SIR में छूटे मतदाताओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान, डीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर रोशन कुशवाहा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में आज विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के उपरांत छूटे हुए मतदाताओं का नाम जोड़ने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान को लेकर बैठक हुई, जहां राजनीतिक दल भी शामिल हुए।

SIR में छूटे मतदाताओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान, डीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

समस्तीपुर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर रोशन कुशवाहा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के उपरांत छूटे हुए मतदाताओं का नाम जोड़ने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान को लेकर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश किसी मतदाता का नाम विशेष गहन पुनरीक्षण की अंतिम प्रकाशित निर्वाचक सूची में शामिल नहीं हो पाया है और सतत अद्यतीकरण के दौरान भी अब तक पंजीकृत नहीं हो सका है, तथा वह अर्हता पूरी करता है, तो उससे प्रपत्र-6 में आवेदन प्राप्त कर पंजीकरण की कार्रवाई की जाए। 

इसकी सूची तैयार कर बीएलओ द्वारा संबंधित मतदान केंद्र के बीएलए को प्राप्ति रसीद के साथ हस्तगत कराया जाए। इस क्रम में पंजी का संधारण भी अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर 16 एवं 17 अक्टूबर को विशेष कैम्प का आयोजन किया जाए। कैम्प में मुख्य कार्यों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। कैम्प में पर्याप्त संख्या में प्रपत्र-6, 7, 8 एवं पंजी रखना अनिवार्य होगा। इन कैम्पों में फॉर्म-6 भरने वाले मतदाताओं तथा जिनका नाम वर्तमान मतदाता सूची में है, उनका टेस्टिमोनियल तैयार किया जा रहा है।

इस कार्य में बीएलओ पर्यवेक्षक की सहायता ली जा रही है। वे बीएलओ के कार्यों का प्रतिदिन अनुश्रवण करेंगे एवं बीएलओ द्वारा संधारित की जा रही पंजी का निरीक्षण करेंगे। कैम्प के दिन निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी स्वयं भ्रमण कर बीएलओ के कार्यों का निरीक्षण एवं अनुश्रवण करेंगे।

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे स्वयं या बीएलए के माध्यम से कैम्पों का भ्रमण कर बीएलओ को सहयोग करें, ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके। कुछ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने छठ पर्व के उपरांत भी विशेष कैम्प आयोजित करने का सुझाव दिया।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सूर्य शेखर प्रसाद मंडल, राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष सत्यविंद पासवान, जनता दल (यू) के जिलाध्यक्ष मो. अनस रिजवान, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उपेंद्र नाथ तिवारी, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष अनंत कुशवाहा, बहुजन समाज पार्टी के उपाध्यक्ष  विजय कुमार यादव, भाकपा (माले) लिबरेशन के अध्यक्ष उमेश कुमार, माकपा के अध्यक्ष रामाश्रय महतो, आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष आलोक कुमार, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 133-समस्तीपुर विधानसभा-सह-उप निर्वाचन पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह (भा.प्र.से.) एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी, समस्तीपुर उपस्थित थे।

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट 

Trending News

कांग्रेस सांसद पर यौन उत्पीड़न के आरोप को लेकर बीजेपी का प्रदर्शन, राहुल गांधी और MP का फूंका पुतला
कांग्रेस सांसद पर यौन उत्पीड़न के आरोप को लेकर बीजेपी का प्रदर्शन, राहुल गांधी और MP का फूंका पुतला
Oct 12, 2026, 7:17:00 PM
फर्जी गैस बिल और क्रेडिट कार्ड के नाम पर लगाते थे चूना, तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार
फर्जी गैस बिल और क्रेडिट कार्ड के नाम पर लगाते थे चूना, तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार
Oct 12, 2026, 7:13:00 PM
जेएनयू प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद पर छात्राओं के शोषण का आरोप, भाजपा महिला मोर्चा का हल्ला-बोल
जेएनयू प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद पर छात्राओं के शोषण का आरोप, भाजपा महिला मोर्चा का हल्ला-बोल
Oct 12, 2026, 7:06:00 PM
दोहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री से मिला आश्वासन, न्याय की जगी उम्मीद
दोहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री से मिला आश्वासन, न्याय की जगी उम्मीद
Oct 12, 2026, 6:55:00 PM
अभिनेत्री ईशा मालवीय और एक्टर गुरमीत चौधरी ने टेका तख्त श्री पटना साहिब में मत्था
अभिनेत्री ईशा मालवीय और एक्टर गुरमीत चौधरी ने टेका तख्त श्री पटना साहिब में मत्था
Oct 12, 2026, 6:44:00 PM
NDA का महाजुटान, डिप्टी CM समेत बड़े नेता होंगे शामिल, 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं का होगा जुटान
NDA का महाजुटान, डिप्टी CM समेत बड़े नेता होंगे शामिल, 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं का होगा जुटान
Oct 12, 2026, 6:36:00 PM
राहुल गांधी की गतिविधियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से हो निष्पक्ष निगरानी : डॉ. संतोष सुमन
राहुल गांधी की गतिविधियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से हो निष्पक्ष निगरानी : डॉ. संतोष सुमन
Oct 12, 2026, 6:35:00 PM
एसआईआर की प्रक्रिया मतदाता सूची का शुद्धिकरण, अबतक 8 बार एसआईआर, 7 कांग्रेस ने कराए: मिथिलेश
एसआईआर की प्रक्रिया मतदाता सूची का शुद्धिकरण, अबतक 8 बार एसआईआर, 7 कांग्रेस ने कराए: मिथिलेश
Oct 12, 2026, 6:31:00 PM
SIR में छूटे मतदाताओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान, डीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
SIR में छूटे मतदाताओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान, डीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
Oct 12, 2026, 6:12:00 PM
फिर स्थगित हुई बीपीएससी 72वीं प्रारंभिक परीक्षा, नयी तिथि की घोषणा जल्द
फिर स्थगित हुई बीपीएससी 72वीं प्रारंभिक परीक्षा, नयी तिथि की घोषणा जल्द
Oct 12, 2026, 6:08:00 PM