अभिनेत्री ईशा मालवीय और एक्टर गुरमीत चौधरी ने टेका तख्त श्री पटना साहिब में मत्था
राजधानी के सिटी इलाके में स्थित तख्त श्री पटना साहिब में अभिनेत्री ईशा मालवीय और एक्टर गुरमीत चौधरी नतमस्तक हुए। इन दोनों ने ही अपने करियर की सफलता के लिए अरदास की।

पटना: राजधानी के सिटी इलाके में स्थित तख्त श्री पटना साहिब में अभिनेत्री ईशा मालवीय और एक्टर गुरमीत चौधरी नतमस्तक हुए। इन दोनों ने ही अपने करियर की सफलता के लिए अरदास की।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को प्रसिद्ध अभिनेत्री ईशा मालवीय और बॉलीवुड एवं टेलीविजन अभिनेता गुरमीत चौधरी ने सिखों के पवित्र धार्मिक स्थल तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में माथा टेककर गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर दोनों कलाकारों ने तख्त साहिब में अपने करियर की सफलता, तरक्की और उज्ज्वल भविष्य के लिए अरदास की। उन्होंने दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज एवं माता साहिब कौर जी के पावन जोड़ा साहिब के भी श्रद्धापूर्वक दर्शन किए।
तख्त साहिब के ग्रंथी सिंह द्वारा दोनों कलाकारों को गुरु घर की बख्शिश सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर तख्त साहिब के सुपरिंटेंडेंट दलजीत सिंह, मैनेजर पपिंदर सिंह एवं महाकांत रॉय द्वारा ईशा मालवीय और गुरमीत चौधरी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। दोनों कलाकारों ने तख्त श्री पटना साहिब में नतमस्तक होकर गुरु घर के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और पावन ऐतिहासिक स्थल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।













