गैस सिलेंडर फटने से 3 वर्षीय मासूम समेत पिता की मौत, 2 अन्य घायल

रोहतास जिले में मंगलवार की शाम गैस सिलेंडर फटने से एक तीन वर्षीय मासूम समेत पिता की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता और उनकी लगभग तीन वर्षीय पुत्री कृति कुमारी गुप्ता के रूप में हुई है।

गैस सिलेंडर फटने से 3 वर्षीय मासूम समेत पिता की मौत, 2 अन्य घायल

सासाराम : रोहतास जिले में मंगलवार की शाम गैस सिलेंडर फटने से एक तीन वर्षीय मासूम समेत पिता की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता और उनकी लगभग तीन वर्षीय पुत्री कृति कुमारी गुप्ता के रूप में हुई है। इस हादसे में पत्नी समेत परिवार के दो अन्य सदस्य भी घायल हैं, जिनका फिलहाल इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान संजू देवी एवं उनके एक वर्षीय पुत्र सुमित के रूप में हुई है।

खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा

घटना जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के उल्ही गांव की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम परिवार की महिलाएं घर में गैस पर खाना बना रही थीं, तभी अचानक गैस रिसाव के कारण सिलेंडर में आग लग गई और घर में अफरा-तफरी मच गई। 

गैस सिलेंडर फटने से लगी आग 

वहीं सिलेंडर में आग लगने के पश्चात परिवार की महिलाएं समेत अन्य लोग आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया और एक मासूम समेत परिवार के कुल चार सदस्य आग की चपेट में आ गये। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल लाया गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

मासूम की घटनास्थल पर मौत

इस हादसे में तीन वर्षीय मासूम बच्ची की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई, जबकि मासूम बच्ची के पिता लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता ने सदर अस्पताल सासाराम में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची नौहट्टा थाने की पुलिस ने अग्निशमन विभाग एवं स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया है। पुलिस के अनुसार, आग लगने के पीछे प्रथम दृष्टया गैस सिलेंडर फटने की बात सामने आई है और मामले की जांच चल रही है।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट

Trending News

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, DSP ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, DSP ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
Oct 14, 2026, 10:27:00 AM
विजेता खिलाड़ियों को BJP नेता विकास कुमार महतो ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
विजेता खिलाड़ियों को BJP नेता विकास कुमार महतो ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
Oct 14, 2026, 10:26:00 AM
दुर्गा पूजा की धूम, छतौनी में कर्नाटक के विष्णु मंदिर तो बड़ा बरियारपुर में बनारस के हनुमान मंदिर जैसा बनेगा भव्य पंडाल
दुर्गा पूजा की धूम, छतौनी में कर्नाटक के विष्णु मंदिर तो बड़ा बरियारपुर में बनारस के हनुमान मंदिर जैसा बनेगा भव्य पंडाल
Oct 14, 2026, 9:55:00 AM
गरीबों के निवाले पर डाका! 2 नंबर प्लेट लगाकर राशन की कालाबाजारी
गरीबों के निवाले पर डाका! 2 नंबर प्लेट लगाकर राशन की कालाबाजारी
Oct 14, 2026, 9:43:00 AM
वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर राष्ट्रपति, PM व CM सम्राट ने जताया शोक, किया मुआवजे ऐलान
वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर राष्ट्रपति, PM व CM सम्राट ने जताया शोक, किया मुआवजे ऐलान
Oct 14, 2026, 9:35:00 AM
पटना पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी, कुख्यात अपराधी शुभम को मारी गोली
पटना पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी, कुख्यात अपराधी शुभम को मारी गोली
Oct 14, 2026, 9:13:00 AM
वैशाली नाव हादसा : 13 मृतकों की लिस्ट में मासूम बच्चों की संख्या ज्यादा, लोगों ने DM का किया विरोध
वैशाली नाव हादसा : 13 मृतकों की लिस्ट में मासूम बच्चों की संख्या ज्यादा, लोगों ने DM का किया विरोध
Oct 14, 2026, 8:47:00 AM
वैशाली नाव हादसा : गंगा नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा : गंगा नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
Oct 14, 2026, 8:16:00 AM
वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी
वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी
Oct 13, 2026, 11:08:00 PM
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले को कोशिश ! हमलावर पकडाया, पुलिस जांच में जुटी
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले को कोशिश ! हमलावर पकडाया, पुलिस जांच में जुटी
Oct 13, 2026, 10:44:00 PM