आदित्यनाथ
Jul 31, 2026, 12:23:00 PM
उम्रकैद भुगत रहे 26 बंदियों को मिली राहत, सजा पुनरीक्षण पर्षद का बड़ा निर्णय
उम्रकैद भुगत रहे 26 बंदियों को मिली राहत, सजा पुनरीक्षण पर्षद का बड़ा निर्णय
Jul 31, 2026, 12:16:00 PM
शहजाद पूनावाला ने बीजेपी से दिया इस्तीफा !
शहजाद पूनावाला ने बीजेपी से दिया इस्तीफा !
Jul 31, 2026, 11:53:00 AM
BPSC TRE-4: बिहार में 32,388 शिक्षकों की बहाली, किस कक्षा और किस विषय में कितनी सीटें हैं? देखें पूरी लिस्ट
BPSC TRE-4: बिहार में 32,388 शिक्षकों की बहाली, किस कक्षा और किस विषय में कितनी सीटें हैं? देखें पूरी लिस्ट
Jul 31, 2026, 11:53:00 AM
BREAKING: सुप्रीम कोर्ट से विनय चौबे को बड़ी राहत, हजारीबाग भूमि घोटाले में मिली बेल
BREAKING: सुप्रीम कोर्ट से विनय चौबे को बड़ी राहत, हजारीबाग भूमि घोटाले में मिली बेल
Jul 31, 2026, 11:30:00 AM
उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा और विभागीय आय बढ़ाने पर डाकघर का जोर: पवन कुमार सिंह
उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा और विभागीय आय बढ़ाने पर डाकघर का जोर: पवन कुमार सिंह
Jul 31, 2026, 11:22:00 AM
भरत तिवारी को गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार, एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई, मां क्या बोली?
भरत तिवारी को गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार, एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई, मां क्या बोली?
Jul 31, 2026, 11:11:00 AM
अब माओवादी संगठन की 'कुंडली' खंगालेगी NIA, अदालत से 14 दिन की रिमांड मंज़ूर
अब माओवादी संगठन की 'कुंडली' खंगालेगी NIA, अदालत से 14 दिन की रिमांड मंज़ूर
Jul 31, 2026, 11:04:00 AM
सहरसा-मानसी डबल लाइन पर बड़ा अपडेट, CAO ने किया निरीक्षण, सुपौल-अररिया रेल लाइन की सुस्ती पर जताई चिंता
सहरसा-मानसी डबल लाइन पर बड़ा अपडेट, CAO ने किया निरीक्षण, सुपौल-अररिया रेल लाइन की सुस्ती पर जताई चिंता
Jul 31, 2026, 11:02:00 AM
बच्चे हाज़िर, शिक्षक नदारद! बोकारो के इस सरकारी स्कूल से सामने आई चिंताजनक तस्वीर
बच्चे हाज़िर, शिक्षक नदारद! बोकारो के इस सरकारी स्कूल से सामने आई चिंताजनक तस्वीर
Jul 31, 2026, 10:51:00 AM