जेएनयू प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद पर छात्राओं के शोषण का आरोप, भाजपा महिला मोर्चा का हल्ला-बोल

जेएनयू के प्रोफेसर एवं मणिपुर के कांग्रेस सांसद अंगोमचा विमोल अकोइजम पर छात्राओं के यौन शोषण के आरोपों के विरोध में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा ने जामताड़ा के गांधी चौक पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।

जेएनयू प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद पर छात्राओं के शोषण का आरोप, भाजपा महिला मोर्चा का हल्ला-बोल

जेएनयू के प्रोफेसर एवं मणिपुर के कांग्रेस सांसद अंगोमचा विमोल अकोइजम पर छात्राओं के यौन शोषण के आरोपों के विरोध में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा ने जामताड़ा के गांधी चौक पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित इस धरना-प्रदर्शन में सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

धरने को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि जेएनयू के प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद द्वारा छात्राओं का शोषण किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस के शीर्ष नेता मौन साधे हुए हैं। उन्होंने कहा-कांग्रेस पार्टी के अंदर हमेशा से महिलाओं का शोषण होता आया है। कांग्रेस को चाहिए था कि वह अपने सांसद को तुरंत पार्टी से निलंबित करे, लेकिन पूरी कांग्रेस संविधान के नाम पर दिल्ली में झूठ का हंगामा कर रही है।

मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सोरेन ने कहा कि इस शर्मनाक घटना के विरोध में आज पूरे प्रदेश में महिला मोर्चा के बैनर तले धरना दिया जा रहा है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता झा ने कहा कि जेएनयू प्रोफेसर द्वारा 11 छात्राओं के साथ शोषण की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिला विरोधी पार्टी रही है। जब भाजपा सरकार संसद में महिला आरक्षण बिल ला रही थी, तब भी कांग्रेस ने इसका विरोध कर बिल को पास नहीं होने दिया था।

इस दौरान भाजपा नेता माधव चंद्र महतो ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस सांसद छात्राओं का शोषण कर रहे हैं और दूसरी तरफ कांग्रेस दिल्ली में संविधान बचाने का नाटक कर रही है। ये संविधान नहीं, अपने दागी सांसद को बचाने का ड्रामा है। जिला मंत्री आभा आर्या ने कहा कि यह बेहद निंदनीय है। जिस देश में नारी को देवी माना जाता है, वहां एक सांसद द्वारा महिलाओं पर अत्याचार शर्मनाक है। ऐसे व्यक्ति को न परिवार में, न समाज में और न ही किसी पार्टी में रहने का हक है। हम मांग करते हैं कि कांग्रेस इस सांसद को तुरंत पार्टी से निकाले।

जिला महामंत्री कमलेश मंडल ने कहा कि कांग्रेस दोहरे चरित्र की राजनीति करती है। एक तरफ महिला सशक्तिकरण की बात और दूसरी तरफ उसके सांसद द्वारा महिलाओं का शोषण। धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश राय, मुरारी भूषण सिंह, जिला उपाध्यक्ष दिलीप हेम्ब्रम, जिला मंत्री संजू देवी, नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत, निमाई सेन, गीता मंडल, शोभा देवी, शारदा देवी, मीणा देवी, बलदेव हांसदा, लोकेश महतो, रथु दास, ब्रजेश राउत, प्रवीण मिश्रा, चंदन राउत, अशोक मंडल, सुबोजित मंडल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद थीं।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

त्योहारों से पहले पुलिस सख्त, जिले भर में चला एंटी-क्राइम वाहन जांच अभियान
त्योहारों से पहले पुलिस सख्त, जिले भर में चला एंटी-क्राइम वाहन जांच अभियान
Oct 12, 2026, 7:43:00 PM
पैसों के अभाव में कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित नहीं रहेगा, बेगूसराय सदर अस्पताल में लीगल एड क्लीनिक का उद्घाटन
पैसों के अभाव में कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित नहीं रहेगा, बेगूसराय सदर अस्पताल में लीगल एड क्लीनिक का उद्घाटन
Oct 12, 2026, 7:31:00 PM
कांग्रेस सांसद पर यौन उत्पीड़न के आरोप को लेकर बीजेपी का प्रदर्शन, राहुल गांधी और MP का फूंका पुतला
कांग्रेस सांसद पर यौन उत्पीड़न के आरोप को लेकर बीजेपी का प्रदर्शन, राहुल गांधी और MP का फूंका पुतला
Oct 12, 2026, 7:17:00 PM
फर्जी गैस बिल और क्रेडिट कार्ड के नाम पर लगाते थे चूना, तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार
फर्जी गैस बिल और क्रेडिट कार्ड के नाम पर लगाते थे चूना, तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार
Oct 12, 2026, 7:13:00 PM
जेएनयू प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद पर छात्राओं के शोषण का आरोप, भाजपा महिला मोर्चा का हल्ला-बोल
जेएनयू प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद पर छात्राओं के शोषण का आरोप, भाजपा महिला मोर्चा का हल्ला-बोल
Oct 12, 2026, 7:06:00 PM
दोहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री से मिला आश्वासन, न्याय की जगी उम्मीद
दोहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री से मिला आश्वासन, न्याय की जगी उम्मीद
Oct 12, 2026, 6:55:00 PM
अभिनेत्री ईशा मालवीय और एक्टर गुरमीत चौधरी ने टेका तख्त श्री पटना साहिब में मत्था
अभिनेत्री ईशा मालवीय और एक्टर गुरमीत चौधरी ने टेका तख्त श्री पटना साहिब में मत्था
Oct 12, 2026, 6:44:00 PM
NDA का महाजुटान, डिप्टी CM समेत बड़े नेता होंगे शामिल, 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं का होगा जुटान
NDA का महाजुटान, डिप्टी CM समेत बड़े नेता होंगे शामिल, 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं का होगा जुटान
Oct 12, 2026, 6:36:00 PM
राहुल गांधी की गतिविधियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से हो निष्पक्ष निगरानी : डॉ. संतोष सुमन
राहुल गांधी की गतिविधियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से हो निष्पक्ष निगरानी : डॉ. संतोष सुमन
Oct 12, 2026, 6:35:00 PM
एसआईआर की प्रक्रिया मतदाता सूची का शुद्धिकरण, अबतक 8 बार एसआईआर, 7 कांग्रेस ने कराए: मिथिलेश
एसआईआर की प्रक्रिया मतदाता सूची का शुद्धिकरण, अबतक 8 बार एसआईआर, 7 कांग्रेस ने कराए: मिथिलेश
Oct 12, 2026, 6:31:00 PM